Featured Slider

चतुरविध संघ के साथ आज तलपुरी भिलाई से दुर्ग की ओर किया नगर प्रवेश

दुर्ग श्रमण संघ के युवाचार्य श्री महेंद्र ऋषि जी अपने शिष्य हितेंद्र ऋषि जी एवं साध्वी श्री सन्मति श्री अपने साध्वी समुदाय सुचेता श्री सुप्रिया श्री सुप्रभा जी श्री श्री सुबोधी श्री जी के साथ के साथ चतुरविध संघ के साथ आज तलपुरी भिलाई से दुर्ग की ओर नगर प्रवेश किया। आज इन साधु साध्वी भगवंतो के स्वागत अभिनंदन के लिए बड़ी संख्या में गुरु भक्त परिवार नगर प्रवेश में उपस्थित थे। वर्धमान वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक श्रमण संघ दुर्ग के 10 वर्ष की विनती के पश्चात युवाचार्य भगवंत अपने साधु एवं साध्वी समुदाय के साथ आज दुर्ग नगर में प्रवेश कर पदनाभपुर स्थित श्वेतांबर जैन मंदिर कुमुद भवन में विराजमान है। आज तालपूरी से नगर प्रवेश कराने हेतु श्रमण संघ परिवार के सदस्यों में हादसा खासा उत्साह का वातावरण देखने को मिला। श्रमण संघ स्वाध्याय मंडल वर्धमान सेवा मंच, श्रमण संघ महिला मंडल श्रमण संघ बालिका मंडल के...

कन्या मंडल जागरूकता अभियान कार्यशाला का आयोजन

टंडियारपेट, चेन्नई ; साध्वी श्री मंगलप्रज्ञाजी के सान्निध्य में तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ कन्या मंडल के द्वारा जून महीने की कार्यशाला “जागरूकता अभियान माह” (awareness drive month)  के रूप में, तेरापंथ सभा भवन, टंडियारपेट, चेन्नई में समायोजित हुई।   साध्वीश्री डॉ मंगलप्रज्ञा ने कहा कि कन्याओं में स्कूली शिक्षा के साथ, आध्यात्मिकता का विकास होने से परिवार के सत् संस्कार प्रवद्धमान होते हैं। चेन्नई कन्या मण्डल इस चातुर्मास काल में स्वयं नियमित आने का लक्ष्य रखें एवं अपने साथ और भी कन्याओं को जोड़े। महिला मण्डल अध्यक्षा पुष्पा हीरण के नेतृत्व में कन्या मंडल की इस क्षेत्र की कन्याओं के साथ गोष्टी की गई। नये सदस्य भी बने और कन्या सदस्यों की संख्या बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया। कन्या मंडल संयोजिका ने मण्डल के गतिविधियों की जानकारी दी। गोष्ठी में कन्याओं को अपनी रुचि अनुसा...

जिसका आचरण, व्यवहार, आहार शुद्ध, वह जैन : साध्वी डॉ मंगलप्रज्ञा

हुकमीचन्द सांवला ने अतीत के गौरव, जैन वीरों की बताई गाथाएँ   टीपीएफ द्वारा ‘वीर प्रभु के वीरों की गाथा’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन   पुरानी धोबीपेट, चेन्नई 24.06.2022 ; प्रकाश, आनन्द, शक्ति की यात्रा जहां से प्रारंभ होती है, वह जैन दर्शन का आदि बिंदु है – सम्यक दर्शन। यह यात्रा श्रावकत्व, मुनित्व से होती हुई मोक्षत्व में पहुंच कर पूर्ण होती हैं। उपरोक्त विचार तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम द्वारा समायोजित “वीर प्रभु के वीरों की गाथा” कार्यक्रम में साध्वी डॉ मंगलप्रज्ञा ने, श्री मरुधर केसरी जैन सभागार, पुरानी धोबीपेट, चेन्नई में कहे।   साध्वी डॉ मंगलप्रज्ञा ने जैनों के विशिष्ट योगदान को बताते हुए कहा कि जनसंख्या में अल्प होते हुए भी शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक सहयोग, टेक्स देने में जैन सबसे आगे है। जैन लोग नौकरी देने वाले होते हैं, व्यापार उनके जीन्स में रचा-बचा है। अंतरराष्...

जीव और अजीव दोनों ऊर्जा संपन्न : मुनि सुधाकर

किलपॉक, चेन्नई 24.06.2022 ; आचार्य श्री महाश्रमणजी के शिष्य मुनि सुधाकर के पावन सान्निध्य में किलपॉक स्थित बाबूलाल डुंगरवाल के निवास स्थल पर *परिवार को कैसे बनाएं उर्जा संपन्न’ विषय पर मुनिश्री का विशाल उपस्थिति के मध्य मार्मिक उद्बोधन हुआ।   मुनिश्री ने कहा जीव और अजीव दोनों उर्जा संपन्न हैं, दोनों से निकलने वाली ऊर्जा सकारात्मकता व नकारात्मकता पैदा कर सकती है। किसी भी वस्तु का सही स्थान पर होना, जहां सकारात्मक परमाणु को प्रस्फुटित करता है। वही गलत जगह पर होने से नकारात्मक उर्जा भी फैलती है।   मुनि श्री ने घड़ी, आईना एवं झाड़ू के विषय में विस्तार से प्रकाश डालते हुए आध्यात्मिक महत्व को भी रेखांकित किया। मुनि नरेश कुमार जी ने मंगल गीत की प्रस्तुति दी। डूंगरवाल परिवार की बहनों ने मंगलाचरण किया।             स्वरुप चन्द दाँती                  सहमंत्री          अणुव्रत समिति, चेन्नई

प्रज्ञा के शिखर पुरुष आचार्य महाप्रज्ञ : मुनि सुधाकर

विभिन्न व्यक्ताओं ने जैन एकता एवं विकास में आचार्य महाप्रज्ञ के योगदान को बताया अतूलनीय    नार्थ टाउन, चेन्नई 26.06.2022 ; सहज विनम्रता और आत्मानुशासन के साधक थे आचार्य महाप्रज्ञ। प्रबुद्ध प्रज्ञा व गहन चिंतन से ज्ञान पिपासुओं के प्यास बुझाते थे आचार्य महाप्रज्ञ। उपरोक्त विचार नार्थ टाउन तेरापंथ परिवार द्वारा श्री जैन संघ भवन में आयोजित जैन एकता एवं विकास में आचार्य महाप्रज्ञ का योगदान विषय कार्यक्रम में मुनि सुधाकर ने कहे।   अपने आराध्य के 103वें जन्मदिवस पर श्रद्धा समर्पित करते हुए मुनि सुधाकर ने कहा शून्य से शिखर की यात्रा करने वाले पुरुष का नाम है आचार्य महाप्रज्ञ। जन्म के समय सम्भवतः सुने प्रथम शब्द चोर को सार्थक करते हुए उन्होंने राग-द्वेष, ममत्व, कषायों रुपी आत्म उज्जवलता के बाधक तत्वों की अपने जीवन से चोरी की। अखण्ड साधना से प्रेक्षाध्यान का प्रादुर्भाव किया। शिक्षा से जीवन के सर्व...

संयम, समझ कर जीने का सूत्र है : साध्वी डॉ मंगलप्रज्ञा

महिला मण्डल द्वारा “रूपांतरण एक्सप्रेस, संयम कार्यशाला” का आयोजन   तंडियारपेट, चेन्नई ;  साध्वी डॉ मंगलप्रज्ञा के सान्निध्य में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में संयम कार्यशाला का आयोजन तेरापंथ महिला मंडल, चेन्नई की आयोजना में तेरापंथ सभा भवन, तड़ियारपेट में हुआ। इस अवसर पर साध्वी श्री डॉ मंगलप्रज्ञा ने कहा संयम की साधना महावीर द्वारा प्रदत्त केंद्रीय सिद्धांत है। तात्विक दृष्टि से चिंतन करें तो मोहनीय कर्म विशुद्ध चेतना को आवृत करता है। आज इंद्रियों का आकर्षण बढ़ता जा रहा है। भौतिकवादी आकर्षण स्वयं की सुरभि नहीं दे पाता। संयम के भाव जीवन में अवतरित हो, ऐसा प्रयास होना चाहिए। इंद्रियों के विषय तो त्रैकालिक है, पर उनके वशीभूत ना बने। साध्वीश्रीजी ने विशेष प्रेरणा देते हुए कहा कि संयम की साधना का मुख्य हेतु स्वाध्याय है। आध्यात्मिक ग्रंथों के स्वाध्याय से आनंद का अनु...

