चेन्नई मैलापुर जैन स्थानक में प्रवचन करते हुए साध्वी श्री डॉक्टर मंगलप्रज्ञाजी ने कहा जीवन में संगति का बड़ा महत्व होता है। व्यक्ति किस की संगति करें, इसका विवेक होना चाहिए। भगवान महावीर ने कहा है अपने से अधिक गुण संपन्न व्यक्ति की संगत करो, वैसा ना हो तो समान गुणों वाले व्यक्तियों के साथ संसर्ग करो, वैसा भी संभव ना हो तो अकेले यानी एकांत साधना करो, पर गलत या अहितेषी की संगत कभी मत करो। दुर्लभता से प्राप्त मानव जीवन का सदुपयोग करो। साध्वी श्री ने कहा अभिभावकगण अपनी भावी पीढ़ी को प्रारंभ से ही संस्कारित करें। सौभाग्य से हमें वीतराग दर्शन प्राप्त है। भैक्षवशासन और वर्तमान में करुणा सागर आचार्य श्री महाश्रमणजी तिन्नाणं तारयाणं का विशिष्ट लक्ष्य लेकर प्रलम्ब यात्रा कर रहे हैं। श्रावक समाज जागरूकता के साथ अध्यात्म की दिशा में प्रस्थान करता रहे। सभी जैनाचार्य एवं संत समुदाय धर्मोपदेश के द्वारा ज...
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल चेन्नई की आयोजन में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। नमस्कार महामंत्र के सामूहिक मंगल स्मरण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। शासनमाता साध्वी प्रमुखाश्री कनकप्रभाजी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु गुरुदेव द्वारा इंगित जाप “आरोग्ग-बोहिलाभं, समाहिवरमुत्तमं दिंतु” का 15 मिनट जप किया गया। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्या श्रीमती मालाजी कातरेला ने किया। केंद्र द्वारा निर्देशित “समर्पिता है नारी” गीत को ओडियो के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। तेरापंथ महिला मंडल चेन्नई की अध्यक्षा पुष्पा हिरण ने उपस्थित सभी बहनों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएँ संप्रेषित करते हुए सभी का स्वागत किया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दीपाजी पारख द्वारा प्रेषित शुभकामनाएँ प्रीति डूंगरवाल ने...
10 मार्च भीलवाड़ा श्री शांति जैन महिला मंडल द्वारा पर शांति जैन अथितिगृह में गुरूवार को महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया ! महिला मण्डल की अध्यक्षा स्नेहलता चौधरी मंत्री सरिता पोखरना ने जानकारी देतें हुयें बताया की वर्तमान परिपेश मे जैन समाज की महिलाए पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर देश और समाज की प्रगति मे बराबर की भागिदार है उसी को ध्यान मे रखतें हुये गुरूवार को शांति अतिथिग्रह मे महिला मंडल का सम्मान समारोहों आयोजित किया गयाा। जिसकी मुख्य अतिथि कमला चौधरी प्रमिला सूरिया महिला जैन कॉन्फ्रेंस प्रांतिया अध्यक्षा नीताबाबेल की अध्यक्षा के साथ महिला मंडल की संरक्षिका इंद्रा बापना और अध्यक्षा स्नेहलता चौधरी और श्री शांति भवन के अध्यक्ष राजेंन्द्र चीपड़ के साथ राजेंद्र सुराणा , प्रकाश पीपाड़ा ,महावीर नवयुवक मंडल के अध्यक्ष प्रमोद सिंघवी और अनुराग नाहर भूपेन्द्र पगांरिया आदि पदाधिकारियों के अलावा ...
