राम मंदिर प्रतिष्ठा आज का शुभ अनुष्ठान: राम मंदिर की भव्य प्रतिष्ठा विश्व पूज्य, प्रभु श्रीमद् विजय राजेंद्र सुरीश्वरजी के प्रशिष्यरत्न राष्ट्रसंत, युग प्रभावक श्रीमद् विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी महाराज साहब के कृपा पात्र सुशिष्य रत्न, श्रुतप्रभावक मुनिराज श्री वैभवरत्न विजय जी महाराज साहब प्रवचन के अंश.
विषय: परम प्रभावक प्रभु श्री राम का आगमन अयोध्या में
~ प्रभु राम जी का अवतरण इस पृथ्वी पर समग्र भारत के जन-जन के कल्याण, हित और सुखी होने के लिए ही हुआ था।
~ प्रभु श्री राम जी ने 14 साल तक अनेक कष्ट, दुख, पीड़ाऐं सहन की थी और परम समता भाव रखा था, हम भी प्रभु राम के ही परम भक्त है तो हमारे जीवन में भी हमें सब कुछ शांति, समता, आनंद से सहन करना ही है।
~ प्रभु श्री राम ने जी ने पिताजी की आज्ञा के पालन के लिए स्वयं की इच्छा, सुख, राज वैभव सभी एक ही पल में त्याग किया था, हमें भी प्रभु की परम भक्ति के लिए हमारी गलत विचारधाराओं का त्याग करना ही चाहिए।
~ परमात्मा श्री राम जी का जीवन, ज्ञान, ध्यान सर्वश्रेष्ठ दशा का था हमारा ज्ञान, ध्यान भी उनके जैसा ही हो वही प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा है।
~ प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा से आज अयोध्या नगरी का और विश्व का कण कण श्री राम, श्री राम, श्री राम…..की धुन में डूब गया है।
~ प्रभु श्री राम जी का आज अयोध्या नगरी में साक्षात अवतरण होगा और उसमें भी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी जैसे महान क्रांतिकारी से यह उत्सव महान बनेगा।
~ आज के दिन प्रभु श्री राम जी का अवतरण मन में भी हो और हम जगत के सर्वजीव के प्रति मैत्री, स्नेह, करुणा भाव से भरपूर रहे । राम प्रसादी अनुष्ठान श्री राजेन्द्रसूरीश्वरजी जैन ट्रस्ट के तत्वावधान में श्री आदिनाथ प्रभु एवं श्री राम की जन्म भूमि अयोध्या मे श्री रामजी की प्रतिष्ठा के उपलक्ष में प्रसादी अनुष्ठान का भव्य आयोजन गुरू भगवंत की शुभ निश्रा में किया गया है।




