श्री गुजराती जैन संघ गांधीनगर में चातुर्मास विराजित दक्षिण सूर्य ओजस्वी प्रवचनकार डॉ श्री वरुण मुनि जी म.सा.ने रविवार को युवा दिवस के रूप में मनाये गये विशेष कार्यक्रम के आयोजन पर युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा समाज एवं राष्ट्र की रीढ़ है।
उन्होंने सभी युवाओं को आव्हान करते हुए कहा कि उन्हें अपनी शक्ति ऊर्जा को समाज एवं राष्ट्र के हित में लगाना चाहिए।
तभी समाज और देश सभी क्षेत्रों में और अधिक विकास एवं प्रगति कर सकता है।
हमारे देश के लोकप्रिय प्रधान मंत्री जी मोदी जी ने भी
सन् 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाने के लिए सभी देशवासियों और विशेष रूप से युवा शक्ति को इसके लिए आगे आने और अपनी श्रम शक्ति को इस और लगाने और विशेष पुरुषार्थ करने की बात कही है।
मुनि श्री ने कहा कि अगर आपके पास शक्ति ऊर्जा, सामर्थ्य है तो उसे अपने समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देने में लगाना चाहिए।
एवं दूसरों के एवं अपने समाज के जरुरत मंद परिवारों, साधर्मी सेवा में, उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार प्रदान करने में तन मन धन से सहयोग करना चाहिए
तभी अपना समाज भी आगे बढ़कर अपना खुशहाल जीवन जी सकते हैं और सभी क्षेत्रों में प्रगति करते हुए वो भी अपने को गौरवान्वित महसूस कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि समाज के समक्ष वर्ग को इस और विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
दूसरों की सहायता करने वाला ही सच्चे अर्थों में अपने को धनवान और भामाशाह कहलाने का अधिकारी बन सकता है।
यह जानकर बहुत खुशी होती है कि युवा परम पूज्य चारित्र आत्माओं के सन्त सती वर्ग के आहार विहार में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
वो सभी बहुत बहुत धन्यवाद
साधुवाद के पात्र हैं।
युवा मनीषी श्री रुपेश मुनि जी ने भजन प्रस्तुत किया।
उप प्रवर्तक श्री पंकज मुनि जी महाराज ने सबको मंगल पाठ प्रदान किया।
कार्यक्रम का संचालन राजेश मेहता ने किया।
====================