Khabar

गौतनमुनि का 66 वां जन्म दिवस 27 दिसम्बर को

चेन्नई. एस एस जैन संघ माम्बलम के तत्वावधान एवं श्रमणसंघीय उपप्रवर्तक महाश्रमण विनयमुनि ‘वागीश’ के सानिध्य में 27 दिसम्बर को उपप्रवर्तक गौतममुनि ‘गुणाकार’ का 66वां अवतरण दिवस तप-त्याग के साथ सामायिक दिवस के रूप में मनाया जाएगा। संघ के उपाध्यक्ष डॉ. एम उत्तमचन्द गोठी ने बताया कि इस अवसर पर सुबह 9.00 से 9.30 बजे तक नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप एवं 9.30 से 10.30 बजे तक गुणानवाद सभा होगी, साथ ही अन्य धार्मिक व पुण्यात्मक कार्य आयोजित किए जायेंगे। इस मौके पर भगवान महावीर सेवा समिति द्वारा अन्नदानम का कार्यक्रम भी रखा गया है।

साध्वी कुमुदलता के दर्शन किए

श्री एसएस जैन संघ माम्बलम का एक प्रतिनिधिमंडल हाल ही सुलूरपेट स्थित जैन स्थानक में विराजित साध्वी कुमुदलता के दर्शनार्थ पहुंचा। यहां साध्वी के दर्शन लाभ के बाद उनके साथ धर्मचर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल में संघ के उपाध्यक्ष डा. उत्तमचंद गोठी, मंत्री महेंद्र गादिया, किशनलाल खाबिया, मोहनलाल चोरडिया शामिल थे।

धन्वंतरि पीठम में मनाई महर्षि रमणा की 139वीं जंयती

चेन्नई. यहां वालाजा स्थित श्री धन्वंतरि आरोग्य पीठम में मंगलवार को महर्षि रमणा की 139वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पीठम के संस्थापक ज्ञान गुरु मुरलीधर स्वामी के सान्निध्य में पुजारियों ने उनकी प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक किया एवं वैदिक मंत्रोच्चार से पूजा की। इस मौके पर मुरलीधर स्वामी ने बताया कि महर्षि रमणा की वर्ष 1879 में तिरुचि में जन्म हुआ था। इनका जन्म नाम वेंकटरामण रखा गया था। छोटी उम्र में ही उनका भगवान अन्नामलैयार शिव की पूजा की ओर था। फिर उन्होंने तिरुवण्णामलै पहुंचकर भगवान अन्नामलैयार की कठोर तप कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

गणगौर ने दी सरकारी स्कूल में 50 कुुर्सियां

चेन्नई. राजस्थानी एसोसिएसन की महिला इकाई गणगौर द्वारा कोण्डितोप स्थित मिडिल स्कूल में 50 कुर्सियां प्रदान की गई। चेयरपर्सन डिंपल नेवटिया ने बताया कि संस्था की नई टीम का यह पहला प्रोजेक्ट था। इसमें सभी सदस्यों का सहयोग रहा। इसके साथ ही स्कूल के बच्चों में बिस्किट, जूस एवं अन्य सामग्री का वितरण भी किया गया। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में अन्य सरकारी स्कूल में भी बच्चों को जरूरत की सामग्री प्रदान की जाएगी। इसके लिए स्कूल के प्रधानाध्यापिका ने आभार जताया। इस कार्य में गणगौर के समन्यवक ललित कटारिया व रंजीत का विशेष सहयोग रहा।

बहुत शक्ति होती है भक्ति में

ओडुवनकुप्पम पहुंचने पर आचार्य का भव्य स्वागत तिरुवण्णामलै. जिले के ओडुवनकुप्पम स्थित पलनीवेलू आईटीआई कॉलेज परिसर पहुुंचने पर विद्यार्थियों एवं कॉलेज प्रबंधन द्वारा आचार्य महाश्रमण का भव्य स्वागत एवं अगवानी की गई। यहां आचार्य ने श्रद्धालुओं को भक्ति की शक्ति के बारे में बताया कि भक्ति एक ऐसा तत्व होती है जिसमें बहुत शक्ति होती है। आदमी की भक्ति वीतराग देव व गुरु के प्रति हो तो मनुष्य का कल्याण हो सकता है। भक्ति और शक्ति संसार में होती है। अर्हतों की भक्ति हो, अपनी श्रद्धा के साथ उनके भक्त बनना कर्म निर्जरा का साधन हो सकता है। सिद्ध, गुरु, सिद्धांत, धर्म के प्रति भक्ति रखने का प्रयास करना चाहिए। आदमी को अपने संघ के प्रति भक्ति रखने का प्रयास करना चाहिए। भक्ति में अहंकार नहीं होता अथवा जहां भक्ति होती है वहां अहंकार नहीं हो सकता। समर्पण में शर्त नहीं होती इसलिए आदमी का जिसके प्रति पूर्ण समर्प...

