Share This Post

Featured News / Featured Slider / ज्ञान वाणी

विश्व बंधुता की भावना ही असली आजादी: मुनिश्री मोहजीत कुमार

विश्व बंधुता की भावना ही असली आजादी: मुनिश्री मोहजीत कुमार

बालोतरा. स्थानीय न्यू तेरापंथ भवन मे अणुव्रत विश्व भारती द्वारा निर्देशित अणुव्रत समिति द्वारा आयोजित अणुव्रत के परिप्रेक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुनिश्री मोहजीत कुमार जी ने फरमाया कि शान्ति, सद्‌भावना, विश्व बंधुता और मैत्री ही असली आजादी का स्वरूप है। हम सभी एक दूसरे के साथ मिलकर आगे बढे, यही विकास के शिखर पर आरोहण का मूल मंत्र है । व्यक्ति स्वयं के भीतर में अनुशासन का विकास करे ।

मुनिश्री जयेशकुमारजी ने कहा कि देश के प्रति हमारा सम्मान सदा बना रहे। हम अपने भीतर देशभक्ति का भाव सदैव जीवित रखे। तिरंगे की महता को समझाते हुए कहा कि यह तिरंगा जिसमें तीन रंग है ये हमारी अपनी संस्कृति और धर्म के स्वरूप है। हम भगवान महावीर के अनेकांतवाद के सिद्धांत पर चलकर आपस मे सौहार्द और भाईचारे के साथ रहे । इस कार्यक्रम में अणुव्रत सेवी ओमजी बांठिया ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए देश भक्ति के प्रति हमारी निष्ठा सदैव बनी रहे । अणुव्रत के सूत्रों द्वारा हम अपना विकास करते रहे तभी ऐसे कार्यक्रमों की सार्थकता सिद्ध होगी।

बालोतरा नगर सभापति सुमित्राजी जैन के आजादी के अमृत महोत्सव की सभी को शुभकामनाऐं देते हुए पर्यावरण की सुरक्षा करने की प्रेरणा दी ।

इस कार्यक्रम में तेरापंथ सभा, तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ युवक परिषद, अणुव्रत समिति, महावीर इन्टरनेशनल, भारत जैन महामंडल, जैन सोशियल ग्रुप, जेसीआई रॉयल, इनव्हील क्लब,जेसीआई बलसम और संस्कार भारती आदि सभी संस्थाओं के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही । सभी पधारे हुए अतिथियों का हार्दिक स्वागत अणुव्रत समिति अध्यक्ष जवेरीलाल सालेचा ने किया । कार्यक्रम का सफल संचालन सहमंत्री मुकेश सालेचा ने किया।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar