कुम्बकोण में अक्षय तृतीया का हुआ आयोजन, वर्षीतप के हुए पारणे ‘अक्षय तृतीया भिक्षा विधि के प्रारंभ का दिन’ Sagevaani.com/ कुम्बकोणम/चेन्नई : तमिलनाडु के कुम्बकोणम नगर के एम पी रेजीडेन्सी स्थित प्रेम धाम हॉल में युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी के सुशिष्य मुनिश्री दीपकुमारजी के सान्निध्य में अक्षय तृतीया महोत्सव का आयोजन जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के तत्वावधान में श्रीमती निर्मला श्रीश्रीमाल, श्रीमती पुष्पा श्रीश्रीमाल कुम्बकोणम एवं श्रीमती वंसताबाई मेहता चैन्नई के वर्षीतप तपस्या का अभिनन्दन समारोह आयोजित हुआ। मुनि दीपकुमारजी ने कहा कि अक्षय तृतीया का पवित्र दिन जैन धर्म के अनुसार इस युग के भिक्षा विधि के प्रारम्भ का दिन हैं। आज के दिन भगवान ऋषभदेव के एक वर्ष से ऊपर की तपस्या का पारणा हुआ था। भगवान ऋषभ का तप अनुपमेय था। भगवान ऋषभ इस युग के प्रथम राजा कहलाए, प्रथम मुनि बने, प्रथम...
अक्षय तृतीया पर्व पर पन्द्रह तपस्वियों ने तप की, की पूर्णाहुति श्रावक समाज ने की तपस्वियों की अभिवन्दना Sagevaani.com / चेन्नई: आज का दिन भगवान ऋषभ के तपश्चरण के पुण्यस्मरण का दिन है। चित्त (देने की भावना), वित्त (सुजता आहार-पानी, वस्तु) एवं पात्र (चारित्रिक आत्माएं) इन तीनों के मिलन से ही सुपात्र दान का लाभ मिलता है। आज ही के दिन राजकुमार श्रेयांस, इक्षु रस और भगवान ऋषभदेव के संयोग से दान की महिमा उजागर हुई। उपरोक्त विचार तेरापंथ सभा भवन, ट्रिप्लीकेन में 15 वर्षीतप करने वाले साधकों की अनुमोदना में समायोजित अक्षय तृतीया समारोह में धर्मपरिषद् को सम्बोधित करते हुए आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या साध्वी डॉ गवेषणाश्री ने कहें। ◆ भौतिकता को छोड़ कर ही शाश्वत सुख-शांति को पाया जा सकता साध्वीश्री ने आगे कहा कि जो कर्मशूर होते है वो ही धर्मशूर होते है। इस अवसरपिणी काल में ऋषभदेव ने कला, संस्कृ...
श्री जैन रत्न युवक परिषद तमिलनाडु के अंतर्गत स्वाध्याय भवन, चेन्नई मे आध्यात्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ तमिलनाडु के तत्वावधान मे रत्न स्वर्ण वर्ष महोत्सव मनाया जा रहा हैं | श्रावक संघ तमिलनाडु के युवक संगठन श्री जैन रत्न युवक परिषद के अंतर्गत रत्न स्वर्ण महोत्सव मे बालक-बालिकाओं के नौ दिवसीय ग्रीष्मकालीन धार्मिक एवं नैतिक संस्कारीय शिविर स्वाध्याय भवन, साहूकारपेट, चेन्नई मे 150 से अधिक शिविरार्थियों की उपस्थिति मे गतिमान हैं | श्रावक-श्राविकाओं के लिए नौ दिवसीय स्वाध्यायी कक्षा के आयोजन मे 65 से 70 की दैनिक उपस्थिति प्रमोदजन्य हैं | युवक परिषद के कुशल संचालन मे माह के प्रथम रविवार को सामुहिक सामायिक गतिमान हैं | रविवार 5 मई 2024 को सरलमना कोकिलकंठी तपस्विनी स्वाध्यायी रत्ना श्रीमती विजयाजी कोचेटा ने व्याख्यान माला मे वन्दन काटे भव के बन्धन विषय पर अति स...
