वर्धमान साधार्मिक सेवा एवं जीव दया समिति की ओर से 229 वां 230 वां अनाज वितरण का कार्यक्रम दिनांक 2/2/2024 ए एम के एम मेमोरियल ट्रस्ट के प्रांगण में प्रति माह की भांति की इस माह भी 150 साधर्मिक परिवारों को अनाज व खाद्य सामग्री नमकीन पेकेट, साङिया, गुङ, शक्कर, रवा, मैदा, आटा सेमिया,दाल, चावल, आटा आदि सामग्रियां वितरण का आयोजन संस्था अध्यक्ष कमला एस मेहता, महामंत्री ललीता सुराणा, कोषाध्यक्ष विमला चोरङिया सह कोषाध्यक्ष आरती नाहर संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा सामुहिक मंगला चरण एवं पंच परमेष्ठी जाप के साथ वितरण किया गया। कमला जी मेहता ने सबका स्वागत करते हुए संस्था गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर राजस्थान एसोसियेशन द्वारा “राजस्थान श्री अलंकरण” से अलंकृत श्री दिलीप जी धींग को संस्था संरक्षक सदस्य सज्जन राज जी मेहता, पारस जी संचेती अध्यक्ष कमला जी मेहता एवं पदाधिकारियों...
परम पुज्य गुरूदेव आचार्य भगवंत श्री नवरत्न सागर सुरिश्वरजी महाराजा के अष्टम पुण्य तिथि पर गुणानुवाद सभा रखी गई Sagevaani.com /बेरछा परम पुज्य साध्वी भगवन्त स्वर्ण ज्योति श्री जी महाराज साहेब विरलज्योति श्री जी महाराज साहेब एवं प्रियल ज्योति श्री जी महाराज साहेब की निश्रा मे माघ बेदी पंचमी बुधवार को परम पुज्य गुरूदेव आचार्य भगवंत श्री नवरत्न सागर सुरिश्वरजी महाराजा साहेब की अष्टमी पुण्य तिथि नवरत्न अर्पुव मंगल जैन श्वेतांबर आराधना भवन मे मनाई गई । साध्वी भगवन्त द्वारा गुरूदेव के बारे मे बताया गया कि गुरूदेव कितने संयमी थे । उनके द्वारा अनेक जप तप किऐ गये उनके द्वारा 193 ओली जी की तपस्या की गई थीl उनके अनेकानेक चमत्कार का वर्णन किया तथा गुरू वन्दन किया गया। इसके अन्तर्गत सर्व प्रथम कार्यक्रम की शुरुआत गुरूदेव के चित्र के सम्मुख श्रीसंघ के तथा नवरत्न परिवार के सदस्यो द्वारा दीप प्रज्वलित तथा ...
चेन्नई में श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ, तमिलनाडु के तत्वावधान में उपाध्याय मानचन्द्रजी म.सा का 90 वां जन्म दिवस स्वाध्याय भवन, साहूकारपेट में स्वाध्याय दिवस के रुप में मनाया गया | वरिष्ठ स्वाध्यायी वीरेन्द्र कांकरिया ने पच्चीस बोल के अन्तर्गत पुण्य के नौ भेदों का अर्थ सहित विस्तृत विवेचन किया | वरिष्ठ स्वाध्यायी बन्धुवर श्री लीलमचंद बागमार ने स्वरचित स्तुति को भावसहित सुनाते हुए उपाध्याय भगवन्त के गुणगान किये | कोषाध्यक्ष श्री गौतमचंदजी मुणोत व गुरुभक्त श्री कान्तिलालजी तातेड़ ने उपाध्यायश्री के जीवन के प्रसंगो का चित्रण धर्मसभा में किया | श्रावक संघ तमिलनाडु के कार्याध्यक्ष आर नरेन्द्रजी कांकरिया ने सूर्यनगरी जोधपुर में श्री अचलचन्दजी व छोटादेवीजी सेठिया के यहां जन्म लेने वाले बालक मान के बचपन युवा अवस्था व वैराग्यमय जीवन के संस्मरणों का धर्मसभा में उल्लेख करते हुए कहा कि जैनाचार्य ह...
