टंडियारपेट, चेन्नई 26.06.2022; तेरापंथ धर्मसंघ के दशमाधिशास्ता आचार्य महाप्रज्ञ के 103वें जन्मदिवस “प्रज्ञा दिवस” के अवसर पर साध्वी श्री डॉ. मंगलप्रज्ञाजी के सान्निध्य में तेरापंथ सभा भवन, टड़ियारपेट में आयोजित रात्रिकालीन कार्यक्रम में एक शाम महाप्रज्ञ के नाम के अन्तर्गत “बाल संघ गायकों” द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई।
17 बच्चों द्वारा प्रस्तुत, प्रस्तुतियां की भक्ति संध्या का यह अनूठा प्रोग्राम रहा। कार्यक्रम का सुन्दर संचालन विधि मांडोत एवं इक्षु मुथा ने किया।
बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए टंडियारपेट ट्रस्ट के प्रबंधन्यासी श्री इंदरचंद डूंगरवाल ने सभी बच्चों का सम्मान किया। इस अवसर पर साहूकारपेट ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी श्री विमल चिप्पड़, टीपीएफ अध्यक्ष श्री राकेश खटेड, तेरापंथ सभा सहमंत्री श्री देवीलाल हिरण, महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती पुष्पा हिरण आदि महानुभावों की विशेष उपस्थिति रही।
स्वरुप चन्द दाँती
सहमंत्री
अणुव्रत समिति, चेन्नई
सहमंत्री
अणुव्रत समिति, चेन्नई