Sagevaani.com /चेन्नई: युवा मनीषी आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या डॉ साध्वी गवेषणाश्री के सान्निध्य में प्रेक्षा प्रणेता आचार्य श्री महाप्रज्ञजीकी 15वीं पुण्यतिथि का कार्यक्रम तेरापंथ सभा भवन, पल्लावरम् में आयोजित हुआ। डॉ साध्वी गवेषणाश्री ने कहा कि आचार्य श्री महाप्रज्ञजी का जीवन सत्यं शिवं सुंदरम से भरा हुआ था। जैसे एक छोटी बूंद में अथाह सागर लहरा रहा है, एक बीज में विशाल वटवृक्ष की क्षमता छिपी हुई है, एक किरण में सहस्त्रा॑शु– सूर्य का तेज छिपा हुआ है, उसी प्रकार आचार्य श्री महाप्रज्ञजी का जीवन अंधेरी राहों में प्रकाश पथ है। उनका हर एक वाक्य प्रेरणा है, समस्या का समाधान है। आप राष्ट्र संत नहीं अपितु विश्व संत थे, वे ग्रंथ नहीं, महाग्रंथ थे। साध्वी मयंकप्रभा ने कहा कि अज्ञ से महाप्रज्ञ की यात्रा का महत्वपूर्ण सूत्र है– समर्पण और विनम्रता। निःस्प्रह समर्पण और उत्कृष्ट विनम्रता ने...
ब्यावर एसोसिएशन की 34वी वार्षिक आम सभा दिनांक 1.5.2024 को होटल प्राइव, कीलपॉक में आयोजित की गई। इस आम सभा में चुनाव अधिकारी शैलेश मोदी ने वर्ष 2024-25 के लिए अजीत गोठी को सर्वानुमति से अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। उपस्थित सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से नवनिर्वाचित अध्यक्ष का अभिनंदन किया । सचिव अजय नाहर ने सभा का संचालन करते हुए अपनी वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की कोषाध्यक्ष राजेश बोहरा ने वर्ष 2022-23 का अंकेक्षित हिसाब प्रस्तुत किया जिसे सभा ने सर्व सम्मति से पारित किया । निवर्तमान अध्यक्ष राजकुमार कोठारी ने अपने कार्यकाल में संस्था की अभूतपूर्व प्रगति हेतु सभी सदस्यों अर्थ सहयोगियों एवं अपनी समस्त कार्यकारिणी के प्रति क्रतज्ञता ज़ाहिर करते हुए विशेष रूप से सचिव अजय नाहर एवं अभय लोढ़ा के अमूल्य योगदान की सराहना की नव निर्वाचित अध्यक्ष अजीत गोठी ने सुरेश लुणावत, देवीलाल रांका, गौतमचंद ...
पुण्य सम्राट जयंतसेन सुरिस्वर्जी महाराजसाहेब की सातवी वार्षिक पुण्यतिथि राजेंद्र भवन के प्रांगन में धूम धाम से मनाई गई। इस कार्यक्रम के तहत सुबह जीवदया अभियान द्वारा मरीना बीच पर कबूतरो एवं पक्षियो को दाना खिलाया गया। इसके आलावा कुतो को दुध और रोटी एवं मद्रास पिंजरापौल मै करीबन 2500 गायौ को इस भीषण गर्मी मै शीतलता प्रधान करने हेतू तरबूज एवं ग्रास खिलाए गये। सुबह 9.30 बजे प.पू. युगप्रभावक आचार्य श्री जयंतसेनसूरिश्वरजी म.सा. के आज्ञानुवर्ती प.पू. प्रभावी प्रवचनकार श्रुतप्रभावक मुनिप्रवर श्री वैभवरत्नविजयजी म.सा. आदि ठाणा एवं परम पूज्य गचाधिपति श्री उदयप्रभसूरीश्वरजी के शिष्य पूज्य पन्यास प्रवर श्री समर्पणविजय जी मा.सा श्रमण एवं श्रमणीवृंद ने मंगलाशरन से गुणानुवाद सभा की शुरुआत की गई। पक्षात दीप प्रजलीत एवं गुरु देव की वाक्षसेपपूजा, माल्याअर्पण करने के पक्षात गुरुदेव एव पुण्य सम्राट की आरती क...
