पुदुचेरी. अपनी अहिंसा यात्रा के तहत पुदुचेरी पहुंचे आचार्य महाश्रमण का स्वागत पुदुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने किया। उनके साथ राज्य के डिप्टी स्पीकर डी.पी. शिवकोलुन्दु तथा पूर्व शिक्षा मंत्री एस.पी. शिवकुमार ने भी आचार्य के दर्शन किए। शनिवार को विवेकानंद हायर सेकेण्डरी स्कूल के सरस्वती महल स्थित सभागार में आचार्य के दर्शन के बाद नारायणसामी ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि आचार्य महाश्रमण उत्तर भारत और पूर्वोत्तर भारत में अहिंसा यात्रा के संदेशों को प्रसारित करते हुए हमारे राज्य में पहुंचे हैं। भगवान महावीर के समान ही आचार्य भी लोगों को शांति का संदेश दे रहे हैं इसलिए वे भी भगवान के समान हैं। आचार्य हमें आशीर्वाद प्रदान करें कि हमारे प्रदेश में शांति और सौहार्द हमेशा बना रहेे, सभी लोग सुखी बनें। डिप्टी स्पीकर डी.पी. शिवाकोलुन्दु व पूर्व शिक्षामंत्री एस.पी. शिवकुमार ने भी आचार्य का स्...
चेन्नई. रॉयपेट्टा में श्री पुरम स्ट्रीट स्थित केशर बैंक्वेट हॉल में कपिल मुनि के सान्निध्य व श्री श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन मीरसाहिबपेट के तत्वावधान में 31 दिसम्बर को जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पाश्वेनाथ का जन्म कल्याणक जप-तप की आराधना व सामूहिक साधना के साथ मनाया जाएगा। इस प्रसंग पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रावक-श्राविकाओं द्वारा एकासन, आयम्बिल, उपवास आदि तप की आराधना की जाएगी। इस कार्यक्रम का आरम्भ सुबह 9 बजे से विघ्न बाधा विनाशक सर्व सिद्धि प्रदायक श्री उवसग्गहर स्तोत्र जप अनुष्ठान से होगा। उसके बाद कपिल मुनि का ‘भगवान पाश्र्वनाथ एक ऐतिहासिक व्यक्तित्व’ विषय पर विशेष प्रवचन होगा। 1 जनवरी को मुनि का नववर्ष महामांगलिक कार्यक्रम सवेरे 8 बजे से भगवान ऋषभ देव की स्तुति में समर्पित सर्व सिद्धि प्रदायक, विघ्न बाधा विनाशक श्री भक्तामर स्तोत्र जप अनुष्ठान के साथ प्रारम्भ होगा। कार्यगिम...
साध्वी कुमुदलता व अन्य साध्वीवृन्द के सान्निध्य एवं सुलूरपेट श्री संघ के तत्वावधान में सुलूरपेट युवा संघ द्वारा राकेट विहार ग्रुप का उद्घाटन किया गया। इस ग्रुप के आयोजन के तहत अमावस्या को मनाई जाने वाली कर्नाटक गजकेसरी गणेशीलाल की पुण्य तिथि से हर अमावस्या पर गरीबों को भोजन एवं घर-घर अनुष्ठान की योजना साध्वीवृन्द ने बताई। इस योजना के तहत प्रथम अष्टमंगल के रूप में अमावस्या के सहयोगी परिवारों ने इस नए कार्य को सुलूरपेट में कराने का संकल्प लिया। इस अवसर पर श्रीकालाहस्ती संघ के अध्यक्ष रमेश कोठारी तथा अन्य उपस्थित थे। इस योजना को प्राप्त करने के लिए प्रथम अष्टमंगल के रूप में आज अमावस्या के लाभार्थी प्रथम लाभार्थी : श्री पारसमलजी सुनील कुमार जी पीपाड़ा द्वितीय : श्री पारसमलजी सुनीलकुमारजी रूनीवाल तृतीय : श्रीमान सोहनराजजी प्रदीपकुमारजी भंडारी चतुर्थ : श्रीमान जयचंदजी दिनेशकुमार पीपाड़ा पंचम : श...
श्रीहरि सत्संग समिति की 5 दिवसीय भक्तमाल कथा का कला मंदिर में आगाज कोलकाता. भगवान की भक्ति करने का अधिकार सभी को है। दुनिया में ऐसा कोई नहीं, जिसको भगवान की भक्ति का अधिकार नहीं। वनवासी क्षेत्रों में शिक्षा, संस्कार, आरोग्य, विकास, जागरण, आध्यात्मिक चेतना के लिए श्रीहरि सत्संग समिति की ओर से आयोजित पंचदिवसीय भक्त माल कथा का उद्घाटन करते हुए कथावाचक अनुरागकृष्ण शास्त्री कन्हैया ने यह उद्गार व्यक्त किए। कोलकाता प्रेक्षागृह में उन्होंने कबीर के प्रसंग पर व्याख्यान में कहा कि कबीरदास के सिद्धान्तों में भक्ति प्रधान है, क्योंकि उन्होंने कहा था कि किसी भी धर्म में अगर भक्ति नहीं है तो वह अधर्म है। आप ब्राह्मण हैं, मंत्र पढ़ रहे लेकिन भक्ति अगर नहीं तो अधर्म। इसी तरह अगर आप क्षत्रिय हो और आध्यात्मिक या कोई भी कर्म कर रहे, लेकिन भगवान की भक्ति नहीं तो अधर्म है। वैश्य या शुद्र हैं, लेकिन भगवान की भ...
