Khabar

नानी बाई रो मायरो: राधाकृष्ण महाराज के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

हावड़ा के घासबगान मैदान में तीन दिवसीय धार्मिक कथा शुरू हावड़ा. श्री गोविन्द गौशाला, सींथल (बेलासर) सेवार्थ शुक्रवार को हावड़ा के घासबगान मैदान में तीन दिवसीय धार्मिक कथा नानी बाई रो मायरो का आयोजन शुरू हुआ। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। व्यास पीठ पर विराजमान कथा वाचक राधाकृष्ण महाराज ने कथा का शुभारंभ करते हुए कहा कि नानी बाई रो मायरो अटूट श्रद्धा पर आधारित प्रेरणादायी कथा है। पंडाल में मौजूद हजारों श्रद्धालुओं को देख कर लग रहा है कि पूरा सींथल(राजस्थान) हावड़ा की धरती पर उमड़ आया है। गांव से लेकर विदेश में रहने वाले श्रद्धालु कथा का श्रवण करने के लिए आए हैं। महाराज श्री ने कहा कि कथा के माध्यम से भगवान श्रीहरि को यदि सच्चे मन से याद किया जाए तो वे अपने भक्तों की रक्षा करने स्वयं आते हैं। नानी बाई रो मायरो की शुरुआत नरसी भगत के जीवन से हुई। नरसी का जन्म गुजरात के जूना...

साध्वी महाप्रज्ञा का 51वां जन्म दिवस मनाया गया

चेन्नई. साध्वी कुमुदलता एवं अन्य साध्वीवृन्द के सान्निध्य एवं श्री श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन श्रावक संघ गुम्मडीपूंडी के तत्वावधान में साध्वी महाप्रज्ञा का 51वां जन्म दिवस और जैन दिवाकर चौथमल की पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में पैंसठिया छंद का अनुष्ठान किया गया। पाठ की स्थापना कोचेटा परिवार जबकि कलश स्थापना गुम्मडीपूंडी के सदस्यों चम्पालाल सांखला, मोतीलाल नाहटा, अशोककुमार काटेड़, अमृतलाल सांखला, संतोष सांखला, आनन्दकुमार भंडारी, प्रदीपकुमार भंसाली ने की। कार्यक्रम की शुरुआत गुम्मडीपूंडी महिला मंडल के स्वागत गीत से हुई। साध्वी कुमुदलता ने साध्वी महाप्रज्ञा के प्रति अपनी भावना व्यक्त करते हुए मंगलकामनाएं प्रेषित की। साध्वी राजकीर्ति एवं पद्मकीर्ति ने गीतिका के माध्यम से अपने भाव व्यक्त किए। इस अवसर पर श्री जैन महासंघ चेन्नई एवं वल्र्ड जैन मिशन के चेयरमैन सज्जनराज मेहता द्वारा गुरु दिवाकर कमला वर्षाव...

संतों के सान्निध्य में हुई सुंधामाता समेत 13 देवी-देवताओं के मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा

राजस्थान से भी पहुंचे भक्त चेन्नई. साहुकारपेट में पेरुमाल कोईल गार्डन स्ट्रीट में नवनिर्मित सुंधा माता सहित 13 देवी-देवताओं के मंदिर का संतों के सान्निध्य में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित हुआ। श्री सुंधा चामुंडा माताजी धाम ट्रस्ट चेन्नई एवं श्री चामुंडा महामंडल चेन्नई के तत्ववाधान में आयोजित महोत्सव में अभिजित मुहूर्त में प्रतिष्ठा हुई। पिछले दिनों राजस्थान के जालोर जिले के सुंधा पर्वत स्थित सुंधा धाम से ज्योति चेन्नई पहुंची थी। महोत्सव में राजस्थान से भी बड़ी संख्या में भक्तगण पहुंचे। प्रतिष्ठा ब्रह्मधाम आसोतरा के गादीपति संत तुलछाराम, पीपलेश्वर मठ भैंसवाड़ा के रणछोड़ भारती, रविधाम गुजरात के गादीपति सत्यानन्द, कदली मठ के राजा निर्मलनाथ, कृष्णगिरि पीठ के पीठाधीश्वर वसंत विजय महाराज समेत अन्य संतोंं के सान्निध्य में हुई। प्रतिष्ठा महोत्सव के बाद संतों व सहयोगियों का सम्मान किया गया। भीड़ ...