10 मार्च पाली जिस धर्म मे अहिंसा और दया नही वह धर्म नही हो सकता संत शिरोमणी प्रवर्तक सुकनमुनि महाराज ने आचार्य श्री रघुनाथ स्मृति जैन भवन मे आयोजित धर्मसभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि जीवों की रक्षा वहीं कर सकता जिसके मन मे दया करूणा की भावना होगी वह व्यक्ति ही जीवों की पीड़ा को दुर करने वाला ही अहिंसा धर्म का पालन करते हुए अपनी आत्मा निर्मल और पवित्र बना पाएगा ! अखिलेश मुनि वरूणमुनि ने हिंसा के मार्ग पे चलने वाले इंसान की आत्मा को संसार से कभी भी मुक्ति नहीं पा पाएगी अहिंसा और दया धर्म से ही संसार आत्मा मुक्त हो सकती हैं! धर्मसभा मे उपप्रवर्तक अमृत मुनि,विदुषी आनन्द प्रभा ,महासाध्वी इन्दुप्रभा डॉक्टर दर्शनप्रभा साध्वी मनीषा पूवाश्री आदि संत साध्वीयो की उपस्थिति मे वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष धनराज काठेंड़ उपाध्यक्ष सज्जनराज गोलेच्छा, सहमंत्री सम्पतराज तातेड़,पदम ललवाणी,हुक्...
पक्षीतीर्थ में परिवार प्रशिक्षण एवं संस्कार निर्माण कार्यशाला का हुआ आयोजन तिरुकलीकुण्ड्रम : साध्वी श्री डाॅ.मंगलप्रज्ञाजी के सान्निध्य में रविवार को युवा वर्ग एवं बाल पीढी के लिए संस्कार निर्माण शिविर एवं महिला मण्डल के तत्वावधान में परिवार प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। समस्त जैन समाज से बड़ी संख्या में बड़ों के साथ बच्चों, कन्याओं और किशोरों ने रुचि पूर्वक भाग लिया। जैनत्व सुरक्षा की जिम्मेदारी आपकी साध्वी श्री मंगलप्रज्ञाजी ने भावी पीढ़ी को झकझोरते हुए कहा कि आपके पूर्वजों एवं अभिभावकों ने आपको जैन बनाया। अब आगे की पीढ़ी में जैन संस्कार को संक्रांत करने का मुख्य दायित्व आपका है। आपके कार्य, आचरण एवं वचन में जैनत्व मुखर हो। कार्यक्रम में युवा, किशोरों एवं कन्याओं ने संघ भक्ति एवं शौर्य भरा गीत प्रस्तुत किया। ज्ञानशाला संयोजिका श्रीमती विमला दुगड़ ने सभी का स्वागत किया। ...
कन्या मण्डल द्वारा REAL कार्यशाला का हुआ आयोजन चेन्नई : अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार चेन्नई कन्या मंडल के द्वारा R E A L कार्यशाला का आयोजन तेरापंथ महिला मंडल चेन्नई के तत्वाधान में तेरापंथ सभा भवन, साहूकारपेट में हुआ। कार्यशाला का शुभारंभ में मंगलाचरण मेधा, अक्षिता पारेख ने किया। कन्या मंडल संयोजिका भवि बाफना ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी का स्वागत करते हुए अपनी भावना व्यक्त की। कन्या मंडल टीम ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। कन्या मंडल प्रभारी प्रीति डूंगरवाल ने कार्यशाला के विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा की चार चीजें बहुत इंपॉर्टेंट होती है। कम्युनिकेशन, अफोर्ट, फॉरगिवनेस और अनकोनडिशनल प्यार communication, effort, forgiveness, and unconditional Love होना। अगर रिलेशनशिप अच्छी है, तो हम सारे फील्ड में आगे बढ़ सकते हैं। तेरापंथ महिला मंडल चेन्नई की अध्यक्षा पुष्पा हिरण न...