चेन्नई : यहाँ रायपेटा में श्री पुरम स्ट्रीट स्थित केशर बैंक्वेट हॉल में क्रांतिकारी संत श्री कपिल मुनि जी म.सा. के सानिध्य व श्री श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन मीरसाहिब पेट के तत्वावधान में 31 दिसम्बर सोमवार को जैन धर्म के 23वें तीर्थकर पुरुषादानी चिंतामणि भगवान पार्श्वनाथ का जन्म कल्याणक जप तप की आराधना व सामूहिक साधना के द्वारा मनाया जाएगा । केशर बैंक्वेट हॉल के सभागार में आयोजित इस प्रसंग पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रावक श्राविकाओं के द्वारा एकासन, आयम्बिल, उपवास आदि तप का आराधन किया जायेगा । जैन धर्म में भगवान पार्श्वनाथ की विशेष महिमा और प्रतिष्ठा है उनके नाम रुपी मन्त्र का स्मरण करने से सभी समस्याओं का समाधान हो जाता है । यही वजह है कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण इस दिन उपवास आदि तप करके भगवान पार्श्वनाथ को अपना इष्टदेव मानकर विभिन्न मन्त्र, छंद और स्तोत्र पाठ से उनकी स्तुति करते हैं...
चेन्नई. श्री एस.एस.जैन संघ आरणी के तत्वावधान एवं ज्ञान मुनि एवं लोकेश मुनि के सान्निध्य में 30 दिसम्बर को सुबह 10.00 बजे से व्याख्यान एवं स्नेह मिलन का कार्यक्रम रखा गया है। 31 दिसम्बर को पाश्र्वनाथ जयंती एवं व्याख्यान तथा 1 जनवरी को महामांगलिक का कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम अरणी के गांधी रोड बाजार स्थित कारपोरेशन बैंक के निकट इन महल कल्याणमंडपम में होगा। व्याख्यान जैन स्थानक पेरुमाल कोइल स्ट्रीट सराफा बाजार, अरणी में होगा। संघ के अध्यक्ष माणकचंद सिंघवी, मंत्री पृथ्वीराज सिंघवी तथा कोषाध्यक्ष रिखबचंद बम्ब तैयारियों में लगे हुए हैं।
चेन्नई. श्री राणी शक्ति सत्संग ट्रस्ट के तत्वावधान में 30 दिसम्बर को अन्नानगर स्थित एसआरकेके अग्रवाल भवन में सांय 4 से रात्रि 9.30 बजे तक श्री राणी सती दादी का भव्य भजनोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर कोलकाता के प्रसिद्ध गायक विजय अग्रवाल और रितिका खन्ना द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। दादी के भजनों पर आधारित हाऊजी का खेल खेला जाएगा। दादी की पावन ज्योत प्रज्वलित की जाएगी और छप्पन भोग का प्रसाद लगाया जाएगा। दादी का आलौकिक और मनमोहक श्रृंगार कोलकाता के कारीगर अजीत द्वारा किया जाएगा। महाप्रसाद और वेलेट पार्किंग की व्यवस्था की गई है। ट्रस्ट के सभी सदस्य आयोजन की तैयारी में जुटे हैं।
चेन्नई. मईलापुर स्थित बाजार रोड जैन स्थानक में सीनियर बच्चों ने जूनियर बच्चों को धार्मिक संस्कारों की शिक्षा दी। एवन्ता जैनशाला में बड़े बच्चों ने ही अपनी अगली पीढ़ी को धार्मिक शिक्षा देने का जिम्मा लेकर शिविर का आयोजन किया। जैनशाला के हॉल में इन बच्चों ने छोटे बच्चों को बड़ों का आदर करना, ऊंची आवाज में बात न करना, भोजन के समय प्रार्थना करना और भोजन के बाद अपने बर्तन साफ करना जैसी बुनियादी शिक्षा दी। उन्हें सात कुव्यसनों के त्याग की शिक्षा भी दी। शिविर में लगभग 100 बच्चों ने हिस्सा लिया। मेघा बैद, कोमल ललवानी, रक्षा गुलेचा, चांदनी रांका, भावना सोलंकी, मनीषा अलीजर और संजना पोकर्ना ने इस शिविर के संचालन में सहयोग दिया।