एक शाम महाप्रज्ञ के नाम बाल कलाकारों द्वारा विशिष्ट प्रस्तुति

टंडियारपेट, चेन्नई 26.06.2022; तेरापंथ धर्मसंघ के दशमाधिशास्ता आचार्य महाप्रज्ञ के 103वें जन्मदिवस “प्रज्ञा दिवस” के अवसर पर साध्वी श्री डॉ. मंगलप्रज्ञाजी के सान्निध्य में तेरापंथ सभा भवन, टड़ियारपेट में आयोजित रात्रिकालीन कार्यक्रम में एक शाम महाप्रज्ञ के नाम के अन्तर्गत “बाल संघ गायकों” द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई। 17 बच्चों द्वारा प्रस्तुत, प्रस्तुतियां की भक्ति संध्या का यह अनूठा प्रोग्राम रहा। कार्यक्रम का सुन्दर संचालन विधि मांडोत एवं इक्षु मुथा ने किया। बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए टंडियारपेट ट्रस्ट के प्रबंधन्यासी श्री इंदरचंद डूंगरवाल ने सभी बच्चों का सम्मान किया। इस अवसर पर साहूकारपेट ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी श्री विमल चिप्पड़, टीपीएफ अध्यक्ष श्री राकेश खटेड, तेरापंथ सभा सहमंत्री श्री देवीलाल हिरण, महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती पुष्पा हिरण आदि महानुभावों क...

एक कदम स्वालम्बन की ओर

तेरापंथ महिला मंडल ने आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी के 103वें जन्म दिवस के उपलक्ष में स्वावलंबन की दिशा में एक बहन को आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक सहयोग किया गया। उपस्थित पुलिसकर्मियों ने महिला मंडल के इस कार्य को बहुत सराहा महिला मंडल के करणीय कार्य के बारे में उपस्थित सभी को अवगत कराया गया। गुरुदेव के अहिंसा यात्रा के तीन मिशन थे, उसके बारे में भी उनको जानकारी दी गयी।  इस अवसर पर चेन्नई तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा पुष्पा हिरण, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मालाजी कातरेला, चेन्नई तेरापंथ महिला मंडल  मंत्री रीमा सिंघवी, संरक्षिका कमलाजी गेलड़ा, कार्यसमिति सदस्या मंजूजी चिप्पड़, सुमन जी बोहरा उपस्थित थे। ट्रैफिक इंस्पेक्टर कुमार, अम्बू, गोपी, दिनेश आदि गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में अरविंद चौरडिया का विशेष सहयोग रहा।               स्वरुप चन्द दाँती सहमंत्री अणुव्रत समिति, चेन्नई

राष्ट्रसंत ललितप्रभ जी एवं उनके शिष्य शांतिप्रिय जी छत्तीसगढ़ की पुण्य धरा दुर्ग नगर पर पधार रहे हैं

सकल जैन समाज दुर्ग की भावभरी विनती के पश्चात राष्ट्रसंत ललितप्रभ जी एवं उनके शिष्य शांतिप्रिय जी छत्तीसगढ़ की पुण्य धरा दुर्ग नगर पर पधार रहे हैं संपूर्ण भारतवर्ष में अपनी जादुई वाणी से लोगों के दिलों में राज करने वालों सामाजिक एवं परिवार विषयों पर एकता की अलख जगाने वाले राष्ट्रसंत ललित प्रभ जी का मंगलमय प्रवेश 2 जुलाई को होने जा रहा है। राजनांदगांव के रास्ते से दुर्ग प्रवेश करने वाले राष्ट्रसंत नवकार परिसर पुलगांव चोक से ऋषभ कालोनी में उनका मंगल प्रवेश होगा प्रवेश में आए गुरु भक्तों के प्रसाद की व्यवस्था कूमट परिवार की ओर से नवकार परिसर में रहेगी।  दो-तीन एवं 4 जुलाई को आध्यात्मिक प्रवचन श्रृंखला ऋषभ कालोनी ग्राउंड में प्रारंभ होगी देश भर में करोड़ों दिलों में राज करने वाले सामाजिक एवं परिवारिक विषयों पर बेबाकी कटाक्ष करने वाले सामाजिक एकता पर प्रभावशाली तरीके से अपनी राय रखने वाले राष्ट्...

