Featured News

परोपकार, सम्मान एवं छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम

श्री जैन रन स्वाध्याय ट्रस्ट, चेन्नई द्वारा आयोजित किया गया परोपकार, सम्मान एवं छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम Sagevaani.com /चेन्नई:- भगवान महावीर स्वामी के 2623वें जन्म कल्याणक दिवस,स्थानकवासी जैन समाज रत्नसंघ के विशिष्ट आचार्य, जिनशासन गौरव, व्यसनमुक्ति के प्रबलप्रेरक पूज्य आचार्य भगवंत 1008 श्री हीराचन्द्रजी महाराज साहब के 86वें जन्मवर्ष भावी आचार्य महानअध्यवसायी श्रद्धेय श्री महेंद्र मुनिजी महाराज साहब के 50वें स्वर्णिम दीक्षा वर्ष एवं अखिल भारतीय श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ (रत्नसंघ) की विधिवत् स्थापना के 50वें स्वर्णिम वर्ष के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया| यह कार्यक्रम श्री जैन रत्न स्वाध्याय ट्रस्ट, चेन्नई द्वारा किलपाक स्थित “राजाजी विद्याश्रम” के हाल में किया गया| मैनेजिंग ट्रस्टी श्री सुगनचंद बोथरा ने बताया कि ट्रस्ट की स्थापना 21 वर्ष पूर्व हुई थी एवं तब ...

नाहर बंधु एसोसिएशन द्वारा नमन- 10 कार्यक्रम का भव्य आयोजन

 कवि युवराज जैन, मिट्ठू मिठास, अनिल अवस्थी ने काव्य धारा से बिखेरे रंग  प्रतिभाशाली छात्रों एवं तपस्वियों का किया गया बहुमान Sagevaani.com /चेन्नई: नाहर बंधु एसोसिएशन का वार्षिक स्नेह मिलन कार्यक्रम नमन-10 श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा भवन साहूकारपेट में रविवार को आयोजित हुआ। प्रातः 9:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक गतिशील इस आयोजन की मंगल शुरुआत वीतराग प्रभु एवं नाहर कुलदेवी माताजी के भक्ति भजन से हुई। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण मुंबई से पधारे कविराज श्री युगराज जैन ने बड़ी  सरस एवं मार्मिक काव्य प्रस्तुतियों के द्वारा पारिवारिक रिश्तों में सोहार्द एवं बुजुर्गों के सम्मान की प्रेरणा दी।  अध्यक्ष श्री हंसराज नाहर ने सभी का स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में सहयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में “मेरा गांव – मेरा गौरव” केंद्रीय विषय था, जिसके अंतर्गत नाहर बंधुवर ने अ...

ब्यावर यूथ एसोसिएशन BYA के तत्वाधान में रविवार सायं एगमोर स्थित एम्बेसडर पल्लवा होटल में आयोजित 14 वा स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथियों जिनमे ब्यावर एसोसिएशन के अजीत सा गोठी, अजय सा नाहर एवम् गजेंदर सा सेठिया के कर कमलों से संपन्न हुआ । नयी कार्यकारिणी समिति ने शपथ ग्रहण किया । नवकार महामंत्र व दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुवात हुई । पूर्व अध्यक्ष श्री राकेश नाहर ने स्वागत भाषण में पिछले वर्ष सहयोग देने के लिए सभी का आभार जताया, पूर्व सचिव श्रेणिक बोथरा ने एसोसिएशन के कार्यकर्णि का लेखा झोका वीडियो के माध्यम से प्रस्तुत किया। अजीत सा गोठी ने नवनिवर्चित अधियक्ष राकेश लालवानी को तिलक एवम् साफ़ा पहनाकर अध्यक्ष पद पर स्थापित किया । इसके बाद राकेश लालवानी ने नयी कार्यकारनी समिति के सदस्यों को तिलक लगाकर स्थापित किया । ब्यावर एसोसिएशन के अजय नाहर ने नयी कार्यकारनी समिति ...

‘श्रीराम भारतीय संस्कृति के आदर्श पुरुष है’ 

आचार्य भिक्षु क्रान्तिकारी महापुरुष थे – मुनि दीपकुमार ★ चिदम्बरम-तमिलनाडु में रामनवमी एवं 265वॉ श्री भिक्षु अभिनिष्क्रमण दिवस का हुआ आयोजन Sagevaani.com चेन्नई/ चिदम्बरम: तमिलनाडु के चिदम्बरम शहर के श्री महावीर जैन भवन में युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी के सुशिष्य मुनि श्री दीपकुमारजी ठाणा 2 के सान्निध्य में रामनवमी एवं 265वॉ भिक्षु अभिनिष्क्रमण दिवस मनाया गया।  धर्मपरिषद् को सम्बोधित करते हुए मुनि श्री दीपकुमार ने कहा कि श्रीराम भारतीय संस्कृति के आदर्श पुरुष है। जनता में जितना पूज्यनीय नाम श्रीराम का है, उतना अन्य महापुरुषों का कम दिखाई देता है। श्री राम का दृष्टिकोण सम्यक् था। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों को भी अनुकूल रूप मे ग्रहण किया। उनके जीवन में वनवास का प्रसंग बहुत ही रोमांचकारी है।  मुनिश्री ने आगे कहा कि तेरापंथ के आध्यप्रवर्तक आचार्यश्री भिक्षु क्रान्तिकारी महापुरुष थे...

संगत, सलाहकार और संस्कार सही होने से लाइफ बनती सक्सेसफुल : साध्वी डॉ गवेषणाश्री

साध्वीवृन्द के चेन्नई महानगर सीमा में प्रवेश पर आवड़ी में समायोजित हुआ अभिनन्दन समारोह Sagevaani.com /चेन्नई : ‘सही संगत’ से ही हमारी वेल्यू बढ़ती है, एक के साथ जुड़ने पर शून्यों की तरह हम भी मूल्यवान बनते हैं। अतः अपना ग्रुप सर्कल अच्छे दोस्तों, व्यक्तियों के साथ होना चाहिए। उपरोक्त विचार एस एस जैन भवन, आवड़ी में चेन्नई महानगर प्रवेश पर समायोजित अभिनन्दन समारोह में आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या साध्वी डॉ गवेषणाश्री ने धर्मपरिषद् में कहें।  गुड़ मेंन बनने, सक्सेसफुल लाइफ के लिए प्रेरक प्रेरणा देते हुए दूसरे बिन्दु पर साध्वीश्री ने आगे कहा कि कार्य की प्रगति, निर्देशन, डायरेक्शन के लिए हमें सही सलाहकार अपने पास रखने चाहिए।  तीसरे एवं महत्वपूर्ण बिन्दु पर साध्वीश्री ने कहा कि हमारे संस्कार सम्यक् होने चाहिए। सम्यक् ज्ञान से ही सम्यक् चारित्र होता है। हमारा खानपान शुद्ध, सात्विक ह...

डायनेमिक फ्रेंड्स चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सफल गौशाला कार्यक्रम का आयोजन

Sagevaani.com /चेन्नई: कॉम्पेशन का दिलचस्प प्रदर्शन करते हुए, डायनेमिक फ्रेंड्स चेरिटेबल ट्रस्ट ने चेन्नई पण्यांचेरी स्थानीय गौशाला में खजांची ज्वेलर्स द्वारा स्पॉन्सर्ड एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। गायों के कल्याण प्रेम एवं देखभाल को समर्थन कर रहे इस कार्यक्रम में लगभग 120 सदस्यों ने भाग लिया।  गोशाला परिसर के कार्यकर्ताओं ने लोगों को गौ-संरक्षण के महत्व और हिंदू संस्कृति में गाय के पालन का महत्व समझाया। परिचय सत्र के बाद, कार्यक्रम का हाइलाइट सदस्यों ने उत्साहित रूप से गायों को चारा और अन्य आवश्यकताओं को बाँटने में भाग लिया, जो उनके जानवर कल्याण के प्रति समर्पण को दर्शाता है। सदस्य शैलेश पिंकी भंडारी एवं कुलदीप कल्पना टांडी द्वारा जल पात्र का वितरण किया गया, जो पक्षियों को सहारा देने के महत्व को पुष्ट करती हैं। डायनेमिक फ्रेंड्स चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री अरविंद बगरेचा ने इस का...