श्री जैन स्वेतांबर तेरापंथ ट्रस्ट, माधवराम के तत्वावधान में शनिवार दिनांक 5 मार्च का सायंकालीन कार्यक्रम आचार्य महाश्रमण विद्यालय प्रांगण में मुनि श्री अर्हत कुमार जी ठाणा ३ के मंगल सानिध्य में आयोजित हुआ । शनिवार की सामूहिक सामायिक से शुरू इस कार्यक्रम में मुनि श्री का प्रेरणादाई रोचक उद्बोधन आओ घर को स्वर्ग बनाए’ विषय पर रहा । ट्रस्ट बोर्ड द्वारा स्वागत स्वर के पश्चात मुनि श्री ने फरमाया – हर व्यक्ति अपने घर को स्वर्ग बनाना चाहता है । कोई भी अपने परिवार को, अपने घर को नरक का रूप नहीं देना चाहता – पर वह यह नहीं जानता है कि कौन सा व्यवहार घर को स्वर्ग बनाएगा और कौन सा व्यवहार घर को नरक । घर तो पवित्रता का पावन धाम है । घर तो वह मंदिर है जहां लक्ष्मी, दुर्गा से लेकर विष्णु, महेश का दर्शन एक साथ किया जा सकता है । आज भारत में महाभारत हो रहा है । घर को स्वर्ग बनाने का सबसे प...
आज शनिवार दि: 5 मार्च को श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ ट्रस्ट माधावरम, के परिसर में प्रातः कालीन प्रवचन में मुनि श्री अर्हत कुमार जी ने उद्बोधन दिया कि सम्यक्त्व ज्ञान के बिना बड़े से बड़ा आचरण भी सिद्ध नहीं हो सकता। सही ज्ञान के प्रकाश में हमें लौकिक और लोकोत्तर धर्म का अंतर समझना चाहिए और मिथ्यात्व के दोष से बचना चाहिए । जैन तत्वज्ञान एवं तेरापंथ दर्शन की जानकारी हर श्रावक को होनी चाहिए । मुनि श्री अर्हत कुमार जी ठाणा 3 आज प्रातः रेडहिल्स से विहार कर जैन तेरापंथ नगर, माधावरम के प्रांगण में पधारे जहां 2018 में परम पूज्य युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी का भव्य चातुर्मास हुआ था। मुनि प्रवर का स्वागत ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री घीसूलाल बोहरा ने किया। ट्रस्ट की गतिविधियों के बारे में कोषाध्यक्ष श्री गौतम समदड़िया ने जानकारी दी। उपस्थित सभा से डॉ कमलेश नाहर एवं श्री सुरेश रांका ने अपने विचार रखे।...
5 मार्च जवाली मोक्ष मार्ग का टिकट है संयम संत शिरोमणी प्रवर्तक सुकन मुनि महाराज उपप्रवर्तक अमृत मुनि युवाप्रणेता महेश मुनि तपस्वी मुकेश हरीश मुनि नानेश मुनि हितेश मुनि सचिन मुनि अखिलेश मुनि डॉक्टर वरूणमुनि व विदुषी उमराव कंवर प्रखर वक्ता डॉ प्रितीसुधा आनन्द प्रभा साध्वी इन्दुप्रभा डॉक्टर चेतना दर्शनप्रभा सुमनप्रभा मनीषा आदि गुरू भगवंतों और जवाली श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के दिनेश भलगट नथमल गांधी एम दिनेश भलगट जुगराज डूंगरवाल उत्तमचन्द गांधी झूमरलाल भलगट पारसमल भलगट मोहनलाल भलगट विजयराज गांधी बसंतराज गांधी खिमराज गांधी आदि पदाधिकारियों के अलावा दिक्षा समारोहों के मुख्य अतिथि सुरेश कोठारी प्रसन्न चन्द्र कोठारी नवरतनमल गुंदेचा दिपचन्द्र कोठारी कांतीलाल जैन अमरचन्द कोठारी धनराज काठेंड़ महेन्द्र बोहरा सम्पतराज तातेड़ हुक्मीचन्द्र संचेती सज्जनराज गुलेच्छा प्रकाश कटारिया महेन्द्र भंसाल...
