Share This Post

Featured News / Featured Slider / ज्ञान वाणी

अगला जन्म कैसा होगा, कर्मो के फल जैसा होगा: महासति दिव्यज्योतिजी म.सा.

अगला जन्म कैसा होगा, कर्मो के फल जैसा होगा: महासति दिव्यज्योतिजी म.सा.

नागदा जं. निप्र- महासति दिव्यज्योतिजी म.सा. ने कहा कि प्राणी मात्र की एक ही प्रबल इच्छा होती है कि 84 लाख जीवा योनियों में परिभ्रमण करते हुए मेरा अगला जन्म उच्च कुल में दानी एवं धार्मिक परिवार जहां पूरा परिवार धार्मिक कार्य करते हुए धन धान्य से भरपुर होकर शहर एवं समाज में मान मर्यादा एवं अच्छी इज्जत हो। महासति नाव्याश्रीजी म.सा. ने कहा कि मानव का जीवन क्षणभंगुर है, यह पानी का बुलबुला है। यह आत्मा कब शरीर परिवर्तन कर ले इसका कोई भरोसा नहीं है। अगला जन्म आपके कर्मो के अनुसार होगा।

 मीडिया प्रभारी महेन्द्र कांठेड एवं नितिन बुडावनवाला ने बताया कि जवाहर मार्ग स्थित महावीर भवन में आज से पुच्छिसुनम जाप 29 दिवसीय प्रारम्भ हो चुके है। जाप के लाभार्थियो को गुरूजी मैया द्वारा 27 मोतियों की दिव्य माला प्रदान की जायेगी। आज जाप की प्रभावना का लाभ श्रीमती सरोज सतीश सांवेरवाला ने लिया। 3 सितम्बर को दोपहर 2 बजे नवकार महामंत्र के जाप श्रीमती प्रियंका अंकित भटेवरा एवं मास्टर पलकेश निलेश भटेवरा 8 उपवास की तपस्या के उपलक्ष्य में रजनेश मोहनलालजी भटेवरा की ओर से प्रभावना वितरीत की जायेगी। विशाखा मनोज कोठारी के 8 उपवास एवं आयुषी रचीत चौधरी के 10 उपवास की तपस्या चल रही है। संचालन अरविन्द नाहर ने किया एवं आभार प्रकाशचन्द्र लुणावत ने माना।

दिनांक 02/09/2022

 मीडिया प्रभारी

    महेन्द्र कांठेड

  नितिन बुडावनवाला

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar