Blog

आचार्यश्री हस्तीमलजी म.सा की 114 वीं जन्मजयन्ति मनाई गई

चेन्नई दिनांक : बुधवार 24 जनवरी 2024. साहूकारपेट में आज इतिहास मार्तण्ड अखण्ड बाल ब्रम्हचारी पूज्य आचार्यश्री हस्तीमलजी म.सा की 114 वीं जन्मजयन्ति व श्रमण सूर्य दिव्य विभुति श्री मिश्रीमलजी म.सा की 40 वीं पुण्यतिथि स्वाध्याय दिवस के रुप में श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ, तमिलनाडु के तत्वावधान में स्वाध्याय भवन, साहूकारपेट चेन्नई में मनाई गई |  संघ अध्यक्ष श्री प्रेमकुमारजी कवाड ने उपस्थित श्रदालुओं का स्वागत करते हुए गुरुदेवों के उपकारों का स्मरण करते हुए गुणगाण किये | स्वाध्यायी रत्न श्री लीलमचंदजी बागमार ने आचार्य हस्ती के जीवन चरित्र पर आशु कवि मधुर व्याखानी श्रदेय श्री गौतममुनिजी म.सा की दिव्य रचना ” सुनो कहानी गुरु हस्ती की ” भावभरी गद्यमय प्रस्तुति दी |  जन्मजयन्ति व पुण्यतिथि समारोह का संचालन करते हुए श्रावक संघ के कार्याध्यक्ष आर नरेन्द्रजी कांकरिया ने बाल हस्ती के बा...

दीप प्रज्वलित कर प्रभु राम के प्राण प्रतिष्ठा दिवस को श्रद्धा पूर्वक मनाया

अयोध्या में राम मन्दिर के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ दिवस पर सोमवार 22 जनवरी 2024 को चेन्नई महानगर के साहूकारपेट स्थित ऋषभ कृपा में उल्लास पूर्वक खुशियों के संग सदस्यों ने बधाइयां दी | भारत के प्रधानसेवक श्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदीजी की भावना को सरोकार करते हुए सायं काल शुभ संध्या के समय ऋषभ कृपा में कांकरिया परिवार ने दीप प्रज्वलित कर प्रभु राम के प्राण प्रतिष्ठा दिवस को श्रद्धा पूर्वक मनाया गया |

रजत द्वारा राजस्थान श्री अवार्ड समारोह

चार राजस्थानी विभूतियाँ राजस्थान श्री से अलंकृत राजस्थानी एसोसिएशन तमिलनाडु द्वारा रविवार, 21 जनवरी 2024 को शाम 6.30 बजे म्यूजिकअकादमी, चेन्नई के प्रांगण में एक विशेष समारोह में सामाजिक सेवा, साहित्य और व्यवसाय के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रवासी राजस्थानियों को *राजस्थान श्री* पुरस्कार से सम्मानित किया। समारोह की शुरुआत गीत संगीत की प्रस्तुति से हुई। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि डॉ. नरेंद्रकुमार ए.बल्डोटा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, बल्डोटा ग्रुप ऑफ कंपनीज और पूर्व अध्यक्ष-जीतो एपेक्स तथा विशिष्ट अतिथि श्री अरुण जैन, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक-इंटलेक्ट डिज़ाइन अरेना लिमिटेड, संस्थापक अध्यक्ष और सीईओ – पोलारिस कंसल्टिंग एंड सर्विसेज लिमिटेड, द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रार्थना की गई। अध्यक्ष श्री एन.मोहनलाल बजाज ने मुख्य अतिथि और सम्मानित अतिथि, पूर्व अध्यक्षों, विशेष आमंत्रितो...