नारी शक्ति जागरण कार्यशाला का हुआ आयोजन अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति जागरण कार्यशाला का आयोजन महामना युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी की प्रबुद्ध सुशिष्या साध्वी श्री डाॅ. मंगलप्रज्ञाजी के सान्निध्य में तिरुकलीकुण्ड्रम जैन भवन में तेरापंथ महिला मण्डल द्वारा किया गया। साध्वी श्री डाॅ . मंगलप्रज्ञाजी ने नारी शक्ति को जागरण की प्रेरणा प्रदान करते हुए फरमाया कि महिलाएं विकास के शिखर छुए, किन्तु परिवार एवं समाज के मूल्यों एवं आवश्यकताओं को अनदेखा न करें। आगे बढ़ते हुए कदम संस्कृति, कर्त्तव्य एवं मूल्यों से च्युत न हो। सर्वांगीण विकास की ओर ध्यान दें। मुख्य अतिथि अ.भा.ते.म.मं में तमिलनाडु प्रभारी एवं कार्यकारणी सदस्या श्रीमती मालाबाई कातरेला ने बहनों को स्वयं के विकास के साथ परिवार, समाज और संघ सेवा में योगभूत बनने का आह्वान कि...
74वें अणुव्रत स्थापना दिवस के उपलक्ष में अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित अणुव्रत काव्यधारा के अन्तर्गत श्री सुमतिवल्लभ नॉर्थ टाउन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक जैन संघ भवन, नॉर्थ टाउन, बिन्नी मिल, चेन्नई मे मुनि श्री अहर्तकुमारजी के सान्निध्य में अणुव्रत समिति द्वारा काव्यधारा का आयोजन किया गया। मुनिश्री अर्हतकुमारजी ने अपने मंगल उद्बोधन में फरमाया कि दुनिया में मनुष्य भव दुर्लभ है, विद्या प्राप्त करना उससे भी ज्यादा दुर्लभ है और कवित्व को पाना अति दुर्लभ माना गया है। लिखो तो कुछ ऐसा लिखो कि कलम रोने को मजबूर हो जाएं। कविता में जान होनी चाहिए, जो चलते हुए राहगीर के पांव को रोक दे। कविता लिखना सरल नहीं है, पुछों इन फनकारों से। मुनि श्री ने वर्तमान स्थिति का चित्रण करते हुए कविता के माध्यम से कहां यह भारत है, यहा हर काम हिम्मत से होता है। जो काम किस्मत से नहीं ह...
तिरुकलीकुण्ड्रम तमिलनाडु :- शांतिदूत परमपूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या श्री डाॅ. मंगलप्रज्ञाजी का मंगलवार को तिरुकलीकुण्ड्रम में भव्य प्रवेश एवं स्वागत हुआ। पक्षीतीर्थ के जैन श्रावक एवं श्राविकाओं ने बड़े उत्साह से जुलूस के रुप मे श्रद्धापूर्वक साध्वी श्री का अभिनंदन किया। जैन भवन में विराजित साध्वी श्री मंगलप्रज्ञाजी ने जागरण का उद्घोष करते हुए फ़रमाया- श्रावकों! जागो, अज्ञान की नींद में चिरकाल से सो रहे हो उपरितन स्लीपिंग पिल के रुप में खरीदकर नींद लें रहे हो मनुष्यों! इस अनमोल मनुष्य जीवन को मुक्त करो मूर्च्छा, मोह, ममता और अज्ञान की नींद से। यही सही वक्त है। जीवंत शैली में प्रवचन सुन श्रोतागण के मन झंकृत हो गए। तेरापंथ के सभा अध्यक्ष बाबुलालजी खाटेड ने साध्वीवृन्द का स्वागत किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में साध्वीश्री राजुलप्रभाजी ने आगमवाणी का उपदेश सुनाया। साध्वी श्री शौर्य ...