Sagevaani.com /चेन्नई : तेरापंथ जैन विद्यालय साहुकारपेट, चेन्नई में 75वां गणतंत्र दिवस अत्यन्त हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया।
मुख्य अतिथि श्री तेजप्रकाश जैन सीए सीएस, मेनेजिंग डायरेक्टर मोनोटेक सिस्टम लिमिटेड, महासचिव श्री रेख धोका ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। प्रधानाचार्य श्रीमती शशिकला ने सभी मेहमानों का स्वागत किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने तमिल, अंग्रेजी व हिन्दी में देश में हुए विकास व देश की वर्तमान समस्याओं पर अपने विचार व्यक्त किये।
तत्पश्चात मुख्य अतिथि महोदय व अन्य सम्माननीय सदस्यों ने अपने कर-कमलों द्वारा ओलिम्पियाड़, रंगोली व प्रश्नमंच प्रतियोगिता में प्रथम आये विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र व ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर बच्चों ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
श्री महेन्द्र आंचलिया ने मुख्य अतिथि का परिचय प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि महोदय एवं महासचिव ने अपने संबोधन द्वारा सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व भारत की प्रगति का बखान किया।
उपप्रधानाचार्या श्रीमती मर्सी जेसिंथा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर संयुक्त सचिव डॉ कमलेश नाहर, कोषाध्यक्ष श्री गौतमचंद समदडिया, स्कूल कमेटी संयोजक श्री महेंद्रकुमार आंचलिया, महासंवाददाता पट्टालम श्री संजय भसाली, पट्टालम स्कूल कमिटी संयोजक श्री प्रमोद गादिया, कार्यकारिणी समिति सदस्य श्री गौतमचंद धारीवाल, श्री विमल बोहरा, श्री विनोद डागा, श्री विकास सेठिया, छात्र छात्राओं के साथ अनेकों अभिभावक उपस्थित थे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
समाचार सम्प्रेषक : स्वरूप चन्द दाँती



