परम पुज्य गुरूदेव आचार्य भगवंत श्री नवरत्न सागर सुरिश्वरजी महाराजा के अष्टम पुण्य तिथि पर गुणानुवाद सभा रखी गई
Sagevaani.com /बेरछा परम पुज्य साध्वी भगवन्त स्वर्ण ज्योति श्री जी महाराज साहेब विरलज्योति श्री जी महाराज साहेब एवं प्रियल ज्योति श्री जी महाराज साहेब की निश्रा मे माघ बेदी पंचमी बुधवार को परम पुज्य गुरूदेव आचार्य भगवंत श्री नवरत्न सागर सुरिश्वरजी महाराजा साहेब की अष्टमी पुण्य तिथि नवरत्न अर्पुव मंगल जैन श्वेतांबर आराधना भवन मे मनाई गई ।
साध्वी भगवन्त द्वारा गुरूदेव के बारे मे बताया गया कि गुरूदेव कितने संयमी थे । उनके द्वारा अनेक जप तप किऐ गये उनके द्वारा 193 ओली जी की तपस्या की गई थीl उनके अनेकानेक चमत्कार का वर्णन किया तथा गुरू वन्दन किया गया।
इसके अन्तर्गत सर्व प्रथम कार्यक्रम की शुरुआत गुरूदेव के चित्र के सम्मुख श्रीसंघ के तथा नवरत्न परिवार के सदस्यो द्वारा दीप प्रज्वलित तथा माल्यार्पण कर किया गया गुरूदेव के जीवन के बारे मे श्री संघ के श्री शान्तिलालजी जैन तथा श्री सुरेश चंद्र जैन द्वार प्रकाश डाला गया । श्री सुरेश चंद्र जैन ने गुरूदेव के चमत्कार का वर्णन करते हुए बताया कि गुरूदेव के जीवन के अनेक चमत्कार देखने को मिलतेहै उनमे से एक चमत्कार हमने बेरछा मंडी मे ही देखाl
हमारे यहा वर्ष 2013 मे गुरूदेव की महा मांगलिक का कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम के निश्चित दिनांक के पन्द्रह दिन पहले सेही इन्द्र देवता अपनी कृपा बरसा रहे थे। बारिश की झडी लग रही थी गर्म मौसम मे भी ठंडक आचुकी थी सब प्रकार से अनुकूल वातावरण तैयार हो चुका था परन्तु बारिश रूक ही नहीरही थी कार्यक्रम का स्थान परिवर्तन किया गया गुरूदेव आचार्य भगवंत पधार चुके थे कार्यक्रम की रात को श्री संघ के सदस्य ने गुरूदेव से सम्पर्क किया बारिश की झडी चालू थी । गुरूदेव से निवेदन किया की इस मौसम मे मांगलिक कैसे होगी गुरूदेव ने हमे आश्वस्त किया की आप आराम किजिए आपका कार्यक्रम बहुतअच्छा होगा चिन्ता की कोई बात नहीं है ।
हम सब गुरूदेव को वन्दन नमन कर वापस आऐ तथा व्यवस्था मे लग गये पर बारिश रूक ही नहीं रही थी रात को बारह बजे के बाद हम अपने अपने घर जाकर सो गए । सुबह हुई तब देखा की बारिश बंद हो चुकी मौसम सुहाना हो गया था हमारे कार्यक्रम मे कोई रूकावट नही आई तथा गुरूदेव के चमत्कार से सब कार्यक्रम सफल हो गये । हजारो की संख्या मे जैन वअजैन समाज के लोगो ने भाग लिया एसे अनेक चमत्कार देखने को मिलतेहै उनमे से ये एक चमत्कार है नवरत्न परिवार द्वारा मरीजो को फल वितरण किये गये
साथ ही परम पुज्य साध्वी भगवन्त विरलज्योति श्री जी महाराज साहेब के संयम जीवन के 16 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुए वन्दन नमन किया गयाl प्रभावना श्री नवरत्न अर्पुव मंगल जैन श्वेतांबर टृस्ट बेरछा की तरफ से वितरित की गई । यह जानकारी टृस्ट के अध्यक्ष सुरेश चंद्र जैन द्वार दी गईl


