Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

संघ ने किये आचार्य श्री रामलाल जी म सा के दर्शन

संघ ने किये आचार्य श्री रामलाल जी म सा के दर्शन

बैंगलोर। श्री संघ के मुख्य लाभार्थी श्रीमान कुसुम कुमार जी, जेठमल जी, जय कुमार जी सेठिया कानपुर – बैंगलोर के सौजन्य से लगभग 80 जनों का एक शिष्टमंडल श्री साधुमार्गी जैन संघ बैंगलोर के तत्वावधान में एवं गुरु दर्शन यात्रा संघ के संयोजक ललित जी खिवंसरा के निर्देशन में मरुधरा की पावन माटी, विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल देशनोक राजस्थान में चातुर्मासार्थ विराजित आचार्य श्री रामलाल जी म सा, बहुश्रुत वाचनाचार्य श्री राजेश मुनि जी म सा आदि ठाणा के दर्शनार्थ सेवा में पहूंच कर वापिस बैंगलोर लौट आया है।

 

साथ में उदयरामसर में शासन दीपक श्री गौतम मुनि जी म सा आदि ठाणा 3, गंगा शहर में विराजित श्री छत्रांग मुनि जी म सा आदि ठाणा एवं देशनोक एवं बीकानेर में विराजित समस्त साधु -साध्वी जी भगवंत के दर्शन वंदन सेवा का लाभ भी प्राप्त किया। गुरु दर्शन यात्रा संघ को सफल बनाने में श्री साधुमार्गी जैन संघ बैंगलोर के मार्गदर्शन में इस गुरु दर्शन यात्रा संघ के संयोजक ललित जी सा खिवंसरा के साथ उनकी युवा टीम के भरत जी मुणोत, प्रवीण जी बोथरा, एवंत कांकरिया, हर्षुल जी सोनी, गौरव जी दक आदि सभी साथियों का विशेष सहयोग रहा।

इस गुरु दर्शन यात्रा संघ में अनेक गुरु भक्त धर्म प्रेमी श्रावक श्राविकाओं की उपस्थिति रही। सभी श्रद्धालुओं ने गुरु दर्शन यात्रा संघ को अविस्मरणीय, यादगार ऐतिहासिक धर्ममय बताते हुए गुरु दर्शन यात्रा संघ के संयोजक ललित जी खिवंसरा एवं उनकी पूरी युवा टीम को धन्यवाद दिया। साथ में श्री संघ यात्रा के मुख्य लाभार्थी श्रीमान कुसुम कुमार, जेठ मल, जय कुमार सेठिया परिवार बैंगलोर का आभार जताया। यह जानकारी ललित खिवंसरा ने दी।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar