Khabar

नववर्ष पर महामांगलिक सुनाया साध्वी कुमुदलता ने

नेल्लोर. साध्वी डॉ. कुमुदलता एवं अन्य साध्वीवृंद महाप्रज्ञा, डॉ. पद्मकीर्ति व राजकीर्ति के सानिध्य मेंं कालाहस्ती में नववर्ष के उपलक्ष्य में अनुष्ठान एवं महामांगलिक का आयोजन हुआ। नववर्ष की शुभकामना के साथ साध्वी डॉ. पद्माकीर्ति ने कहा 2019 में त्रिवेणी संगम के रूप में हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलूरु, गुम्मिडीपूंडी, सुलूरपेट एवं कालाहस्ती श्री संघ के गुरु भक्तों ने नव वर्ष की शुभकामना का लाभ लिया। इस मौके पर साध्वी डॉ. कुमुदलता ने गुरु भक्तों को नववर्ष का आशीर्वाद देते हुए कहा नव वर्ष के दिनों में माथे पर आइस की फैक्ट्री, मुंह में शुगर की फैक्ट्री एवं दिल में क्रीम की फैक्ट्री अगर है तो आपको यह नया साल बहुत कुछ दे जाएगा। इन 3 फैक्ट्री की जरूरत हर व्यक्ति को होती है। बेंगलूरु से संघ के केशरीमल बुरड भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

श्री महालक्ष्मी पाॅलीटेक्निक काॅलेज में शांतिदूत का पावन पदार्पण

वैरानकुप्पम, कडलूर (तमिलनाडु): वर्ष 2019 का कडलूर में मंगल संदेश और मंगलपाठ प्रदान कर जन-जन का कल्याण करने निकले जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, अहिंसा यात्रा के प्रणेता आचार्यश्री महाश्रमणजी अपनी अहिंसा यात्रा का कुशल नेतृत्व करते हुए कडलूर जिले के वैरानकुप्पम स्थित श्री महालक्ष्मी पाॅलीटेक्निक काॅलेज परिसर में पधारे।  बुधवार की प्रातः आचार्यश्री ओल्ड टाउन से मंगल प्रस्थान किया। आचार्यश्री अपने मार्ग में आने वाले श्रद्धावान लोगों को अपने पावन आशीर्वाद से लाभान्वित करते हुए गतिमान थे। आज सूर्य की प्रखरता अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ ज्यादा महसूस हो रही थी। इस कारण जैसे-जैसे दिन चढ़ता जा रहा था, सूर्य की किरणें आतप बरसा रही थीं। ऐसे माहौल में भी समताभावी आचार्यश्री लगभग ग्यारह किलोमीटर का विहार कर वैरानकुप्पम स्थित श्री महालक्ष्मी पाॅलीटेक्निक क...

अखिल विश्व गायत्री परिवार बच्चों के लिए दिशा बोध शिविर

अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा 27 तारीख से 31 दिसंबर तक गायत्री चेतना केंद्र अन्ना नगर चेन्नई में बच्चों का  लिए दिशा बोध पर्सनालिटी डेवलपमेंट का शिविर 27 तारीख को प्रारंभ हुआ  जिसमें  50 बच्चों ने  भाग लिया  शिविर में  बच्चों का उत्साह देखते ही बना सवेरे से  सभी बच्चे बच्चियां  4:30 बजे  सो कर के उठ जाते हैं  और कोई संगीत की क्लास  तो कोई योग तो कोई ध्यान  मे मस्त हो जाते हैं । यहां पर बच्चो की क्लास लेने के लिए श्री कृष्णन अयंगार जी तथा कु. सोनल  बेंगानी जी और शांतिकुंज हरिद्वार से आए श्री कार्तिकेयन जी श्री सूरत सिंह अमृते जी  तथा अमीचंद खंडेलवाल जी श्री निरंजन जी और यहां की श्रीमती उषा खंडेलवाल ने  श्रीमती प्यारी देवी और सविता देवी ने पूरे बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था बनाई गायत्री परिवार के प्रमुख श्री सत्यनारायण भूतड़ा जी एवं श्रीमती श्रीलता भूतड़ा जी ने बच्चों के साथ आकर के हव...

