Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

मुनिश्री पुलकितकुमारजी के दर्शनार्थ पहुँचा अणुव्रत समिति, चेन्नई का प्रतिनिधिमंडल

मुनिश्री पुलकितकुमारजी के दर्शनार्थ पहुँचा अणुव्रत समिति, चेन्नई का प्रतिनिधिमंडल

समिति की गतिविधियों एवं भावी योजनाओं की दी जानकारी

 चेन्नई/वालाजाबाद : आचार्य श्री महाश्रमणजी के विद्वान सुशिष्य मुनिश्री पुलकितकुमारजी एवं मुनिश्री आदित्यकुमारजी के सान्निध्य में अणुव्रत समिति, चेन्नई के प्रतिनिधिमंडल ने वालाजाबाद पहुँचकर दर्शन, सेवा एवं उपासना का लाभ प्राप्त किया।

समिति अध्यक्षा श्रीमती सुभद्रा लुणावत ने चेन्नई अणुव्रत समिति द्वारा संचालित विविध गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विशेष रूप से 10 मई 2026 को आयोजित ‘स्वस्थ समाज निर्माण में सामाजिक संस्थाओं की भूमिका’ विषयक संगोष्ठी की विस्तृत जानकारी दी। इस संगोष्ठी में महानगर की सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सहभागिता कर समाज निर्माण में अपनी भूमिका पर सार्थक विचार-विमर्श किया था।

इस अवसर पर मुनिश्री पुलकितकुमारजी ने कहा कि अणुव्रत एक ऐसा जन-जागरण अभियान है, जिसके माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग और नागरिक तक सहजता से पहुँचा जा सकता है। यह एक असम्प्रदायिक आंदोलन है, जो व्यक्ति के नैतिक जागरण, चारित्रिक विकास एवं जीवन-मूल्यों के संवर्धन पर विशेष बल देता है। उन्होंने चेन्नई अणुव्रत समिति द्वारा तमिलनाडु में किए जा रहे रचनात्मक एवं प्रभावी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि गुरुदेव की कृपा से इस वर्ष साहूकारपेट स्थित तेरापंथ भवन में उनका चातुर्मास प्रस्तावित है। चातुर्मास काल में विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के माध्यम से अणुव्रत के प्रचार-प्रसार को और अधिक गति देने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष श्री स्वरूपचंद दाँती, मंत्री श्री कुशल बाँठिया, श्री दिलीप भंसाली सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मुनिश्री के विहार के दौरान कुछ समय सेवा का भी सौभाग्य प्राप्त किया।

प्रेषक :

अणुव्रत समिति, चेन्नई

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar