वर्धमान साधर्मिक एवं सेवा जीव दया समिति की ओर से दिनांक 5/ 1/ 2022 को एस एस जैन स्थानक साहुकार पेट के प्रांगण में 211 वां अनाज वितरण 150 साधर्मिक को वितरण कार्यक्रम अध्यक्ष कमला एस मेहता महामंत्री ललिता सुराना कोषाध्यक्ष विमला चोरङिया पूर्व महाम॔त्री शोभा सिघंवी कर्मठ कार्यकर्ता आरती नाहर एवं सदस्यों ने नवकार मंत्र जाप एवं गुरू गुणगान के साथ किया। कमला एस मेहता ने संस्था गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए स्नेहा ओस्तवाल के जन्म दिवस पर बधाई दी। संचालन विमला चोरङिया ने किया। हेमलता संचेती, कमला जी कांकरिया, कमलाजी बाघमार, गुलाब बोहरा, मंजु डूंगरवाल, शोभा कांकलिया सपना जैन उषा दूगङ आदि की सेवायें सराहनीय रही।
तिरुचि – आचार्यश्री महाश्रमणजी की सुशिष्या साध्वी उज्जवलप्रभाजी के सान्निधि में अमृत महोत्सव अभिवंदना का कार्यक्रम आयोजित हुआ। साध्वीश्री जी ने फरमाया – तेरापंथ धर्मसंघ की अतुलतम उपलब्धि है साध्वी प्रमुखाश्री कनकप्रभा। साध्वी प्रमुखाश्रीजी ने अपने अप्रतिम व्यक्तित्व से संघ के गौरव को आकाशीय ऊंचाईयां दीं है। साध्वी प्रमुखाश्रीजी के दायित्व में अधिकारो का फैलाव नहीं है, बल्कि अपनत्व का चुंबकीय आकर्षण है। साध्वी अनुप्रेक्षाश्रीजी ने कहा साध्वी प्रमुखाश्रीजी वात्सल्य की वह सरिता है, जिसमे न केवल तेरापंथ साध्वी समाज, बल्कि पूरा नारी समाज अभिसिंचित होकर ऊंचाइयों को छू रहा है। साध्वी प्रबोधयशाजी एवं साध्वी सन्मतिप्रभाजी ने अभिवंदना में गीत एवं कविता प्रस्तुत दी। कार्यक्रम का प्रारंभ तिरुचि महिला मंडल के संगान से हुआ। ज्ञानशाला के बच्चों ने साध्वी प्रमुखाश्रीजी की जीवनगाथा को प्रस्तुत ...
तेरापंथ महिला मंडल, छापर के तत्वावधान में पच्चीस बोल कार्यशाला का शुभारंभ जूम वर्चुअल के माध्यम से प्रारंभ हुआ। कार्यशाला का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से मंत्री श्रीमती अलकाजी बैद ने किया। अध्यक्ष श्रीमती सरिताजी सुराणा ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए आने वाले समय में ज्यादा से ज्यादा जुड़ने का आह्वान किया। तत्पश्चात प्रचार-प्रसार मंत्री शांति दुधोडिया ने छापर के आध्यात्मिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए, पच्चीस बोल कार्यशाला के विशेष प्रशिक्षिका श्रीमती राजश्रीजी डागा का परिचय दिया। राजश्रीजी डागा चेन्नई में लगभग 30 साल से तत्वज्ञान तेरापंथ दर्शन की कक्षाएं ले रही है और अनेकानेक पुरस्कारों से सम्मानित है। ज्ञानशाला प्रशिक्षक एवं उपासक के साथ बेस्ट टीचर अवॉर्ड से भी सम्मानित है। श्रीमती राजश्री जी डागा ने आज पच्चीस बोल के पहले बोल को अर्थ सहित समझाया। पच्चीस बोल कार्यशाला में अनेक भाई-बहन प्...
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल चेन्नई द्वारा साध्वी प्रमुखाश्री कनकप्रभाजी के मनोनयन वर्ष की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 26 जनवरी को हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक नमस्कार महामंत्र से हुई। तत्पश्चात मंगलाचरण कंचन भंडारी एवं लता पारख के द्वारा हुआ। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन द्वितीय सहमंत्री लता पारख ने किया। प्रेरणा गीत का संगान संगीता आच्छा, उषा धोका, बसंता बाबेल, नम्रता सेठिया ने किया। अध्यक्षा पुष्पा हिरण ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में सभी का स्वागत करते हुए साध्वी प्रमुखाश्रीजी के प्रति भावांजलि अर्पित की एवं सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं संप्रेषित की एवं आगामी कार्यक्रम 1 February से शुरू होने जा रहा है, अठारह पाप संबंधी जानकारी देते हुए उस कार्यक्रम से जुड़ने की प्रेरणा प्रदान की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीम...
तेरापंथ महिला मंडल की आयोजना में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में असाधारण साध्वी प्रमुखा कनकप्रभाजी के 50 वें मनोनयन स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष में तेरापंथ महिला मंडल चेन्नई द्वारा कथानक दृश्यांकन एवं लघु नाटिका का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक नमस्कार महामंत्र से हुआ, तत्पश्चात मंगलाचरण एवं प्रेरणा गीत तेरापंथ महिला मंडल की बहनों द्वारा हुआ। अध्यक्ष पुष्पा हिरण ने प्रमुखाश्रीजी के प्रति अपने अभिवंदना व्यक्त करते हुए सभी का स्वागत किया एवं नारीलोक का वाचन में 8 मार्च को आनेवाला कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय दिवस के बारे में जानकारी दी। मंत्री रीमा सिंघवी एवं कन्या मंडल संयोजिका भवि बाफना ने कविता के रूप में अभिवंदना करके अपने भाव व्यक्त किए। केंद्र द्वारा प्रेषित गीतिका का कथानक दृश्यांकन से सुंदर आयोजन प्रोजेक्टर के माध्यम से हुआ। यह प्रस्तुति कन्या मंडल एवं महिला मंड...
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में असाधारण साध्वी प्रमुखा कनकप्रभाजी के 50 वें मनोनयन वर्ष स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष में तेरापंथ महिला मंडल, चेन्नई द्वारा चैतन्य रश्मि पुस्तक पर आधारित प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में श्रीमती राजश्री डागा ने अनोखे अंदाज से अलग-अलग राउन्ड में प्रतियोगियों को प्रश्न पूछ कर सुंदर संचालन किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रीमती कमला गेलड़ा, द्वितीय स्थान श्रीमती रिंकू चौरडिया एवं तृतीय स्थान श्रीमती सुभद्रा लुणावत ने प्राप्त किया। सभी प्रतियोगियों एवं कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती राजश्री डागा का सम्मान महिला मंडल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रायोजक श्रीमान विजयराजजी कटारिया रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन रीमा सिंघवी ने और धन्यवाद ज्ञापन उषा धोका ने दिया। स्वरुप चन्द दाँती प्रचार प्रसार प्रभारी श्री जैन श्वेत...
द्विशताब्दी निर्माण दिवस पर अर्पित किये श्रद्धा सुमन समता साधना की ऊँचाई पर पहुंचाने वाला सौपान है। समता की साधना जीवन के विकास का महत्वपूर्ण सूत्र है। जितने भी महापुरुष हुए उन्होंने समता की साधना की। समता की कसौटी के द्वारा ही वे महान कहलाये। ऐसे ही एक महापुरुष हुए आचार्य भारमलजी। उपरोक्त विचार तेरापंथ धर्मसंघ के द्वितीय आचार्य भारमलजी के द्विशताब्दी निर्माण दिवस पर धर्मपरिषद् में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए मुनि अर्हतकुमार ने कहें। मुनिश्री ने आगे कहा कि आचार्य भारमलजी अद्वितीय आचार्य थे, उनकी आचार्य श्री भिक्षु के प्रति समर्पण, विनय एवं निष्ठा विलक्षण थी। वे बहुत निर्भिक वृति के थे। जिसका साँप द्वारा पैरों में आँटे दिये जाने के बाद भी मन में भय नही, यह भाव था कि मेरे हिलने से साँप को कष्ट होगा। संसारपक्षीय पिताजी किसनोजी द्वारा जबरदस्ती ले जाने पर अन्नपाणी का त्याग, उनका गुरु भिक्षु के...
श्री सिवांची मद्रास जैन संघ, चेन्नई के द्वारा आज गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर श्री सीवांची जैन भवन की शीर्ष मंजिल पर ध्वजारोहण कर तिरंगे को राष्ट्रगान द्वारा सलामी दी गई। श्री सिवांची मद्रास जैन संघ के उपाध्यक्ष श्री ओटमलजी श्रीश्रीमाल ने आज के समारोह की अध्यक्षता की और गणतन्त्र दिवस की देशवासियों एवं समाज के सदस्यो को खूब खूब बधाई संप्रेषित की। राष्ट्रगान को सम्मुचारित किया श्रीमति चंद्राकला मूनोत ने। अल्पाहार पश्चात देशभक्ति का सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम समाज के कलाकारो द्वारा संप्रेषित किया गया।इस सुनहरे कार्यकर्मों में करीब 10 युवक युवतियों ने शिरकत की। श्रीमती चंद्रकला मुनोथ, श्री गौतमचंद तातेड, सुश्री इशिता संकलेचा, श्री राहुल चोपड़ा, Dr श्रीमती अरूणा मुनोथ, श्री जयन्तिलाल चोधरी, श्रीमती मिलन चोपड़ा, सुश्री निशी छाजेड़, सुश्री प्रेक्षा सालेचा एवम सुश्री हिनल ललवानी आदि कलाकारो ने भा...
26 जनवरी माधावराम आचार्य महाश्रमण जैन तेरापंथ पब्लिक स्कूल में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल चेन्नई द्वारा आज माधावरम में स्थित कन्या सुरक्षा सर्कल पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित हुआ एवं पूर्व में निर्मित कन्या सुरक्षा सर्कल का योगक्षेम भी किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष पुष्पा हिरण, संरक्षिका कमला गेलड़ा, मंत्री रीमा सिंघवी एवं माधवरम की बहनों की सराहनीय उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक नमस्कार महामंत्र से हुआ। तत्पश्चात अध्यक्ष पुष्पा हिरण ने सभी बहनों का स्वागत करते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामना संप्रेषित की। उपस्थित सभी ने राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण करके कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में माधववरम की बहनों का विशेष सहयोग रहा। माधवाराम जैन पब्लिक स्कूल के correspondent श्रीमान अशोकजी बोहरा का भी विशेष सहयोग रहा। क...
द्विशताब्दी निर्माण दिवस पर अर्पित किये श्रद्धा सुमन समता साधना की ऊँचाई पर पहुंचाने वाला सौपान है। समता की साधना जीवन के विकास का महत्वपूर्ण सूत्र है। जितने भी महापुरुष हुए उन्होंने समता की साधना की। समता की कसौटी के द्वारा ही वे महान कहलाये। ऐसे ही एक महापुरुष हुए आचार्य भारमलजी। उपरोक्त विचार तेरापंथ धर्मसंघ के द्वितीय आचार्य भारमलजी के द्विशताब्दी निर्माण दिवस पर धर्मपरिषद् में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए मुनि अर्हतकुमार ने कहें। मुनिश्री ने आगे कहा कि आचार्य भारमलजी अद्वितीय आचार्य थे, उनकी आचार्य श्री भिक्षु के प्रति समर्पण, विनय एवं निष्ठा विलक्षण थी। वे बहुत निर्भिक वृति के थे। जिसका साँप द्वारा पैरों में आँटे दिये जाने के बाद भी मन में भय नही, यह भाव था कि मेरे हिलने से साँप को कष्ट होगा। संसारपक्षीय पिताजी किसनोजी द्वारा जबरदस्ती ले जाने पर अन्नपाणी का त्याग, उनका गुरु भिक्षु के...
आचार्यश्री महाश्रमणजी के सान्निध्य में लाडंनू में आगामी 24 जनवरी को सांसारिक जीवन का त्याग कर साध्वी दीक्षा ग्रहण करने जा रही विजय नगर निवासी, रायपुरम-चेन्नई प्रवासी मुमुक्षु बहिन धनवंती (सुरभि श्रीश्रीमाल) सुपुत्री श्रीमती सूरज बाई-अशोक कुमार श्रीश्रीमाल का अभिनंदन समारोह तेरापंथ भवन, साहूकारपेट में आयोजित किया गया। महिला मंडल से श्रीमती वसंता बाबेल व स्नेहा सेठिया द्वारा मंगलाचरण के पश्चात तेरापंथ सभाध्यक्ष प्यारेलाल पितलिया ने स्वागत वक्तव्य में चेन्नै के सकल जैन समाज से पधारे हुए आगंतुकों का हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने मुमुक्षु बहिन के त्याग व वैराग्य की अनुमोदना करते हुए इसे अत्यंत साहसिक निर्णय बताया। मुमुक्षु बहिन धनवंती ने अपने बचपन से वैराग्य तक की यात्रा का भावपूर्ण वर्णन करते हुए चेन्नै समाज से और अधिक व्यक्तियों को संयम जीवन ग्रहण कर, गुरु चरणों में समर्पित होने की प्रबल प्रे...
लेखिका तेरापंथ धर्म संघ की अष्टम असाधारण साध्वी प्रमुखा हैं जो गत पचास वर्षों से नारी चेतना को जागृत करने का अद्भुत कार्य कर रही हैं। उनकी प्रेरणा और प्रोत्साहन भरे मार्गदर्शन में तेरापंथ महिला समाज ने अभूतपूर्व प्रगति की है। महिला समाज अपने संस्कारों और संस्कृति को अक्षुण्ण रखते हुए विकास पथ पर अग्रसर हो इसके लिए वे अहर्निश प्रयासरत हैं। माइकल एंजिलो बहुत समय से एक मूर्ति पर काम कर रहा था। मूर्ति के एक-एक अंग पर बारीकी से ध्यान देता था। पास खड़े एक व्यक्ति को कुछ अटपटा-सा लगा। उसने माइकल से प्रश्न किया तो वह बोला- छोटी-छोटी बातें ही आदमी को परफैक्ट बनाती है। हो सकता है, बेहतर काम करने पर कोई तारीफ न करे, पर बढ़िया काम करने का अहसास ही एक बड़ी उपलब्धि है। महिला सृजन का प्रतीक है। उसकी कलात्मक अंगुलियों में नैसर्गिक सृजनशीलता है। अपने बचपन में गुड्डे-गुड्डियों का निर्माण करती है। किशोरावस्थ...