Blog

किसी भी समाधान की पहली शर्त है खुले दिल से संवाद : प्रवीण ऋषि

उत्तराध्ययन श्रुतदेव आराधना के 13वें दिवस उपाध्याय प्रवर ने सिखाई संवाद की कला Sagevaani.com /रायपुर। प्रवीण ऋषि ने कहा कि दो तीर्थंकरों की शक्तियों का स्रोत जब मिल जाता है तब एक युग में परिवर्तन आ जाता। संवाद की कला आती हो तो कितनी भी पुरानी समस्या हो, समाधान मिल जाता है। समाधान प्राप्त करने के, संवाद करने के सहज सरल सूत्रों को प्रदान करता यह श्रुतदेव हम सभी से इस भावना के साथ कि अपने अंदर में इंद्रभूति गौतम की भक्ति का भाव जागृत करें। प्रभु को स्वीकार करने वाले, लेकिन उनकी राह पर नहीं चलते वाले और प्रभु के प्रति भक्ति रखते हुए उनके शासन में नहीं आने वाले भगवन पार्श्वनाथ के विशाल संघ को इंद्रभूति गौतम महावीर के संघ में समर्पित कराते हैं। इंद्रभूति गौतम की इस कला की, सोच की आज हमें आवश्यकता है। अपने अंदर के केशी श्रमण को जगाएं, किसी भी नई बात का, किसी नए व्यक्ति का स्वागत करने में समर्थ जग...

जिनशासन में दीक्षा का यानि ‘संयम का बहुत बड़ा महत्व है: जयतिलक मुनिजी

नार्थ टाउन के ए यम के यम स्थानक में गुरुदेव जयतिलक मुनिजी ने प्रवचन में फरमाया कि आत्म बंधुओ :- जिनशासन में दीक्षा का यानि ‘संयम का बहुत बड़ा महत्व है। क्योंकि संयम ही मोक्ष का मार्ग है, जीवन की अनिवार्य क्रिया है । गृहस्थ एवं साधु दोनों के लिए संयमी होना आवश्यक है। शरीर‌ को रोगो का घर न बनाना हो तो मर्यादा करो संयमी बनो । संयम से असातावेदनीय कर्म, मोह कर्म दोनो वश में हो जाते हैं। इसलिए जिनेश्वर ने आठ कर्मो को जीवन के लिए संयम को महत्व दिया है।   एक शरीर के पालन के लिए जीवन भर आरम्भ सारम्भ करना पड़ता है। जीतने ज्यादा भोग है उतने ज्यादा रोग होते है इसलिए भगवान कहते है । भोग उपभोग की मर्यादा करो। शरीर को ज्यादा भोजन की आवश्यकता नहीं पर जिह्वा को ज्यादा की चाह रहती है इसलिए व्यक्ति बिना प्रायोजन खाता रहता है। जहाँ ज्यादा भोग की अभिलाषा रहती है वहाँ रोग टिका रहता है। संसार में तीन हर...

श्री गौतमस्वामी पूजन एवं सूरिमंत्र वंद्नावली का आयोजन संपन्न

किलपाॅक श्वेताम्बर मूर्तिपूजक जैन संघ के तत्वावधान में रविवार को गच्छाधिपति आचार्यश्री उदयप्रभ सूरीश्वरजी म.सा. के द्वितीय सूरिमंत्र पीठिका एवं साध्वी हितार्थरत्नाश्रीजी के भद्रतप की पूर्णाहुति के उपलक्ष्य में श्री गौतमस्वामी पूजन एवं सूरिमंत्र वंद्नावली का आयोजन किया गया। इस आयोजन के लाभार्थी गजेश निपा हीरालाल शाह परिवार थे। कार्यक्रम में धीरज निब्जिया ने संगीत की मार्मिक प्रस्तुति दी। इस मौके पर आचार्यश्री ने कहा कि जिस प्रकार भावों में उपशम भाव, तप में आयंबिल, व्रत में ब्रह्मचर्य, आराधना में सर्वविरति श्रेष्ठ हैं, उसी तरह मंत्रों में नवकार मंत्र और सूरिमंत्र एवं गुरु में गौतम स्वामी श्रेष्ठ है। सूरिमंत्र गौतम स्वामी के पूर्वकाल से चला आ रहा है। उन्होंने कहा जाप पहले स्वयं की भूमिका और फिर जाप की भूमिका बनाकर करना चाहिए। ज्ञानी कहते हैं तू तेरी भूमिका बना, फिर जाप के लिए भूमिका बना। स्वय...

जो रिश्ते श्रद्धा से जुड़ते हैं, उन्हें मौत भी समाप्त नहीं कर सकती : प्रवीण ऋषि

साधु-संतों की शरण में हमें शांति का अनुभव होता है : बृजमोहन अग्रवाल Sagevaani.com /रायपुर। उपाध्याय प्रवर प्रवीण ऋषि ने कहा कि कुछ लोग दूसरों को ठोकर खाता देख सुधर जाते है, और कुछ लोग खुद ठोकर खाकर सुधरते हैं। क्या सोच होती है जिसके कारण से व्यक्ति सागर में डूबता नहीं है, तिर जाता है। यह सोच कोई किसी को खरीदकर नहीं दे सकता है। आप गुरु से बोध ले सकते हैं, लेकिन उस बोध को समझने की दृष्टि स्वयं के अंदर पैदा करनी पड़ती है। इस बोध को जगाने का प्रयास है महावीर के एक श्रावक की कथा। उक्ताशय की जानकारी रायपुर श्रमण संघ के अध्यक्ष ललित पटवा ने दी। उत्तराध्ययन श्रुतदेव आराधना के 12वें दिवस शनिवार को भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी लालगंगा पटवा भवन पहुंचे और प्रवीण ऋषि महाराज के दर्शन कर और उनका आशीर्वाद लिया। बृजमोहन अग्रवाल ने प्रवीण ऋषि महाराज का दर्शन कर प्रवचन लाभ लिया। उन्होंने कहा...

चार शरणागति स्वीकार करने से कर्म के फल हल्के होते हैं – आचार्यश्री उदयप्रभ सूरीजी

किलपाॅक जैन संघ में विराजित योगनिष्ठ आचार्य केशरसूरी समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति आचार्यश्री उदयप्रभ सूरीश्वरजी म.सा. ने प्रवचन में कहा कि अपने हित की बात सुनकर उसे स्वीकार कर लेनी चाहिए। इसके लिए कुछ बलिदान भी करना पड़े तो वह कर लेना चाहिए। आज की स्थिति यह है कि हम केवल सुख की बात स्वीकार करते हैं, हित की बात को नहीं। आप यदि सुनेंगे तभी स्वीकार करेंगे, स्वीकार करेंगे तभी आचरण में लाएंगे।‌ उन्होंने कहा कर्मोदय का असर हमारे ऊपर पड़ता है, तब हम दुःखी होते हैं। आत्म शरणागति और परमात्म शरणागति से कर्म के फल हल्के होते हैं।‌ उस समय अरिहंत, सिद्ध, साधु, धर्म, इन चार की त्रिकाल शरणागति लेनी चाहिए। इससे कर्मों के नए अनुबंध भी बंद हो जाते हैं। जब हमारे पास दुःख आता है तो यह समझना कि कर्मसत्ता ने छोटा दुःख दिया है, बड़े दुःख को रोक लिया है। ‌उन्होंने कहा प्रभु कभी दुःख देते नहीं हैं, वे दुःख का निवा...

कर्म जीवन का आधार है और आत्मा का श्रंगार है और कर्मो से ही होगा आत्मा का उध्दार: महासती धर्मप्रभा

Sagevaani.com/Chennai। कर्म जीवन का आधार है और आत्मा का श्रंगार है और कर्मो से ही होगा आत्मा का उध्दार।शनिवार को साहुकारपेट जैन भवन में महासती धर्मप्रभा ने आयोजित धर्मसभा में श्रोताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपने विचारों पर नियंत्रण रखो, नहीं तो वे तुम्हारा कर्म बन जाएंगे और अपने कर्मो पर तुमने नियंत्रण नहींं रखा तो ये भाग्य बनकर तुम्हारी आत्मा को संसार मे अटका देगें । इस सृष्टि में कोई भी व्यक्ति बिना कर्म किए नहीं रह सकता है। चाहें विचारों के माध्यम से हो या क्रिर्या के द्वारा जीव-जंतु हों या मनुष्य,कोई भी अकर्मण्य नहीं है और न ही कर्म किए बिना रह सकता। क्योंकि कर्म ही सब कुछ है। ये कर्म ही हमारे जीवन की दिशा और दशा तय करता है। जो मनुष्य कर्मयोग की कला को जानकर कर्म करता है वही व्यक्ति संसार से अपनी आत्मा को मुक्ति दिला पाएगा। साध्वी स्नेहप्रभा भगवान महावीर कि अंतिम दिव्य देशना श्रीम...