राजस्थान पत्रिका एवं एक्ष्नोरा इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे हरित प्रदेश अभियान द्वारा पुण्य सम्राट जयंत सेन सूरीजी की सप्तमी पुण्य तिथि के उपलक्ष में कई स्कूलो में वृक्षारोपण एवं पौधे वितरण का आयोजन हो रहा हैl शनिवार को सारधा विद्यालय गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल बरकीत रोड में आयोजन किया गया । स्कूल की प्रधान अध्यापिका ने हरित प्रदेश अभियान की सराहना कीl इस मौके पर एक्ष्नोरा नॉर्थ सचिव फतेहराज जैन ने पर्यावरण संरक्षण की विशेष जानकारी दी तथा कहा कि पुण्य सम्राट जयंत सेन सूरीजी को पर्यावरण से बहुत लगाव था। गुरुदेव कई मौकों पर कहते थे कि हर तरफ छाव हो तो गुरु भगवंतो को विहार में सुविधा प्रदान रहेगी। हर व्यक्ति बेजुबान जानवरों, पक्षियों, हर जीवात्माओं को खुशी खुशी जीने का सहारा मिलेगा। हर व्यक्ति को आगे आकर पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी निभानी चाहिए ऐसी गुरुदेव की भावना थी, आज भले ह...
तेयुप की आयोजन में दो दिवसीय केम्प में एनडीआरएफ टीम किशोरों को सिखा रहे आपदा प्रबंधन के गुर Sagevaani.com /चेन्नई: अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के तत्वाधान में तेरापंथ युवक परिषद् चेन्नई द्वारा दो दिवसीय तमिलनाडु लेवल फिजिकल कैम्प तेरापंथ सभा भवन, साहुकारपेट में शनिवार को प्रारम्भ हुआ। अभातेयुप राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश डागा के निर्देशन में पहले तमिलनाडु स्तरीय कैम्प में आरक्कोणम स्थित नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (N D R F), इसे हिंदी में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल कहा जाता है, के सब इंस्पेक्टर प्रदीप भट्ट अपनी टीम के साथ किशोरों को किसी भी विपरीत परिस्थितियों, घटनाओं में से कैसे स्वयं सुरक्षित रहते हुए, दूसरों को भी सुरक्षित रखा जा सकता है, ऐसे विभिन्न तरीकों से प्रशिक्षण दे रहे हैं। केम्प का शुभारम्भ नमस्कार महामंत्र के सामुहिक स्मरण के साथ हुआ। जैन संस्कारक श्री स्वरूप चन्द दाँती,...
श्री जैन संघ ट्रिप्लीकेन के तत्वावधान में सकल जैन समाज द्वारा भगवान महावीर स्वामी का 2623वां जन्म कल्याणक महोत्सव उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। प्रात: 8:00 बजे छाजेड भवन ट्रिप्लीकेन से गाजे-बाजे के साथ वरघोडा अहिंंसा रैली के रुप मे शुरु हुआ। इस मे सैकडों की संख्या में श्रद्धालु भाई-बहिनों ने भाग लिया। भक्तिपूरक गीतिकाएँ एवं जयघोष के साथ रैली 9:15 बजे महावीर भवन पहुंचकर अध्यात्म-सभा मे परिणत हुई। महिला समाज द्वारा मंगलाचरण से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। ट्रिप्लीकेन तेरापंथ ट्रस्ट के प्रबन्धक न्यासी श्री सुरेशकुमार संचेती ने अपने स्वागतीय भाषण में आगंतुक महानुभावों का अभिवादन किया एवं भ. महावीर के उपदेशों का वर्तमान युगीन समस्याओं के समाधान में समाहित योगदान की महत्ता बतलाई। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष श्री माणकचंद सकलेचा, श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ के अध्यक्ष ...