अणुव्रत समिति चेन्नई द्वारा ‘अणुव्रत संकल्प यात्रा’ का आगाज टीपीएफ के सयुंक्त आयोजना में सूर्योदय से आरंभ हुआ सिंहनाद Sagevaani.com/चेन्नई : अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी के तत्वावधान में अणुव्रत आंदोलन के 75वें स्थापना वर्ष अणुव्रत अमृत महोत्सव के रूप में विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा देश भर में मनाया जा रहा है। इस “अणुव्रत अमृत महोत्सव” वर्ष का एक प्रकल्प “अणुव्रत संकल्प यात्रा 01फरवरी से 29 फरवरी 2024” तक राष्ट्रीय स्तर पर देश भर की अणुव्रत समितियों और अन्य संस्थाओं के सहयोग द्वारा सक्रियता से आयोजित किया जाएगा। अणुव्रत समिति, चेन्नई द्वारा इस अणुव्रत संकल्प यात्रा का शुभारंभ 28.01.2024 रविवार को एक साइक्लोथोन के रूप में आयोजित हुआ। अणुव्रत समिति, चेन्नई और तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम, चेन्नई चेप्टर के संयुक्त आयोजना से इस संकल्प साइक्लोथन का आयोजन किया। अणुव...
*परम हर्ष का विषय है कि कल दिनांक 28/1/2024 को पूज्य गुरुदेव आगम ज्ञाता योगीराज गुरु सुदर्शन का रूप श्री अरुणचंद्र जी महाराज आदि ठाणे के सानिध्य में बैरागी अमृत कुमार जैन की जैन भागवती दीक्षा दिल्ली में आनंद पूर्वक संपन्न हो गई*। *आगरा श्री संघ* ने भी दीक्षा समारोह में उपस्थित होकर इन *अदभुत एवं अभूतपूर्व पलों के साक्षी बने एवं सभी गुरु भगवंतों एवं साध्वी मंडल के दर्शन किये।* दीक्षा की कुछ झलकियां — *एस. एस. जैन सभा, प्रशांत विहार दिल्ली* के तत्त्वधान में प्रातः काल 7:30 बजे से ही शोभा यात्रा की शुरुआत हो गई थी जिसमें लगभग *4000 बहनें कलश लेकर एवं एक तरह की वेशभूषा* पहन कर शोभा यात्रा में सम्मिलित हुई, *तथा शोभा यात्रा की शोभा बड़ी ही भाव, मनोहारी आकर्षक ऐतिहासिक अद्भुत थी जिसने भी देख यही कहा कि पूर्व में ऐसी शोभायात्रा जैन समाज में देखने में नहीं आई*। लगभग 2 किलोमीटर लंबी शोभा यात...
महावीर इंटरनेशनल चेन्नई मेट्रो द्वारा 75 वां गणतंत्र दिवस समारोह शुक्रवार, 26 जनवरी 2024 को व्यासरपाडी स्थित सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट मैट्रिकुलेशन स्कूल में मनाया गया। अपेक्स के उपाध्यक्ष दिनेश भलगट, मुख्य अतिथि चेन्नई मेट्रो के चेयरमैन ज्ञानचंद कोठारी, विशेष अतिथि सचिव दिलीप मेहता व अन्य पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। प्राचार्य डॉ. पी. शेखर व अध्यापकों द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान किया गया। विद्यार्थियों ने देश भक्ति के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। संस्था द्वारा विद्यालय को लिखने का बडा बोर्ड प्रदान किया गया। चेयरमैन ज्ञानचंद कोठारी ने संबोधन करते हुए कहा कि आज हम सब 75 वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। अनेक स्वतंत्र सेनानियों ने अपने प्राणों को बलिदान करके हिन्दुस्तान को आजाद कराया है। उन सभी को हम सलाम करते हैं। प्रधानाध्यापक ने चेन्नई मेट्रो को पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञा...
Sagevaani.com /चेन्नई : तेरापंथ जैन विद्यालय पट्टालम, चेन्नई में 75वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ईश वंदना के साथ किया गया। मुख्य अतिथि व विद्यालय कार्यकारिणी के सदस्यो द्वारा राष्ट्रीयध्वज फहराया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती आशा क्रिस्टी ने स्वागत स्वर प्रस्तुत करते हुए गणतंत्र दिवस की मंगल बेला पर छात्रों को देश की आजादी के मायने समझाये। हिन्दी, तमिल, अंग्रेजी तीनों भाषाओं में बच्चों ने भाषण दिया। सालभर विभिन्न प्रतियोगिता में अव्वल आए छात्रों को पारितोषिक किया गया। महासंवाददाता श्री संजय भंसाली ने मुख्य अतिथि की महत्वपूर्ण सेवाओं के बारे में व्यक्त किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि डॉ वी जानकी ज्वाइंट कमिश्नर जी एस टी तमिलनाडु ने 75 वें गणतंत्र दिवस पर छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किस तरह छात्र जो देश की युवापीढी हैं, वें अपने देश की आजादी को अक्षुण्...