मुमुक्षु हर्ष कुमार का निकाला भव्य वर्षीदान वरघोड़ा

नेल्लोर. यहां रविवार को मुमुक्षु हर्ष कुमार का भव्य वर्षीदान वरघोड़ा निकाला गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। वरघोड़ा शहर के मुत्तुराजुवरी स्ट्रीट में रहने वाले राजेंद्र जैन एवं अजय जैन के निवास से रवाना हुआ और मंडपाल स्ट्रीट, चिन्ना बाजार, पेद्दा बाजार, बारकास सेण्टर, अचारी स्ट्रीट होते हुए जैन मंदिर पहुंचा। वरघोड़े में संगीत की धुनों पर श्रद्धालु नाचते-गाते चल रहे थे। मुमुक्षु हर्ष कुमार ने जैन मंदिर पहुंच कर वस्त्र व अन्य सामग्री दान किया जिस में साड़ी एवं स्टील के बर्तनों समेत अन्य वस्तुएं शामिल थी। मंदिर में अर्हम ग्रुप के संचालन में आयोजित कार्यक्रम हुआ। इसके बाद शाम को विदाई समारोह हुआ जिसमें किशोर कुमार लूणावत ने भक्ति संगीत प्रस्तुत किया। समारोह में मुमुक्षु का सम्मान हुया। आयोजक अजय एवं राजेंद्र जैन ने बताया कि मुमुक्षु हर्षकुमार की दीक्षा 10 फरवरी को दीक्षा ...

आरूदर पर्व पर श्री लक्ष्मी पेरुमाल का पुष्पाभिषेक

वेलूर. यहां वालाजा स्थित श्री धन्वंतरि आरोग्य पीठम में रविवार को आरूदर दिवस पर श्री लक्ष्मी पेरुमाल के पुष्पाभिषेक एवं महायज्ञ का आयोजन हुआ। समारोह के दौरान अभिनेत्री देवयानी सहित कई टीवी अभिनेताओं ने भी हिस्सा लेकर पूजा-अर्चना करवाई। भगवान नटराज एवं माता लक्ष्मी व भगवान पेरुमाल के इस महाभिषेक में की 60 तरह के एक हजार पुष्प मंगवाए गए। पीठम संस्थापक ज्ञानगुरु मुरलीधर स्वामी के सान्निध्य में पुजारियों ने अभिषेक व पूजा अर्चना की। इस अवसर पर कॉलीवुड अभिनेत्री देवयानी सहित अनेक टीवी कलाकार पुष्प महाभिषेक में पुष्प चढ़ाए एवं महायज्ञ में शामिल होकर आहूतियां दी। समारोह में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

पुल्लियांतोप के मंदिरजी में दीक्षा कल्याणक महोत्सव

संभवनाथ महिला मंडल द्वारा शनिवार को संभवनाथ भगवान के दीक्षा कल्याणक के अवसर पर पुल्लियांतोप के मंदिरजी में दीक्षा कल्याणक महोत्सव रखा गया। पूजा के लाभार्थी चम्पाबाई मोहनलालजी रजावत राठौड़ बने। वरिष्ठ सलाहकार पुष्पा मेहता,अध्यक्ष ललिता सोनीगरा , विमला तेलिसरा, हर्षा तेलिसरा, सपना मरलेचा, सूरज मेहता,सुनीता राठौड़, ललिता राठौड़,इंद्रा सोलंकी, विनीता परमार,सुनीता खारीवाल इन सभी ने पूजा में भाग लिया। गायिका सपना मरलेचा ने अपने सुरीले गायन ने सबका मन मोह लिया। शाम को आंगी ,भक्ति का कार्यक्रम भी रखा गया । संभवनाथ पुरुष एवं महिला मंडल द्वारा भक्ति की गई ।

हावड़ा के घासबागान मैदान में तीन दिवसीय नानी बाई रो मायरो संपन्न

हावड़ा. दुनिया के सबसे बड़े हीरो श्रीकृष्ण हैं। उन्होंने एक ही फिल्म की, जो कि हिट है तथा युग युग से चल रही है। ये उद्गार श्री गोविन्द गौशाला, सींथल(बेलासर) सेवार्थ नानी बाई रो मायरो के तीन दिवसीय आयोजन के अंतिम दिन रविवार को घासबागान मैदान में बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए राधाकृष्ण महाराज ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हमारे आराध्य भगवान कृष्ण ऐसे हीरो हैं जो कराड़ों भक्तों के दिलों पर राज करते है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी विज्ञापनों का अनुसरण कर पहनावे और खान-पान पर जोर दे रही है। युवा पीढ़ी पूवर्जों से मिली संपत्ति का उपभोग कर रही है, पर उनके पहनावे व खान-पान को नहीं अपना रही है, यह सबसे बड़ी चिंता का विषय है। पूर्वज गौमाता का पूजन व गौशाला निर्माण से लेकर सामाजिक व धार्मिक कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते थे। उन्होंने समाज से दहेज की प्रथा को उखाड़ फेंकने का...

