26 जनवरी माधावराम आचार्य महाश्रमण जैन तेरापंथ पब्लिक स्कूल में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल चेन्नई द्वारा आज माधावरम में स्थित कन्या सुरक्षा सर्कल पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित हुआ एवं पूर्व में निर्मित कन्या सुरक्षा सर्कल का योगक्षेम भी किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष पुष्पा हिरण, संरक्षिका कमला गेलड़ा, मंत्री रीमा सिंघवी एवं माधवरम की बहनों की सराहनीय उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक नमस्कार महामंत्र से हुआ।

तत्पश्चात अध्यक्ष पुष्पा हिरण ने सभी बहनों का स्वागत करते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामना संप्रेषित की। उपस्थित सभी ने राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण करके कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में माधववरम की बहनों का विशेष सहयोग रहा।
माधवाराम जैन पब्लिक स्कूल के correspondent श्रीमान अशोकजी बोहरा का भी विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन मंत्री रीमा सिंघवी ने किया। कार्यक्रम में माधवाराम स्कूल के कर्मचारियों का भी सहयोग रहा।धन्यवाद ज्ञापन संरक्षिका कमला गेलडा ने किया।
स्वरुप चन्द दाँती
प्रचार प्रसार प्रभारी
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, चेन्नई