Sagevaani.com /चेन्नई : तेरापंथ जैन विद्यालय साहुकारपेट, चेन्नई में 75वां गणतंत्र दिवस अत्यन्त हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि श्री तेजप्रकाश जैन सीए सीएस, मेनेजिंग डायरेक्टर मोनोटेक सिस्टम लिमिटेड, महासचिव श्री रेख धोका ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। प्रधानाचार्य श्रीमती शशिकला ने सभी मेहमानों का स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने तमिल, अंग्रेजी व हिन्दी में देश में हुए विकास व देश की वर्तमान समस्याओं पर अपने विचार व्यक्त किये। तत्पश्चात मुख्य अतिथि महोदय व अन्य सम्माननीय सदस्यों ने अपने कर-कमलों द्वारा ओलिम्पियाड़, रंगोली व प्रश्नमंच प्रतियोगिता में प्रथम आये विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र व ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर बच्चों ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। श्री महेन्द्र आंचलिया ने मुख्य अतिथि का परिचय प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि महोदय...
आज 75 वे गणतंत्र दिवस एवं राजस्थान पत्रिका चेन्नई संस्करण के 21 वे स्थापना दिवस के उपलक्ष में मर्क्यूरी मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंड्री स्कूल व्यसरपादी में राजस्थान पत्रिका एवं एक्ष्नोरा इंटरनेशनल द्वारा संयुक्त रुप से चल रहे हरित प्रदेश अभियान द्वारा वृक्षारोपण एवं पौधे वितरण का आयोजन किया गया। स्कूल परिसर में फतेहराज जैन ने झंडा रोहन कर सलामी दी एवं पूरे परिसर में पौधे रोपण किए। करीबन 100 विद्यार्थियों को पौधे वितरण किए गए। स्कूल की coruspondent ललिता मोहन ने संबोधित किया। एवं प्रिंसिपल महेश्वरी ने गणतंत्र दिवस की विशेष जानकारी दी। राजस्थान पत्रिका के हरित प्रदेश अभियान की सराहना की एवं स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई दी। इस मौके पर एक्सनोरा नॉर्थ चेन्नई सचिव फतेहराज जैन ने कहा की राजस्थान पत्रिका केवल हिंदी भाषियों का ही नहीं तमिल संस्कृति वालों का भी मन मोहक बन गया है। क्योंकि राजस्थान पत्र...
sagevaani.com /चेन्नई :- साहूकारपेट में इतिहास मार्तण्ड अखण्ड बाल ब्रम्हचारी पूज्य आचार्यश्री हस्तीमलजी म.सा की जन्मजयन्ति व श्रमण सूर्य दिव्य विभुति श्री मिश्रीमलजी म.सा की पुण्यतिथि श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ, तमिलनाडु के तत्वावधान में स्वाध्याय भवन, साहूकारपेट चेन्नई में विशाल अन्नदानम कार्यक्रम सम्पन्न श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ,तमिलनाडु के अध्यक्ष श्री प्रेमकुमारजी कवाड द्वारा स्वागत व गुरुदेव के स्मरण पश्चात समारोह का संचालन करते हुए श्रावक संघ के कार्याध्यक्ष आर नरेन्द्रजी कांकरिया ने बाल हस्ती के बाल्यकाल जीवन की मुख्य घटनाओं,आचार्य हस्ती के श्रमण संघ में अविस्मरणीय योगदान मोहविजेता रुप के अनेक संस्मरणों संग जिनशासन में महत्वपूर्ण भूमिका,सभी परम्पराओं के आचार्यों सन्त रत्नों के संग मधुर संबंधों का विस्तार पूर्वक उल्लेख करते हुए श्रमण संघ के प्रथम आचार्य श्री आत्मारामजी म....
संस्कृति कल्चरल फाउंडेशन द्वारा sagevaani.com /चेन्नई : अयोध्या धाम के श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष में “संस्कृति कल्चरल फाउंडेशन” द्वारा मेरे राम आएंगे भक्ति संध्या, नृत्य एवं अभिनय का आयोजन चैटपेट स्थित चिन्मया हेरीटेज में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमती गायत्री दमानी एवं श्रीमती संगीता गादिया ने दीप प्रज्वलित से हुई। स्वागत अभिव्यक्ति देते हुए संस्कृति अध्यक्ष श्री चंद्रमोहन दमानी ने प्रायोजको, कदरदान सदस्यों और अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के चेयरमैन श्री श्रेणिकराज नाहर एवं श्री जयंतिलाल तलेसरा ने इस कार्यक्रम की रूपरेखा रखी। कार्यक्रम का संचालन श्री सुधीर कांकरिया ने किया। संस्कृति सदस्यो, कदरदान एवं बाल कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां दी। शानदार, जीवंत प्रस्तुतियां देख श्रोता मंत्रमुग्ध होकर बार बार जय श्री राम के नारे लगाते रहे। कुछ प्...