दीपोत्सव पर विशेष राशन वितरण

  श्री जैन महासंघ, चेन्नई के तत्वावधान में पिछले 33 वर्षो से *दीपावली पर विशेष खाध्यान्न वितरण किया जाता है, इस वर्ष दिनांक 5-11-2023 रविवार को प्रातः 4-00 बजे से प.पू. आचार्य श्री जयन्तसेन सूरीश्वरजी म.सा. के शिष्य रत्न श्रुत प्रभावक प पू मुनिराज श्री वैभवरत्नविजयजी म सा आदि ठाणा की निश्रा में गणमान्यगणों की गरिमामय उपस्थिति में विभिन्न संस्थाओं व पूण्यशालीयों के शुभ हस्ते वितरण किया जाएगा।* *साधर्मिक भक्ति स्वरूप दीपावली पर विशेष सहयोगी श्री बनासकांठा पालनपुर जैन एसोसिएशन, श्री सी पी जे एम मानव सेवा समिति, राजस्थान कॉस्मो कल्ब फाउन्डेशन, मारवाड़ी युवा मंच चेन्नई मेट्रो एवं वुमेन्स विंग, पीपल फ़ोर पीपल लाभार्थियों को जोड़ने में सहयोगी, संघवी पानीदेवी मोहनलालजी मुथा माण्डवला, श्रीमती सोहनकंवर मांगीलालजी तातेड चेरिटेबल ट्रस्ट, वेपेरी, सेठ श्री भवरलालजी अजितकुमारजी गोठी ब्यावर, मे. सराव...

अभुख्वाहणा -जो निरन्तर चलती रहे: जयतिलक मुनिजी

नार्थ टाउन में चातुर्मासार्थ विराजित गुरुदेव जयतिलक मुनिजी ने प्रवचन में फरमाया कि अभुख्वाहणा -जो निरन्तर चलती रहे। भगवान ने उत्तराध्ययन के रूप में सारी साधना का निचोड किया है आठवां अध्ययन में कापिलीय का वर्णन है उसने ऐसा क्या किया जो भगवान ने जन-जन को शिक्षा देने के लिए उत्तराध्ययन सूत्र में वर्णन किया। हर बात का समाधान प्राप्त करने के लिए विधा चाहिये। व्यक्ति को महत्व इसलिए दिया जाता है कि उनके पास ज्ञान है जो ज्ञानी है उनको कोई रोक नहीं सकता। ज्ञानी का अर्थ है सीमित शब्दों में कुछ भी कहना। ज्ञानी से ही सन्देह, शंका का समाधान करते है । संसार का अटल सत्य है जो जन्मेगा वो मरण को प्राप्त करेगा। तीर्थकरों का शरीर भी शाश्वत नहीं है तीर्थकरों का शरीर विशिष्ट पुद्‌गलो से बना हुआ है 34 अतिशय से युक्त है लेकिन तीर्थकरों को भी शरीर छोडना पड़ता है। शरीर नहीं पूजा जाता है । मनुष्यता ही पूजी जाती है प...

जीवन का अर्थ समझिए: उपप्रवृत्तिनि संथारा प्रेरिका सत्य साधना ज मैया

हमारे भाईन्दर में विराजीत उपप्रवृत्तिनि संथारा प्रेरिका सत्य साधना ज मैया आदि ठाणा 7 साता पूर्वक विराजमान हैl वह रोज हमें प्रवचन के माध्यम से नित नयी वाणी सुनाते हैं, वह इस प्रकार हैंl बंधुओं जैसे कि उत्साह भरा हो जीवन हर लम्हा जीवन का अर्थ समझिए जीवन को उसके अर्थ प्रदान कीजिएl रो रो कर जीवन जीना जीवन जाए चार दिन का हो या 40 वर्ष का हो जब तक जिए प्रत्येक क्षण को आनंद भाव से जी आनंद आत्मा का मौलिक स्वभाव हl अपने स्वभाव को उपलब्ध कीजिए हम किसी के क्रोध का सामना करते हो भी मस्त रहे हैं और प्रेम से भी यदि कोई हम वर्जित क्यों थे तब भी हम तो अपनी मस्ती में ही मस्त रहेंगेl कोई गुस्सा करें तब भी रोटी खाना आना छोड़ें यदि हमें गुस्सा आज भी जाए तो ऐसा ना करना कि किसी अलग कमरे में जाकर बैठ गएl जैसे कि पहले रानी आपको भवन में बैठ जाया करती थी तनाव नहीं गुस्सा नहीं चिंता नहीं हाल-चाल में मस्त रहे बहुत उत...