संगीतमय सुन्दरकांड 16 को ओसवाल गार्डन में

चेन्नई. विद्यासागर ओसवाल गार्डन कोरुक्कुपेट में सुन्दरकांड समिति के तत्वावधान में 16 दिसम्बर को सायं 4 बजे सोसायटी क्लब हाउस में उत्सव का आयोजन होगा। वारंगल के पंडित पवनकुमार मालोदीय दाधीच संगीतमय सुन्दरकांड का वाचन करेंगे। वे सुंदरकांड की महत्ता के बारे में भी बताएंगे। सुन्दरकांड समाप्ति के बाद भजन संध्या भी होगी। वीओजी महोत्सव मंच तैयारियों में लगा है। सुन्दरकांड पाठ की 108 माला 15 दिसम्बर को पूरी होने के मौके पर इस उत्सव का आयोजन रखा गया है।

रथ यात्रा का 6 दिसम्बर को चेन्नई में स्वागत

चेन्नई. श्री कृष्ण प्रणामी धर्म के आदिगुरु प्राणनाथ का चार सौ वां जन्मोत्सव देश-विदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। ये उत्सव पिछले सवा साल से मनाया जा रहा है। अगले साल 12 अप्रेल को नेपाल में इसका अंतिम चरण होगा। अब तक रथ ने 40 किमी की यात्रा पूरी कर ली है। स्थानीय कार्यकर्ता मीना टाल्टिया ने बताया कि चेन्नई में यह जागनी रथ यात्रा 6 दिसम्बर को पहुंचेगी. इस दिन सायं 4.30 बजे गाजे-बाजे के साथ इस यात्रा का स्वागत किया जाएगा। अन्नानगर के श्याम मंदिर से इस यात्रा का स्वागत होगा तथा विभिन्न मार्गों से होते हुए अन्नानगर स्थित एसआरकेके अग्रवाल सभा भवन पहुंचेगी। जहां संतों के प्रवचन एवं स्वागत का कार्यक्रम होगा। सत्संग एवं भजन का कार्यक्रम भी रखा गया है। उन्होंने बताया कि जागनी रथ यात्रा हैदराबाद, रायचूर, बेंगलुरु होते हुए चेन्नई पहुंचेगी। चेन्नई से यह रथ यात्रा पुदुचेरी, रामेश्वरम, कन्याकुमारी, ति...

नमस्कार महामंत्र के साथ आम मीटिंग की शुरुआत हुई

मदुरै: स्थानीय तेरापंथ भवन में तेरापंथ सभा के तत्वावधान में रविवार प्रातः सभा मेंबेरो द्वारा नमस्कार महामंत्र के साथ आम मीटिंग की शुरुआत हुई जिसमें गुरुदेव आचार्य श्री महाश्रमण द्वारा प्रदान महावीर जयंती 16-17 एप्रिल 2019 की व्यवस्था के बारे में पिछले 25 नोवम्बर को गठित आचार्य महाश्रमण महावीर जयंती प्रवास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश कोठारी ने पिछले सप्ताह 6 मेम्बर लिए थे एवं आज समिति में निर्मलकुमार पारख , नेनमल कोठारी, जयंतीलाल जीरावला, धनराज लोढ़ा इन 4 मेम्बर को ऑर ऐड किया कुल 11 मेम्बर नियुक्त किए सभी ने उनका स्वागत किया। व्यवस्था समिति के मेंबेरो ने महावीर जयंती के लियें देखी हुई जगह की पूर्ण जानकारी दी। उसमें मदुरै तेरापंथ भवन से 2 किलोमीटर पर कामराजसाले रोड पर इस्थित सौराष्ट्र स्कूल मिलने का पूरा भरोसा हे एवं वो जगह हमारे लिए अति अनुकूल रहेगी। # निम्न विभाग आवटन कर संयोजक एवं ...