राम मंदिर प्रतिष्ठा आज का शुभ अनुष्ठान‌‌

राम मंदिर प्रतिष्ठा आज का शुभ अनुष्ठान‌‌: राम मंदिर की भव्य प्रतिष्ठा विश्व पूज्य, प्रभु श्रीमद् विजय राजेंद्र सुरीश्वरजी के प्रशिष्यरत्न राष्ट्रसंत, युग प्रभावक श्रीमद् विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी महाराज साहब के कृपा पात्र सुशिष्य रत्न, श्रुतप्रभावक मुनिराज श्री वैभवरत्न विजय जी महाराज साहब प्रवचन के अंश. विषय: परम प्रभावक प्रभु श्री राम का आगमन अयोध्या में ~ प्रभु राम जी का अवतरण इस पृथ्वी पर समग्र भारत के जन-जन के कल्याण, हित और सुखी होने के लिए ही हुआ था। ~ प्रभु श्री राम जी ने 14 साल तक अनेक कष्ट, दुख, पीड़ाऐं सहन की थी और परम समता भाव रखा था, हम भी प्रभु राम के ही परम भक्त है तो हमारे जीवन में भी हमें सब कुछ शांति, समता, आनंद से सहन करना ही है। ~ प्रभु श्री राम ने जी ने पिताजी की आज्ञा के पालन के लिए स्वयं की इच्छा, सुख, राज वैभव सभी एक ही पल में त्याग किया था, हमें भी प्रभु की परम भक्ति...

राममय हुई साहुकारपेट चेन्नई की नगरी

रजत द्वारा प्रभु श्रीराम मन्दिर प्राण-प्रतिष्ठा हेतु भव्य भक्ति संध्या सफलतापूर्वक संपन्न अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम मन्दिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव दि. 22.01.2024 को होने जा रहा है। इस अवसर पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन राजस्थानी एसोसिएशन तमिलनाडु द्वारा ‘एक शाम प्रभु श्रीराम’ के नाम’ दिनांक 17 जनवरी 2024, बुधवार को सायं 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक साहुकारपेट, कोतवालचावडी में स्थित श्री कन्यका परमेश्वरी कॉलेज में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सर्वप्रथम कन्यका परमेश्वरी मंदिर में पुजा अर्चना के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रार्थना के पश्चात अध्यक्ष मोहनलाल बजाज ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि पुरे विश्व में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर की ऐतिहासिक प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं‌। रजत द्वारा भी इसके उपलक्ष्य में विशाल भक्ति ...

मेरे राम आएंगे.. भक्ति पुष्पों की एक माला एवं अभिनय बद्धाजंली कार्यक्रम

● रामलल्ला की प्राण प्रतिष्ठा की पृष्ठ भूमि में  ● संस्कृति कल्चरल फाउंडेशन द्वारा समर्पित भावांजलि [email protected] /चेन्नई : अयोध्या धाम में आगामी 22 जनवरी को होने जा रहे श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में 19 जनवरी शुक्रवार को संस्कृति कल्चरल फाउंडेशन द्वारा भक्ति पुष्पों की एक माला एवं अभिनय- “मेरे राम आयेंगे” कार्यक्रम चेटपेट, चिन्मय हेरिटेज सेंटर में सायं 6 बजे प्रसाद वितरण एवं 7 बजे से भक्त्ति संध्या का शानदार भव्य भावांजलि समारोह आयोजित किया गया है।  समायोजित कार्यक्रम के चेयरमैन श्रेणिकराज नाहर एवं जयंतीलाल तलेसरा ने बताया कि इस भक्ति भरे कार्यक्रम में संस्कृतिक सदस्यों द्वारा भव्य गीत, भजन, अभिनय आदि के साथ प्रभु श्रीराम को श्रद्धा सुमन अर्पित किये जायेंगे। अध्यक्ष चंद्रमोहन दमानी एवं मंत्री प्रमोद गादिया ने इस होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी। क...