सभी जीवों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं भगवान पाश्र्वनाथ

 चेन्नई. साध्वी श्रीनिधि एवं श्रुतनिधि के सान्निध्य तथा श्री जयमल जैन श्रावक संघ तमिलनाडु के तत्वावधान में वेपेरी स्थित पीएम बोहरा जय परिसर पाश्र्वनाथ भगवान जन्मकल्याणक के उपलक्ष्य में सामूहिक एकासन एवं जाप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साध्वी श्रुतनिधि ने पुरुषादानि महाचमत्कारी २३वें तीर्थंकर पाश्र्वनाथ के जन्म का वांचन करते हुए कहा कि उनकी अद्भुत समता और क्षमा सभी जीवों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वे प्रकट प्रभावक तीर्थंकर अपने नाम के अनुरूप पारस रूप हैं। उनकी उपासना करने से लोहा भी स्वर्ण बन जाता है। जीवन की जड़ता और कलुषता नष्ट हो जाती है। भक्तिभाव से प्रभु पाश्र्वनाथ भगवान का स्मरण करने से कोई भी भक्त इसकी अनुभूति कर सकता है। इस अवसर पर दीक्षार्थी पूनम लुंकड़ ने भी अपने भाव व्यक्त किए। श्री जयमल जैन श्रावक संघ व जे.पी.पी. जैन महिला फाउंडेशन द्वारा दीक्षार्थी का सम्मान किया गया। एकासना...

दुर्जन के भीतर भी सद्भावना जगाने का करें प्रयास

गुंटूर. विजयवाड़ा हाइवे स्थित ह्रींकार तीर्थ में मुनि संयमरत्न विजय, मुनि भुवनरत्न विजय एवं साध्वी प्रावीण्यनिधि, संयमनिधि के सान्निध्य में श्री पाश्र्वनाथ का जन्मकल्याणक मनाया गया। मुनि ने कहा कि परमात्मा जन्म लेने के साथ ही स्व-पर का कल्याण करते हैं, इसलिए उनका कल्याणक मनाया जाता है। तीर्थंकरों का चरित्र इतना पवित्र होता है कि उनके कल्याणक के समय नरक में रहने वाले जीवों को भी क्षण मात्र के लिए सुख की अनुभूति होती है। हमें भी महापुरुषों के चरित्र को अपनाकर जीवन को पवित्र बनाना है। नाम के लिए नहीं, अपितु अच्छे व सच्चे काम के लिए अपना दाम लगाएं। प्र भु पाश्र्वनाथ के जीवन चरित्र से हमें यही शिक्षा मिलती है कि हम दुर्जन के प्रति दुर्भावना न लाएं अपितु उसके भीतर भी सद्भावना जगाने का प्रयास करें। मंगलवार की मंगलवेला में मुनिद्वय का विजयवाड़ा के राजेन्द्र भवन में पावन पदार्पण होगा, जहां प्रवचन क...

भगवान पाश्र्वनाथ जन्म कल्याणक मनाया

नेल्लोर. शहर के मंडपाल स्ट्रीट स्तिथ श्री सुमतिनाथ जिनालय में सोमवार को जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान श्री पाश्र्वनाथ का जन्म कल्याणक मनाया गया। शंखनाद एवं संगीत की धुन पर भगवान श्री पाश्र्वनाथ समेत अन्य भगवानों की मूर्ति का विशेष अभिषेक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन संगीतमय स्नात्र महोत्सव टीम ने किया। अभिषेक में भारी संख्या में भक्तों ने भाग लेकर भगवान पाश्र्वनाथ का अभिषेक किया।