चेन्नई. श्री चन्द्रप्रभु जैन नया मंदिर ट्रस्ट एवं श्री आदिनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर न्यास के संयुक्त तत्वावधान एवं आचार्य तीर्थभद्रसूरीश्वर की निश्रा में श्री कलापूर्ण उपधान तप की महामंगलकारी आराधना जारी है। केशरवाड़ी तीर्थ में आयोजित इस 28 दिवसीय तीसरे उपधान तपस्या की आराधना के साथ संलग्न 10 उपवास की तपश्चर्या संघवी किरणकुमार भलेचंदजी राठौड़ ने की। इसका श्री आदिनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर न्यास, श्री चन्द्रप्रभु जैन नया मंदिर ट्रस्ट एवं श्री दक्षिण पावापुरी एयरपोर्ट मंदिरजी के ट्रस्टियों की उपस्थिति में पारणा सह अभिनन्दन समारोह हुआ। आचार्य ने तपधर्म की महिमा बताते हुए तपस्वियों की अनुमोदना की। ट्रस्टी सुरेश कागरेचा ने गुरुभगवंतों एवं अन्य सभी का स्वागत- अभिवादन किया। संघवी मनोज राठौड़ ने आभार प्रकट किया। इस मौके पर सभी तीसरे उपधान तप के आराधकों का सम्मान किया गया।
हावड़ा. भगवान स्वयं निर्णय लेते हैं कि मुझे कब अवतार लेना है। रावण का अत्याचार जब बढ़ने लगा,तो सभी देवता ब्रह्मा के पास गये और उन्होंने उनसे प्रार्थना की, तब भगवान ने कहा कि मैं मानव रूप में अवतार लूंगा। इसे सुनकर ब्रह्माजी ने देवताओं से कहा कि आप लोग वानर रूप धर पृथ्वी पर जाइये और भगवान की सेवा कीजिए। आजकल हमारी पुरानी परंपराओं और आस्थाओं पर विवाद चल रहा है, जो दु:खद है। हनुमान जी दलित नहीं, रामभक्त थे. आजकल जिस अर्थ में दलित शब्द का प्रचलन बढ़ा है, वह नासमझी ही है। हनुमान पवनपुत्र केशरीनंदन थे और भगवान के परम भक्त। उन्हें संकीर्ण सीमाओं में बांधना, समझना गलत है। यह हमारे शास्त्रों के संगत के अनुरूप भी नहीं है। भगवान राम प्रात: उठते ही अपने माता-पिता और गुरुजनों का प्रणाम करते हैं। हमें कभी भी माता-पिता का अनादर नहीं करना चाहिए। बड़े आदमियों के पास कई गुण होते हैं,उनका गुण हम उनसे आशीर्वा...
कोलकाता. महासर माता का अष्टम महोत्सव दुर्गा महिमा पाठ और भजन संध्या के साथ मनाया गया। आयोजक महासर माता भक्त मंडल की ओर से एजेसी बोस रोड स्थित प्रसाद स्क्वायर के मायरा बैंक्वेट में हुए आयोजन में प्रधान पाठ वाचक दलजीत-गुरप्रीत सिंह थे। सहयोगी संस्था मां विन्धयवासिनी भक्त मंडल, पहाड़ीमाता भक्त मंडल और भजन गायकों सुरजीत अलबेला, अभिषेक शर्मा और स्वाति अग्रवाल ने भजनों की अमृतवर्षा कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। महोत्सव का विशेष आकर्षण सुबह 201 महिलाओं की ओर से किया गया दुर्गा पाठ रहा। भव्य श्रृंगार, अखंड ज्योति, छप्पन भोग और महाप्रसाद के साथ हुए महोत्सव में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिसमें महिलाएं काफी संख्या में उपस्थित थीं। सुबह महासर माता का मंगल पाठ हुआ, जिसके बाद शाम को भजन संध्या हुई। महोत्सव को सफल बनाने में सुशील कुमार कानोडिय़ा, रामतिकशन गोयल, कैलाश चौधरी, राजकुमार बंसल, अनुप कानो...
मदुरै: मंगलवार दोपहर 3.15 बजे मदुरै एयरपोर्ट पर योग गुरु बाबा रामदेव के मदुरै पधारने पर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट तमिलनाडु युवा राज्य प्रभारी पारसमल सिरवीं , BST मदुरै ज़िला प्रभारी वी. अर्जुनसिंह राजपुरोहित ( होसुर) , राजस्थानी असोसीएशन के उपाध्यक्ष श्रेणीक सिंघवी, मंत्री अशोक जीरावला , मदुरै नोर्थ इंडीयन वेल्फ़र असोसीएशन के पूर्व अध्यक्ष सुरेशकुमार गुप्ता, गुजराती समाज के प्रमुख सी.आर. पटेल , तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष जयंतीलाल जीरावला, नितेश कोठारी , गौतमचंद भंडारी, तिरुनेलवेली से सुनीलकुमार आदि ने बाबा रामदेव का साफ़ा, साल, माला एवं इलायसी की माला से स्वागत किया। वही महिलाओं ने भी बाबा का तिलक कर मारवाड़ी तोर तरीक़े से आरती उतार कर स्वागत किया ! ऐयरपोर्ट पर बाबा ने ऐयरपोर्ट पर भारी संख्या में उपस्थित स्थानीय मीडिया को कहा की में रामेश्वरम केंद्रीय कार्यकारिणी बेठक के लिए जा रहा हु, साथ ...