मानचन्द्रजी म.सा का चौथा स्मृति दिवस स्वाध्याय दिवस के रुप में मनाया गया

उपाध्याय भगवन्त पूज्यश्री मानचन्द्रजी म.सा का चौथा स्मृति दिवस स्वाध्याय दिवस के रुप में मनाया गया | # 17 जनवरी 2024 को चेन्नई में श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ, तमिलनाडु के तत्वावधान में उपाध्याय मानचन्द्रजी म.सा का चौथा स्मृति दिवस स्वाध्याय भवन,साहूकारपेट में स्वाध्याय दिवस के रुप में मनाया गया |  # चेन्नई में श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ, तमिलनाडु के तत्वावधान में उपाध्याय मानचन्द्रजी म.सा का चौथा स्मृति दिवस स्वाध्याय भवन,साहूकारपेट में स्वाध्याय दिवस के रुप में मनाया गया | वरिष्ठ स्वाध्यायी वीरेन्द्रजी कांकरिया ने जिनशासन में महापुरूषों के योगदान के अंतर्गत उपाध्याय भगवन्त पूज्यश्री मानचंद्रजी म.सा के गुणगान किये |  श्रावक संघ तमिलनाडु के कार्याध्यक्ष आर नरेन्द्रजी कांकरिया ने सूर्यनगरी जोधपुर में श्री अचलचन्दजी व छोटादेवीजी सेठिया के यहां जन्म लेने वाले बालक मान के बचपन युवा अव...

गुरुसप्थमी के उपलक्ष में मेगा व्रक्षा रोपण अभियान

राजस्थान पत्रिका एवं एक्सनोरा इंटरनेशनल द्वारा चलाए जा रहे हरित प्रदेश अभियान के तहत आज बुधवार को 17/1/2024 को विश्‍व पूज्य प्रात: स्मरणीय प्रभु श्रीमद् विजय राजेंद्रसुरीश्वरजी म.सा. की 197 वी जन्म जयंती एवं 117 वी पुण्य तिथी निमिते पर्यावरण संरक्षण के लिए मेगा वृक्षारोपण गुरुदेव मेडिकल फाउंडेशन द्वारा पोस्टर का विमोचन राजेन्द्र भवन स्तिथ, प.पू. युगप्रभावक आचार्य श्री जयंतसेनसूरिश्वरजी म.सा. के आज्ञानुवर्ती प.पू. प्रभावी प्रवचनकार श्रुतप्रभावक मुनिप्रवर श्री वैभवरत्नविजयजी म.सा. आदि ठाणा की निश्रा मैं किया गया। इस मौके पर उपस्थित गुरभक्तो, महिलाओं ने इस अभियान मैं पूरा सहयोग देकर ज्यादा से ज्यादा व्रक्षारोपण करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर गुरुदेव मेडिकल फाउंडेशन के संथापक फतेहराज जैन ने कहा, पेड़ पौधे ऑक्सीजन का उत्सर्जन करते हैं अगर हमें पर्याप्त ऑक्सीजन मिल जाए तो कई रोग ठीक हो सकते है...

गौ माता की पूजा कर माट्टू पोंगल मनाया गया

राजस्थान पत्रिका और एक्सनोरा अहिंसा इंडिया बैनर के तत्वाधान मै माट्टू पोंगल कुनूर हाई रोड स्तिथ पिंजरापोल गौशाला में गौ माता की पूजा अर्चना कर मनाया गया। इस मौके पर गाय एवं बछड़ों का पांच वस्त्रों से शंगार कर उनकी पूजा एवं आरती की गई। हरा गास केले लड्डू खिलाए गए। इस मौके पर एक्ष्नोरा अहिंसा इंडिया के सचिव फतेहराज जैन ने कहा की गो माता हमे दूध, दही, गोबर, गोमूत्र, आदि देती है। उससे कई प्रकार की औषधिया बनती है, जिससे शरीर कई रोगो से बचता है। गो माता की पूजा हरेक परिवार को करनी चाहिए जिससे हमारे शरीर को शुद्ध ऊर्जा की प्राप्ति होती है। चारो और वातावरण शुद्ध रहता है। इस मौके पर मंजुला जैन, वसुंधरा, गोविंदराज, विनोद, दीपक, तमिलमनी, लोकाबी रामन, श्रीधर, शासीकुमार, महेन्द्र जैन एवं कई अहिंसा प्रेमियों ने भाग लिया। पूरे गौशाला मैं गौ माता को लड्डू और गास खिलाए गए।