कडलूर पहुंचे आचार्य महाश्रमण

चेन्नई. तमिलनाडु के विभिन्न जिलों एवं शहरों में धर्म प्रभावना करते हुए आचार्य महाश्रमण सोमवार को कडलूर पहुंचे। यहां स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में उनका भव्य स्वागत किया गया। स्कूल परिसर स्थित मेरिडोस ऑडिटोरियम में आयोजित धर्मसभा में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए आचार्य ने कहा कि आज पौष कृष्णा दसमी का दिन है जिसे 23वें तीर्थंकर भगवान पाश्र्वनाथ के जन्मदिवस के रूप में जाना जाता है। विघ्न-बाधाओं को दूर करने के लिए भगवान पाश्र्व के नाम का जप किया जाता है। आदमी को भौतिक कामनाओं की अपेक्षा न करते हुए वीतरागता की दिशा में आगे बढऩे के लिए करने का प्रयास करना चाहिए। राग-द्वेष आत्मा को मुक्ति का वरण करने में बाधक होते हैं। ये कर्मों के बीज होते हैं। इनको जीतने वाला आदमी मुक्ति प्राप्त कर आत्मा का कल्याण कर सकता है। आचार्यश्री ने लोगों को उत्प्रेरित करते हुए कहा कि वर्ष 2018 अब बीतने वाला है और...

भगवान पाश्र्वनाथ का जन्म कल्याणक मनाया

चेन्नई. रायपेट्टा में श्रीपुरम स्ट्रीट स्थित केसर बैंक्वेेट हॉल में प्रखर वक्ता पूज्य कपिल मुनि के सानिध्य व श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन संघ मीरसाहिबपेट के तत्वावधान में सोमवार को जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पाश्र्वनाथ का जन्म कल्याणक जप तप की आराधना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विघ्न बाधा विनाशक श्री उवसगहर स्तोत्र के सामूहिक जप अनुष्ठान से हुई। इस मौके पर मुनि कहा भगवान पाश्र्वनाथ का जीवन चरित्र आज के दौर में प्रकाश स्तम्भ के समान है उन्होंने जीवन में आगत दुखों का समता पूर्वक मुकाबला किया। उपकार और अपकार करने वालों के प्रति प्रभु की दृष्टि समतुल्य थी। मुनि ने कहा जहां कमठ के जीव ने प्रभु के प्रति वैर के संस्कार उद्दीप्त होने पर कदम कदम पर दु:ख दिया वहीं प्रभु ने उन्हें दृढ़ता से सहन करके वीतरागता का परिचय दिया। प्रभु का जीवन पुरुषों में विशेष आदर के योग्य होने से वे पुरुषादान...

प्रतिकूलता को भी प्रभु की कृपा मानें: क्षमाराम महाराज

हावड़ा. भगवान की लीलाएं कहां से प्रारंभ और कहां समाप्त होती हैं उसका कुछ पता नहीं. विदुर के पूछने पर मैत्रिय जी कहते हैं कि भगवान का स्वरूप समझने पर भगवान की लीलाएं समझ में आ जाती हैं. संसार और परमात्मा दोनों एक हैं. जो दो मानता है वह अज्ञानी है. घड़े को देखकर बच्चा मां से पूछता है कि इसमें मिट्टी कहां है पर जो ज्ञानी हैं वह समझते हैं कि घड़ा और मिट्टी दोनों एक ही है. बालक की तरह हम हैं जो संसार और परमात्मा को अलग-अलग समझते हैं. ज्ञानी और महात्मा ऐसा नहीं समझते. जीवन में अनुकूलता और सुख आए तो उसे भगवान के रूप में देखें पर प्रतिकूलता और दुख आए तो उसे भी भगवान की कृपा ही मानें. राम सर्वज्ञ हैं पर रावण से युद्ध करने से पहले सभी से शांति का उपाय पूछते हैं. तब जामवंत जी कहते हैं कि जब आप पूछ ही रहे हैं तो अंगद को दूत बनाकर भेजें. अंगद ने रावण के पूछने पर कहा कि वह जो छोटा बंदर हनुमान आया था वह ...

