राजस्थान पत्रिका एवं एक्ष्नोरा इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे हरित प्रदेश अभियान द्वारा आज गांधी जयंती के अवसर पर श्री आरकेएम शारदा विध्यालय गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल द्वारा आयोजित एनएसएस स्पेशल कैंप रामनाथन स्ट्रीट टी नागर में वृक्षारोपण एवं पौधे वितरण का आयोजन तथा रैली रामनाथन, रागनाथन स्ट्रीट होते हुए टी नागर बस टर्मिनल होते हुए वापस स्कूल कैंपस में समाप्त हुईl रैली में प्रदूषण से हो रहे प्रभाव एवं पर्यावरण सुरक्षा की विशेष जानकारी दीl एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर राज लक्ष्मी ने इस आयोजन में पूरा सहयोग दियाl
करीबन 60 कैंप विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण की रक्षा करने की प्रतीक्षा ली एवं पूरे परिसर में पौधे लगाए सभी विद्यार्थियों को आयुर्वेदिक पौधे वितरण किए गएl इस मौके एक्ष्नोरा नॉर्थ सचिव फतेहराज जैन ने कहा कि वन विभाग धीरे धीरे कम हो रहा हैl चारो और बडी -बडी इमारते बन रही है ऋतुए बदल रही है इस कारण वर्षा की कमी, ज्यादा गरमी पर्यावरण का मिजाज लगातार बिगड़ रहा हैl
इसकी भरपाई किसी न किसी आपदा के रूप मे भुगत रहे हैl पेड हमे ही नही पक्षियो के रहने का ठिकाना है पक्षी हमे बाड, तुफान हर तरह की आपदा की जानकारी अपनी आवाज से देते है। पेड हमे शीतल छाया, हर तरह के फल फुल इत्यादी देते है हमे ज्यादा से ज्यादा पेड लगाने चाहिये। इस मौके पर एनजीसी तंगराज, गोविंदराज, तमिलमनी, विश्वनाथ, वसुंधरा आदि पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लिया।