श्री कृष्ण तो मैत्री भाव के प्रतीक है: उपप्रवृत्तिनि संथारा प्रेरिका सत्य साधना ज गुरुणी मैया

हमारे भाईन्दर में विराजीत उपप्रवृत्तिनि संथारा प्रेरिका सत्य साधना ज गुरुणी मैया आदि ठाणा 7 साता पूर्वक विराजमान हैl वह रोज हमें प्रवचन के माध्यम से नित नयी वाणी सुनाते हैं, वह इस प्रकार हैंl बंधुओं जैसे कि सखा हो तो कृष्ण सुदामा जैसा जिस प्रकार की सुनिए जीवन में आप मित्र बनना चाहते हैं तो अपने से बेहतर लोगों को ही मित्र बनाएंl अगर कॉलेज में पढ़ते हैं युवक यूवतिया को दोस्त बनाएं पर अपनी सीमाएं जरूर रखें दोस्ती के बीच अगर आप सीमाएं नहीं रखते हैं तो यह मर्यादा मित्रता मित्र और आपके अपने घर दोनों के लिए विनाश का कारण बन सकता हैl ढेर सारे मित्रों को एकत्र करने का कोई औचित्य नहीं है अगर वह आपके विकास में सहायक ना बन सकेl आपको पता है कि अर्जुन और श्री कृष्णा में अच्छी मित्रता थी यदि गुरु शिष्य का भाव था भगवान भक्त का भाव था इसकी अतिरिक्त तीसरा भाव थाl शखा भाई मित्रता का भाव जिसके कारण कृष्ण जैसे...

अपेक्षा की उपेक्षा करनी चाहिए : देवेंद्रसागरसूरि

Sahevaani.com /चेन्नई. श्री सुमतिवल्लभ नोर्थटाउन श्वेतांबर मूर्तिपूजक जैन संघ में प्रवचन के माध्यम से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए पूज्य आचार्य श्री देवेंद्रसागरसूरिजी ने कहा कि आज व्यक्ति का जीवन इतना जटिल हो गया है कि तनाव के कारण खुशी के दो पल भी अपने लिए निकालना कठिन हो चुका है। इसका एक कारण यह भी है कि हमने खुशी, सुरक्षा, आश्रय सबकी अपेक्षा दूसरों से या बाह्य जगत से कर रखी है। इसलिए अधिकतर लोगों के दर्द की मूल वजह अपेक्षा ही है। अपेक्षाओं के कई रूप होते हैं। फिर भी इंसान इनकी पूर्ति का प्रयास करता रहता है। खुश रहने के दो ही रास्ते हैं-अपनी सच्चाई पर विश्वास रखें और अपेक्षाओं में कटौती करें। अपेक्षा करें, लेकिन अपने आप से। अपेक्षाओं का निर्धारण अपनी सीमाओं में रहकर करें, दृढ़प्रतिज्ञ हो जाएं। दरअसल हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती एक व्यक्ति को उसके मूल स्वभाव और रूप में स्वीकार करने की ह...

आवश्यक क्रियाओं को जो छोड़ते हैं, वे धर्म से दूर होते जाते हैं – आचार्यश्री उदयप्रभ सूरीश्वरजी म.सा.

किलपाॅक जैन संघ में विराजित योगनिष्ठ आचार्य केसरसूरी समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति आचार्यश्री उदयप्रभ सूरीश्वरजी महाराज ने प्रवचन में कहा कि आराधना को मोक्ष तक सक्रिय रखने के लिए छः आवश्यक निरंतर करना जरूरी है। उन्होंने कहा ज्ञान सुषुप्त होता है, उसको सक्रिय करने के लिए क्रिया आवश्यक है। आवश्यक क्रियाओं को छोड़ने वाले सांसारिक व्यक्ति से भी खराब कर्मी है। आवश्यक क्रिया परमात्मा का बताया हुआ मार्ग है। ज्ञानी कहते हैं आप धर्मी की निंदा करते हो तो आपका सम्यक्त्व संदेह के घेरे में है। कषायों को सक्रिय नहीं करना प्रसन्नता है। उन्होंने कहा जगत में अच्छे लोग ही सबको अच्छे लगते हैं। पाप की दुनिया में भी ईमानदार लोगों को ही पसंद किया जाता हैं। उन्होंने कहा सारी प्रवृत्तियों में कहीं न कहीं भौतिक सुख छुपा हुआ है। अध्यात्म सुख का आनंद समकिती ही लेता है परंतु भौतिक सुख का आनंद भी समकिती ही ले सकता है। ...

Skip to toolbar