भगवान महावीर स्वामी जीवदया प्रतिपालक थे: फतेहराज जैन

आज एक्ष्नोरा अहिंसा इंडिया द्वारा भगवान महावीर स्वामीजी के 2623 वे जन्म कल्याण महोत्सव के उपलक्ष में जीवदया कार्यक्रम मरीना बीच पीजीयौन फीडिंग सेंटर में कबूतरों को जवाहर, मक्का अनाज देकर मनाया गयाl इस मौके पर एक्ष्नोरा अहिंसा इंडिया के महा सचिव फतेहराज जैन ने कहा भगवान महावीर स्वामी जीवदया प्रतिपालक थेl उनके उपदेश जियो ओर जीने दो हर एक जीव को जीने का हक हैl हमें सोटे सोटे जीवो के प्रति करुणा भाव रखने चाहिये जीवो की रक्षा करने से हमारा जीवन उज्वल बनता हैl करीबन 70 धार्मिक पाठशालाके विद्यार्थियों ने भाग लियाl भगवान महावीर के उपदेशों का पालन हर व्यक्ति को अपने जीवन में करने का प्रयास करना चाहिएl इस अभियान में गोविंदराज, ससीकुमार, दीपक, सारथी, दिलीप वेदमुथा, मनोज एवं कई जीवदया प्रेमी उपस्थित थे।

तैयारी जीत की’ करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित

टीपीएफ एवं डीएफसी के संयुक्त तत्वाधान में सहभागी लगभग 150 बच्चों को प्रदत्त की गई विविध विषयों की जानकारीयाँ Sagevaani.com /चेन्नई : तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम, चेन्नई चेप्टर एवं डीएफसी के सयुक्त तत्वावधान में शनिवार शाम को चेन्नई के लक्ष्मी महल में ‘तैयारी जीत की’ एक करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।  14 साल और ऊपर के बच्चें जो भविष्य में किस दिशा की ओर जायें, 10वीं के बाद कौनसे विषयों का चयन करें या कौनसे क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को निखारे- इसी उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुई।   मंगलाचरण के पश्चात टीपीएफ अध्यक्ष श्री प्रसन्न बोथरा एवं डीएफसी अध्यक्ष श्रीमती पिंकी भंडारी द्वारा आगंतुकों का स्वागत किया गया। टीपीएफ नेशनल टीम के श्री दिनेश धोखा ने मोटिवेशन एवं माइंडसेट विषय पर प्रकाश डाला गया। महालक्ष्मी नारायण प्रसाद द्वारा जॉब एवं करियर में क...

डीएमके विधायक पी के शेखर बाबू को प्रदत्त किये अणुव्रत चुनाव शुद्धि बुक लेट, पेम्पलेट

अणुव्रत समिति, चेन्नई द्वारा Sagevaani.com /चेन्नई: अणुविभा के तत्वावधान में देश भर में चल रहे ‘अणुव्रत चुनाव शुद्धि अभियान’ के अन्तर्गत अणुव्रत समिति, चेन्नई द्वारा लोकसभा चुनाव में नैतिकता, प्रामाणिकता के साथ चुनाव चले, उसका प्रचार प्रसार किया जा रहा है। उसी के अन्तर्गत तमिलनाडु सरकार मंत्री पी के शेखर बाबू को आज बुकलेट व पेम्पलेट दिये। अणुविभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा श्रीमती माला कातरेला ने तमिल भाषा में अणुव्रत अवदान की गतिविधियों से अवगत कराया। इस अवसर पर अणुव्रत समिति अध्यक्ष श्री ललित आंचलिया, मंत्री स्वरूप चन्द दाँती, सहमंत्री अशोक छल्लाणी, कोषाध्यक्ष श्री पंकज चौपड़ा, पर्यावरण संरक्षण प्रभारी श्री मनोज गादिया, अनिल कातरेला, श्रीमती लता भण्डारी इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कडलूर जिला चुनाव आयोग सहायक निदेशक ने किये मुनि दीपकुमारजी के दर्शन

 अणुव्रत चुनाव शुद्धि अभियान पर हुई चर्चा   Sagevaani.com /चेन्नई/ कडलूर : दक्षिण तमिलनाडु के कडलूर जिले के चुनाव आयोग की सहायक निर्देशक (असिस्टेंट डायरेक्टर) श्रीमती अनंत नायगी ने शहर के श्री चिंतामणी पार्श्वनाथ जैन मन्दिर में विराजित मुनि श्री दीपकुमारजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।   श्रीमती अनंत नायगी का जैन धर्म और साधु-संतों पर विशेष स्नेह हैं। जब उनकों जानकारी प्राप्त हुई तो स्वयं मुनिवृन्द के दर्शनार्थ पहुंची। मुनिश्री को वन्दना निवेदन कर वर्तमान में हो रहे लोकसभा चुनावों के बारे में अवगती दी।  मुनि श्री दीपकुमारजी ने कहा कि जैनाचार्य तुलसी ने भारतवर्ष की स्वतंत्रता के बाद जनता में नैतिक, चारित्रिक मूल्यों के विकास को लेकर अणुव्रत आन्दोलन का प्रर्वतन किया। आज उसके 75 वर्ष पूर्ण हो गए है। अणुव्रत चुनावों में भी नैतिकता, प्रामाणिकता का विकास हो उसके लिए आह्वान करता है। अणु...

मंत्र साधना से व्यक्ति बनता शक्ति सम्पन्न : साध्वी डॉ गवेषणाश्री

 भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में हुआ विशिष्ट मंत्र साधना का प्रयोग   सैकड़ों साधकों ने की आध्यात्मिक साधना Sagevaani.com /चेन्नई/ सुंगाछत्रम् : भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2081 के शुभारम्भ के अवसर पर आध्यात्मिक मंत्रों से परिपूर्ण साधना का आयोजन आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या डॉ गवेषणाश्री के सान्निध्य में संचेती सदन, सुगांछत्रम् में आयोजित हुआ।   नमस्कार महामंत्र के समुच्चारण के साथ भक्तामर स्त्रोत इत्यादि अनेकों आध्यात्मिक मंत्रों की साधना से भावित हुए। प्रातःकाल सैकड़ों साधक सामायिक की साधना में सलग्न बने। पुरुष सफेद और महिलाएं चुन्दड़ी साड़ी में उपस्थित हुई। बच्चे ज्ञानाशाला और कन्याएँ कन्या मण्डल ड्रेस में सलग्न बनी। स्थानीय लोगों के साथ चेन्नई, कांचीपुरम इत्यादि अनेकों क्षेत्रों के श्रावकों ने सहभागिता दर्ज की। तन्मयता, एकाग्रता से सभी अपने आप को मंत्र साधना से भावित हुए।  लगभग एक घण्टे ...

“नववर्ष का प्रारंभ शुभ संकल्पों के साथ करें – मुनि दीपकुमार

  Sagevaani.com /चेन्नई/कडलूर : तमिलनाडु के कडलूर शहर में श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ जैन मंदिर परिसर के जैन भवन में युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी के सुशिष्य मुनिश्री दीपकुमारजी ठाणा- 2 के सान्निध्य में विक्रम संवत् 2081 के प्रारंभ के अवसर पर नववर्ष पर मुनिश्री का उद्‌बोधन एवं मंगलपाठ का आयोजन श्री जैन श्वेताम्बर जैन संघ कडलूर द्वारा किया गया। मुनिश्री दीपकुमारजी ने कहा कि नया वर्ष शुभ संदेश लेकर आता है। नयापन सबको पसंद हैं। नववर्ष का प्रारंभ हम शुभ संकलों के साथ करें। जैसे हमारे संकल्प होंगे, वैसे हम बनते जाएंगे। समय बीत जाता है क्योंकि समय के पांव नहीं, पंख होते हैं। इसीलिए वि. सं. 2080 बीत गया और आज वि. सं. 2081 का प्रारंभ हो गया। यह वर्ष हम सब के लिए मंगलकारी, शुभकारी और कल्याणकारी बने। मुनिश्री ने नये वर्ष पर मंगलपाठ का श्रवण कराया। मुनिश्री काव्यकुमारजी ने कहा कि माया को ऋजुता स...

Skip to toolbar