तमिलनाडु स्पेशल पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में अंतराष्ट्रीय योगदिवस का हुआ कार्यक्रम

आवडी, चेन्नई 21.06.2022 ; संयुक्तराष्ट्र महासभा द्वारा संचालित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अणुविभा के तत्वावधान में अणुव्रत समिति, चेन्नई द्वारा आज मंगलवार प्रात : 06.00 बजे योगाभ्यास का एक सत्र आयोजित हुआ।   चेन्नई उपनगर स्थित तमिलनाडु स्पेशल पोलिस प्रशिक्षण रेजिमेंटल केंद्र, आवडी क्षेत्र में आयोजित इस योगाभ्यास कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक सुश्री सेजल जैन ने किया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में महाप्राण ध्वनि का प्रयोग करवाया। इसी क्रम को गति देते हुए विधिपूर्वक यौगिक क्रियाएँ, प्राणायाम सहित अनेक योगासनों के प्रयोग तथा उनके लाभ आदि से प्रशिक्षकों को अवगत करवाया। अणुव्रत समिति चेन्नई अध्यक्ष श्री ललित आंचलिया ने अणुव्रत समिति चेन्नई के इतिहास और समिति की गतिविधियों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी एवं इस आयोजन की आयोजना के लिए पुलिस ट्रेनिंग सेन्टर का आभार व्यक्त किया।  डेप्युटी ...

संघ की प्रभावना के हेतुक बनें : मुनि सुधाकर

अपने दायित्व के प्रति सतत् जागरूक रहने की दी पावन प्रेरणा  अयनावरम, चेन्नई 19.06.2022 ; मुनि सुधाकरजी के सान्निध्य में तेरापंथ युवक परिषद्, चेन्नई के ‘नवमनोनित अध्यक्ष विकास कोठरी के नेतृत्व में नवगठित तेयुप की टीम का शपथग्रहण’ और “हमारा संघ, हमारा दायित्व” विषय पर कार्यशाला का आयोजन श्री जैन दादावाड़ी, अयनावरम के प्रांगण में हुआ।   विशाल जनमेदनी को सम्बोधित करते हुए मुनि सुधाकर ने कहा कि हमारी साधना संघीयबद्ध है, हम सौभाग्यशाली है कि हमें मनुष्य जन्म मिला। हम भाग्यशाली है कि हमें जैन कुल मिला एवं उसमे हमें गौरवशाली तेरापंथ धर्मसंघ मिला, आचार्य भिक्षु स्वामी की शासना मिला। संघ हमारा प्राण है, त्राण है, जीवन आधार है।  युवाओं के साथ धर्मपरिषद् को विशेष प्रेरणा देते हुए मुनिश्री ने कहा कि हमारा धर्मसंघ के प्रति दायित्व होना चाहिए कि हम गुरु दृष्टि की आराधना करें। संघपति...

संस्कारों से कनेक्टिविटी बाहर रहने वाले बच्चों की भी रहे

ऋषभ बालिका मंडल के विदेशी सदस्यों ने अपने बच्चो के लिए रमीला जैन से आवासीय संस्कार प्रशिक्षण शिविर लगाने की मांग  हमेशा से कहा जाता रहा है कि विदेश जाने वाला हर व्यक्ति अपने संस्कारों से भी दूर हो जाता है। व्यवहारिक रूप से इसे कई लोग सही भी माने लेकिन मैं और हमारे जैसे काफी ऐसे लोग हैं, विदेश में रहने के बावजूद भी अपने संस्कारों से जुड़े हुए हैं और अपने बच्चों को भी वही शिक्षा देते हैं। यह सब इसलिए संभव हो पाया है क्योंकि हमे हमारे संस्कार हमारे माता पिता और रमीला दीदी से मिले हैं। मैं शादी के बाद से अमरीका मे रह रही हैं, मेरे बच्चे भी वही पैदा हुए और वही रह रहे हैं लेकिन इसके बावजूद भी हमने अपने बच्चों को वही संस्कार दिए हैं जो हमने अपने गुरुओं से पाया है। इसके बावज़ूद भी मैं यह समझती हूं कि जो ज्ञान हमने वह सम्पूर्ण ज्ञान हम अपने बच्चों को देने में सफल नहीं हो पाए हैं। इसलिए हम चाहते हैं...

Skip to toolbar