साक्षात्कार वर्षावास

   *पंचान्हिका महोत्सव*  विश्व पूज्य, प्रभु श्रीमद् विजय राजेंद्र सुरीश्वरजी के प्रशिष्यरत्न राष्ट्रसंत, युग प्रभावक श्रीमद् विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी महाराज साहब के कृपा पात्र सुशिष्य रत्न, श्रुतप्रभावक मुनिराज श्री वैभवरत्न विजय जी महाराज साहब प्रवचन के अंश. *विषय: प्रभावक्ता :-best leadership* ~गुरुतत्व महान, उपासनिय, सर्वश्रेष्ठ है वह सामान्य है ही नहीं। ~हमारे विचार यदि क्रांतिकारी है तो हम जो चाहे वह सभी पा ही सकते हैं। ~हमें संसार के बिजनेस, भोजन, आदि सभी क्रियाओं में प्रभु के वचनों को पालना ही चाहिए। ~यदि प्रभु के वचन में श्रद्धा, आचार नहीं तो यह जीवन पूरा निष्फल जानना। ~ प्रवचन :प्रभु के वचनों को समझना, सिद्ध करना, अन्य को श्रद्धा, आचारवाला बनाना। ~पहले लक्ष्य बलवान होना ही चाहिए फिर उसके अनुसार कार्य भी होना चाहिए। ~ अनंत तीर्थंकर प्रभु, गणधर भगवन्त, सभी ने प्रभु के वचनों को पालन क...

किसी भी संस्कृति की महानता उसके त्योहारों में पाई जाती है : डॉ नाहर

तेरापंथ जैन विद्यालय में मनाया गया पोंगल उत्सव Sagevaani.com /चेन्नई : तेरापंथ जैन विद्यालय साहुकारपेट, चेन्नई में हमारी संस्कृति की महानता को दर्शाते हुए पोंगल तिरुविझा मनाया। विद्यार्थियों द्वारा मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। पूजा के पश्चात अध्यापको द्वारा सुंदर गीतो की प्रस्तुति एवं अध्यापिकाओं द्वारा नृत्य पेश किया गया।  थोरनम और प्रतीकात्मक किसानों की झोपड़ी से सजी पारंपरिक व्यवस्था ने उत्सव के माहौल में चार चांद लगा दिए। शिक्षकों द्वारा प्रार्थना गीत, पूजा और भक्ति गीतों से आध्यात्मिक स्वर स्थापित किया। टायर ट्रैंडलिंग जैसे खेलों में प्रबंधन सदस्यों की भागीदारी और बैलून गेम में शिक्षकों की भागीदारी सोने पर सुहागा थी। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। संयुक्त सचिव डॉ.कमलेश नाहर ने पोंगल की शुभकामनाएं देते हुए अपने विचारों में कहा कि किसी भी संस्कृति की महानता उसके त्योहारो...

रजत द्वारा प्रभु श्रीराम मन्दिर प्राण-प्रतिष्ठा हेतु भव्य भक्ति संध्या

अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम मन्दिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव दि. 22.01.2024 को होने जा रहा है।मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर की ऐतिहासिक प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन राजस्थानी एसोसिएशन तमिलनाडु द्वारा ‘एक शाम प्रभु श्रीराम’ के नाम’ दिनांक 17 जनवरी 2024, बुधवार को सायं 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक साहुकारपेट, कोतवालचावडी में स्थित श्री कन्यका परमेश्वरी आर्ट्स व साइंस कॉलेज में होने जा रहा है । कार्यक्रम की तैयारी के लिए रजत कार्यालय में मीटिंग बुलाई गई। अध्यक्ष मोहनलाल बजाज ने सभी का स्वागत किया। भक्ति संध्या चेयरमैन हंसराज पुरोहित व सह चेयरमैन जीतू लोहार ने बताया कि राजस्थान के लोकप्रिय भजन सम्राट *श्री प्रकाश माली एण्ड पार्टी* बालोतरा के कलाकारों द्वारा भव्य भक्ति संध्या में प्रस्तुति देंगे। चयनित अध्यक्ष प्रवीण टाटिया, महासचिव देवराज आच...

Skip to toolbar