साध्वी सुमित्रा का अगला चातुर्मास वड़पलनी जैन भवन में

चेन्नई. श्रमण संघीय चतुर्थ पट्टधर आचार्य सम्राट शिवमुनि की आज्ञानुर्वतनी उग्रतपस्वीनी महासती सुमित्रा आदि ठाण 6 का 2019 का चातुर्मास श्री जैन संघ कोडम्बाक्कम वडपलनी जैन संघ में होना तय हुआ है। हाल ही में जैन संघ के अध्यक्ष बुधराज भंडारी एवं मंत्री देवीचंद बरलोटा के नेतृत्व में करीब 60 पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता का प्रतिनिधिमंडल बेंगलुरु के हनुमंतनगर में विराजित साध्वी सुतित्रा के समक्ष पहुंचे और आगामी चातुर्मास की विनती की। विनती को स्वीकारते हुए साध्वी ने अगले चातुर्मास की घोषणा की। इस दौरान संघ के कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश, सी महावीरचंद भंडारी, एच. महावीरचंद भंडारी, ज्ञानचंद सोमावत, नौरतनमल चुतर के अलावा महिला मंडल की अध्यक्ष कान्ता खेतपालिया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

देश हित के लिए व्यक्ति निर्माण जरूरी

चेन्नई. अखिल विश्व गायत्री परिवार के तमिलनाडु शाखा की चेन्नई इकाई ने राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए सवा लाख गायत्री मंत्र जाप का आयोजन किया। इस दौरान साउथ जोन के प्रभारी डॉ. ब्रजमोहन गौड़ ने कहा कि गायत्री परिवार सद्विचारों एवं सद्कर्मों द्वारा शांति स्थापित करने का काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि गायत्री परिवार मानव में देवत्व जगाने के लिए भारतीय संस्कृति में प्रदत्त सूत्रों को जन-जन तक पहुंचाने में लगा हुआ है। देश हित के लिए व्यक्ति निर्माण आज की सबसे बड़ी जरूरत बन चुका है। परिवार के सदस्य एवं कार्यकर्ता देश की इस आवश्यकता को पूरा करने के लिए तन-मन-धन से लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षित होने के बावजूद आज का मनुष्य सही जीवन शैली से काफी दूर होता जा रहा है। लोगों को सही जीवन शैली सिखाने के लिए अन्नानगर स्थित गायत्री चेतना केंद्र में एक विशेष आयोजन रखा गया है। उन्होंने कहा कि ग...

आचार्य श्री महाश्रमणजी* चेन्नै में चातुर्मास परिसम्पन्न

साधर्मिक सुहृदयवर, सादर जयजिनेन्द्र। आचार्य श्री महाश्रमणजी चेन्नै में चातुर्मास परिसम्पन्न कर अपनी धवल सेना के साथ माधावरम के प्रवास स्थल से विहार कर चुके हैं एवं उनके चरण अब तमिलनाडु के अन्य क्षेत्रों का स्पर्श करने हेतु गतिमान है। पूज्यप्रवर के चेन्नै का चातुर्मास सफलतम ही नहीं ऐतिहासिक भी हुआ, इस हेतु सर्वप्रथम मैं पूज्यप्रवर के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता हूं। गुरुदेव ने महती कृपा कर चेन्नैवासियों के 50 वर्षों की प्यास को कुछ तृप्त किया, यह उनकी महानता है। पूज्यप्रवर, साध्वीप्रमुखाश्रीजी एवं समस्त चारित्रात्माएं चेन्नै में सुखसातापूर्वक विराजमान रहे। निर्विघ्न निर्बाध रूप से चातुर्मास सुसम्पन्न हुआ, इसका हम समस्त चेन्नैवासिययों को प्रसन्नता है। *आप सभी का आत्मीय स्नेह, वात्सल्य और समर्पण ने चेन्नै चातुर्मास में चार चांद लगाने का कार्य किया। गुरु के पदार्पण से पूर्व से लेकर विहार तक आप...

