एस एस जैन संघ, नॉर्थ टाऊन, चेन्नई में पर्युषण पर्व तप, त्याग,धर्म आराधना के साथ मनाया गया! गुलाबपुरा श्री संघ से पधारे स्वाध्यायी बहने श्रीमती मंजू जी सिंघवी, श्रीमती नवरतन जी गोखरू, श्रीमती कमला जी मेहता ने धर्म की गंगा बहाई तपस्या भी खूब हुई।
दिनांक 1 सितंबर को सभी तपस्यार्थीयों को सामूहिक पारना श्रीमती प्रेमकवर जी पुखराज सा खीचा परिवार द्वारा करवाया गया! श्रीमती बबीता जी सुरेश कुमार सा विकाश सा बेद परिवार ने सभी तपस्यार्थी का बहुमान किया। संघ के सचिव ललित बेताला ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन किया।
यह जानकारी ज्ञानचंद कोठारी ने दी।