कपिल मुनि का नववर्ष महा मांगलिक कार्यक्रम केसर हॉल में

श्री उवसग्गहर स्तोत्र जप अनुष्ठान का आयोजन आज (सोमवार को) चेन्नई : श्री कपिल मुनि जी म.सा. शनिवार को महेन्द्र कुमार बैद के निवास से विहार करके रायपेटा में श्री पुरम स्ट्रीट स्थित केसर बैंक्वेट हॉल पहुंचे । जहाँ मीरसाहिब पेट संघ के सदस्यों ने मुनि श्री की अगवानी की । जवाहर लाल नाहर ने बताया कि एस एस जैन संघ मीरसाहिब पेट के तत्वावधान में नव वर्ष 2019 के आरम्भ के उपलक्ष्य में नए साल का प्रत्येक पल सभी के जीवन में आत्मोत्कर्ष का नया उजाला और सुख शांति खुशहाली लेकर आये इस पवित्र उद्देश्य को लेकर मुनि श्री के सानिध्य में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा । जिसके तहत 31 दिसम्बर को भगवान पार्श्वनाथ के जन्म कल्याणक को जप साधना के द्वारा मनाया जायेगा । इस मौके पर सोमवार को 8.30 बजे से विघ्न बाधा विनाशक श्री उवसग्गहर स्तोत्र जप अनुष्ठान व प्रवचन आदि कार्यक्रम होंगे । 1 जनवरी को नूतन वर...

 श्री उवसग्गहर स्तोत्र जप अनुष्ठान कल सोमवार को

चेन्नई : श्री कपिल मुनि जी म.सा. शनिवार को महेन्द्र कुमार बैद के निवास से विहार करके रायपेटा में श्री पुरम स्ट्रीट स्थित केसर बैंक्वेट हॉल पहुंचे । जहाँ  मीरसाहिब पेट संघ के सदस्यों ने मुनि श्री की अगवानी की । जवाहर लाल नाहर ने बताया कि एस एस जैन संघ मीरसाहिब पेट के तत्वावधान में नव वर्ष 2019 के आरम्भ के उपलक्ष्य में नए साल का प्रत्येक पल सभी के जीवन में आत्मोत्कर्ष का नया उजाला और सुख शांति खुशहाली लेकर आये इस पवित्र उद्देश्य को लेकर मुनि श्री के सानिध्य में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा । जिसके तहत 31 दिसम्बर को भगवान पार्श्वनाथ के जन्म कल्याणक को जप साधना के द्वारा मनाया जायेगा । इस मौके पर सोमवार को 8.30 बजे से  विघ्न बाधा विनाशक श्री उवसग्गहर स्तोत्र जप अनुष्ठान व प्रवचन आदि कार्यक्रम होंगे।   1 जनवरी को नूतन वर्ष महामांगलिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा । जिसका शुभा...

तीन दिवसीय कार्यक्रम आज से

चेन्नई. श्री एस.एस.जैन संघ आरणी के तत्वावधान एवं ज्ञान मुनि एवं लोकेश मुनि के सान्निध्य में रविवार को सुबह 10.00 बजे से व्याख्यान एवं स्नेह मिलन का कार्यक्रम रखा गया है। 31 दिसम्बर को पाश्र्वनाथ जयंती एवं व्याख्यान तथा 1 जनवरी को महामांगलिक का कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम आरणी के गांधी रोड बाजार स्थित कारपोरेशन बैंक के निकट इन महल कल्याणमंडपम में होगा। व्याख्यान जैन स्थानक पेरुमाल कोइल स्ट्रीट सराफा बाजार, आरणी में होगा। संघ के अध्यक्ष माणकचंद सिंघवी, मंत्री पृथ्वीराज सिंघवी तथा कोषाध्यक्ष रिखबचंद बम्ब तैयारियों में लगे हुए हैं।

Skip to toolbar