आचार्य श्री महाश्रमणजी रूस पधारों

देश के साथ विदेशों से भी आने लगी माँगे अन्तर्राष्ट्रीय प्रेक्षाध्यान शिविरार्थीयों को दिया पाथेय शिविरार्थीयों ने प्रकट की अपनी भावनाएं जैनाचार्य श्री महाश्रमण अब एक सम्प्रदाय की सीमा में रहते हुए भी सीमातीत बन, देश के लोगों के ही नहीं, अपितु विदेशीयों के लिए भी आराध्य, पूजनीय बने हुए हैं| ज्ञातव्य है कि 2014 में दिल्ली से प्रारम्भ हुई, यह अहिंसा यात्रा तीन विदेशों – नेपाल, भूटान, सिक्किम से होकर अभी चेन्नई शहर में अहिंसा, नैतिकता, सद्भावना का प्रचार प्रसार कर रही हैं| और जन जन भी इन त्रिसुत्रों को अपनाकर अपने जीवन को पावन, पवित्र बना रहे हैं| अष्टदिवसीय 17वें प्रेक्षा इन्टरनैशनल शिविर के अन्तर्गत संभागी बने रूस के शिविरार्थी ओल्गा चेलवी कोल्वा समूह (Olga Chellvi Kolva Group) ने प्रेक्षा गीत का सामूहिक संगान किया| समूह के सदस्यों ने आचार्य श्री महाश्रमणजी से रूस पधारने की, पूरजोर विन...

भव्य जैन पुस्तकालय का उद्घाटन

उप प्रवर्तक विनय मुनि जी गौतम मुनि महाराज जीसाहब के सानिध्य में जैन स्थानक मिन्ट ट्रीट में भव्य जैन पुस्तकालय का उद्घाटन आज संघ के उपाध्यक्ष निर्मलजी मरलेचा समाज प्रियाजी कमल जी कोठारी के हाथों हुआ। इस अवसर पर आराधना भवन में विराजित संत रत्न भी पधारे पुस्तकालय के अंदर जैन धर्म के आगम प्राचीन साहित्य ग्रंथ आदी रखे जायेगे इससे पूर्व जैन भवन से विशाल वर घोड़े के साथ जुलूस रवाना हुआ। जुलूस जयकारों के साथ जैन स्थानक पहुंचा। सर्वप्रथम मंगल नवपद जाप हुआ। इस अवसर पर गुरु भगवानतो ने कहा आज ज्ञान पंचमी के दिन इस तरह के कार्य होना वास्तव में संघ का गौरव बढ़ाने वाले हैं। पुस्तकालय के माध्यम से लोगों मे साहित्य ज्ञान अर्जन एवं धर्म के बारे में जानकारी बढ़ेगी। इस तरह के कार्य हमारे प्राचीन साहित्य ग्रंथों को संरक्षण प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में गौतम दुग्गड पवन जीपोखरना नवरत्न जी डोसी उपस्थित थे।पुस्तक...

तिरुपति में लगाया निशुल्क नेत्र जांच शिविर:

चेन्नई. पम्मल शंकरा आई अस्पताल एवं चेन्नई मेट्रो महावीर क्लब के संयुक्त तत्वावधान में हाल ही तिरुपति के हाल बाजार स्ट्रीट स्थित जैन स्थानक में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। स्थानीय जैन संघ के सहयोग से लगाए गए इस शिविर में शंकरा आई अस्पताल के चिकित्सकों ने 88 लोगों की आंखों की जांच की। इनमें से 35 लोगों की आंखों में मोतियाबिंद पाया गया। क्लब के आई प्रोजेक्ट चेयरमैन मंगलचंद तातेड़ ने बताया कि सभी लोगों की आंखों की शंकरा अस्पताल में निशुल्क सर्जरी करवाई जाएगी। शिविर में सरदारमल सिंघवी, सागरमल, दिनेश चौधरी, ज्ञानचंद रेड, अनिल मकाना व सोनू लोढा का सहयोग सराहनीय रहा।

Skip to toolbar