तप- त्याग के साथ मनाया गया विनयमुनि ‘वागीश’ का जन्मोत्सव

श्री एस एस जैन संघ माम्बलम के तत्वावधान व श्रमण संघीय उपप्रवर्तक महाश्रमण पूज्य श्री विनयमुनि ‘वागीश’ पूज्य श्री गौतनमुनि जी म. सा. *गुणाकर* आदि ठाणा 5 के सान्निध्य में उपाध्याय कन्हैयालालजी म.सा. *कमल* का पुण्य स्मृति दिवस एवं उपप्रवर्तक पूज्य श्री विनयमुनि म.सा. *वागीश* का 68 वा अवतरण दिवस तप-त्याग एवं परोपकार कार्यों के साथ हर्षोल्लास से बर्किट रोड स्तिथ माम्बलम जैन स्थानक में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी श्रावक-श्राविकाओं द्वारा सामूहिक नवकार महामंत्र जाप से किया गया।  तत्व चिंतक पूज्य सागरमुनिजी म. सा. ने अपने उदबोधन में मुनिश्री का संशिप्त में परिचय रखते हुए उन्हें एक सरल स्वाभावि महान गुरु बताया।  श्री एस एस जैन महिला मंडल व श्री पारसमल नाहर से स्वागत व सुन्दर स्तवन प्रेषित किया।  पूज्य श्री गौतनमुनि ‘ गुणाकर ‘ ने  गुणनवाद करते हुए बताया कि पूज्य श्री ...

वैकुण्ठ एकादसी पर मंत्री ने किया मंदिरो में दर्शन

नेल्लोर: राज्य के शहरी विकास एवं नगर प्रशाशन मंत्री पि नारायणा ने मंगलवार को नरसिंह पहाड़ स्थित श्री वेदगिरि नरसिम्हा स्वामी और शहर के मुख्या तलपगिरि रंगनाध स्वामी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। वेद मंत्रोचार के बिच मंदिर के ट्रस्ट एवं मंदिर के पंडितो ने मंत्री का स्वागत किया। मंत्री ने भगवान रंगनाध स्वामी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। वैकुण्ठ एकादसी पर्वदिवस पर 1972 से भगवन नरसिम्हा स्वामी मंदिर के दर्शन करने की प्रथा शुरू हुई। इस लिए नरसिम्हा स्वामी मंदिर के विकास के लिए काम कर रहे है। करीब 10 लाख रूपए से मंदिर के गलिगोपुरम पर पेंट और मरम्मत करने का काम शुरू किया। मंदिर परिसर में भक्तो को प्रदक्षिणा देने के लिए सीमेंट की सड़क का निर्माण किया जा रहा है। राज्य के सभी मंदिरो को मिला कर एक कर के टेम्पल पीयू नाम से मंदिरो के विकास कार्य की प्रणाली तैयार की जा रही है। बाराशाहिद दरगाह को अद्भुत रूप स...

राम जानकी विवाह स्वागत समारोह

अमृतवाणी सत्संग मंडल के सानिध्य में आज राम जानकी विवाह के उपलक्ष्य में स्वागत समारोह सुबह 10 बजे से देवकी सदन वेकत्तरायन लेन वालटेक्स रोड चेन्नई के प्रांगण में भव्य आयोजित हुआ।राम स्नेही भक्त दूर दूर से आये और अमृतवाणी के पाठ व भजन कीर्तन का आनंद लिया।स्वागत समारोह के लिए मंडप की तैयारी मधु सोनी अंजु सोनी व लता जोशी ने मिलकर सजाया जो बहुत ही सुंदर था। आओ मेरी सखिया मेरे मेहंदी लगा दो, झुक जाओ राजकुमार झुकनो पड़सी जी ,ज़री की पगड़ी बांधे आदि भजनो पर भक्त झूम उठे। भजनों की प्रस्तुति चम्पालाल पुरोहित अशोकजी जोशी, मामाजी हरिगोपालजी प्रमिलाजी भैया मधु सोनी ज्योति शर्मा  ममता राखेचा निरुजी थानवी  आदि ने किए। एक भक्त द्वारा स्वागत समारोह के उपलक्ष्य में मिठाई व बधाई भी बांटी गई। 12।45 आरती हुई ।कमल भैया ने सबको धन्यवाद दिया।बद्रीजी सोनी राजेन्द्र भठड राजू भईया संजय गुप्ता गंगाराम परमानंदजी भाटिया का...

Skip to toolbar