आज विश्व पृथ्वी दिवस राजस्थान पत्रिका एवं एक्ष्नोरा इंटरनेशनल द्वारा चल रहे हरित प्रदेश अभियान के तत्वावधान में जे टी सुराना जैन विद्यालय पार्क टाउन में वृक्षारोपण एवं पौधे वितरण करके मनाया गया। मुख्य अतिथि डॉ मुथुकुमार प्रोग्राम ऑफिसर डिपाट्रमेंट ऑफ एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट चेंज गवर्नमेंट ऑफ तमिलनाडु ने विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी। स्कूल की प्रिंसिपल ससीकला ने पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी। इस मौके पर नॉर्थ चेन्नई सचिव फतेहराज जैन ने कहा मातृभूमि और माता स्वर्ग से भी बढ़कर है। भारतीय परंपरा में भी पृथ्वी को मां का दर्जा हासिल हैl पृथ्वी के प्राकृतिक वातावरण की सुरक्षा करना हमारा दायित्व हैl 22 अप्रैल को विश्वभर मैं पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। पृथ्वी को बचाने के लिए प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना होगा क्योंकि इसकी अपेक्षा मानव के साथ सभी प्राणियों के लिए खतरनाक साबित हो रही ...
गत 18 वर्षों से चेन्नई स्कॉलरशिप सेवा में कार्यरत ब्यावर एसोसिएशन 34 वर्ष पुरानी है आज तक निरंतर जरूरतमंदों को छात्रवृति देती आ रही है श्री राज कुमार कोठरी अध्यक्ष ने कहा की हर वर्ष के भांति दिनांक 20 अप्रैल से इनके कार्यलय मै फॉर्म वितरण शुरू हो चुका है। चेयरमैन श्री फुल चांद नाहर ने कहा यह केवल कक्षा 6 से बारहवी तक शाकाहार विद्यार्थियों को ही दिए जायेंगे। अंतिम तारीख 30/4/24 तक रहेंगी। जानकारी सचिव श्री अजय नाहर द्वारा दी गई। कार्य मैं को चेयरमैन श्री महावीर पारख, बी वाय ए के अध्यक्ष श्री राकेश ललवानी, सचिव आकाश जैन के अलावा श्री अभय लोढ़ा, श्री बसंत बरडिया, श्री ज्ञान चंद डोशी, श्री कमलेश कोठारी, श्री सुनील रांका, श्री नीलम लोढ़ा, श्री महावीर भंडारी, श्री गजेन्द्र सेठिया, श्री श्रेणिक बोथरा, श्री राकेश नाहर, श्री रिखब चंद बोहरा, उपाध्यक्ष श्री अजीत गोठी एवम श्री राजेश बोहरा कोषाध्यक्ष ज...
जैनत्व के सिद्धांतों को आचार विचार के साथ अपनायें : साध्वी डॉ गवेषणाश्री श्रमण-श्रमणीवृंद ने महावीर के सिद्धांतों को बताया जनकल्याणी सामुहिक रूप से मनाया महावीर जन्मकल्याणक श्री जैन महासंघ के तत्वावधान में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम श्री तमिलनाडु जैन महामंडल के साथ अनेकों सेवा भावी मंडलों का रहा सहयोग Sagevaani.com /चेन्नई: जैन एकता का प्रतीक श्री जैन महासंघ, चेन्नई के तत्वावधान में 24वें तीर्थंकर श्री श्रमण भगवान महावीरस्वामी का 2623वां जन्म कल्याणक महोत्सव चैत्रसुदी त्रयोदशी, रविवार को भव्यातिभव्य माहौल में श्रमण- श्रमणी भगवन्तों की निश्रा में चारों सम्प्रदायों के श्रावक- श्राविकाओं द्वारा उत्साह, उमंग से मनाया गया। ★ महावीर सिद्धांतों से पाई जा सकती स्थाई सुख समाधि : मुनि समर्पणप्रभविजय धर्मपरिषद् को सम्बोधित करते हुए पपू पन्यांस प्रवर मुनि समर्पणप्रभविजय ने कहा कि बैठने से नहीं, बैठे ...