राउंड टेबल इंडिया, लेडीज सर्कल इंडिया और एसोसिएशन ऑफ 41 क्लब ऑफ इंडिया ने शेयर योर जॉय पहल के तहत अंबुमालर स्पेशल स्कूल के बच्चों के लिए एक आश्रय कार्यशाला की स्थापना की है। मानसिक और बौद्धिक रूप से विकलांग बच्चों को डोरमैट, कालीन और कढ़ाई बनाने का प्रशिक्षण दिया। यहां हर साल 30-35 छात्रों को प्रशिक्षित किया जाएगा ।

कुल चार मशीनों में दो औद्योगिक सिलाई मशीनें, 1 डोरमैट हथकरघा मशीन, 1 कम्प्यूटरीकृत कढ़ाई मशीन, उपकरण और कालीन के लिए कच्चा माल प्रदान किया गया।

इस अवसर पर चेरिल संतोष, स्वाति रेखा और स्वप्ना कोचर को इस परियोजना के साथ जुड़ने पर धन्यवाद दिया गया। मद्रास सेंट्रल राउंड टेबल 82, मद्रास स्पाइस राउंड टेबल 159, मद्रास सेंट्रल लेडीज सर्कल 73 और मद्रास स्पाइस लेडीज सर्कल 133 की एक संयुक्त परियोजना के पहल यह कार्य हुआ। यह जानकारी अजीता किंगर ने दी।