मांगलिक पाठ श्रवण हेतु देश भर से आयेंगे उनके अनुयायी, सुबह 9 बजेे कोर्ट रोड से निकलेगा जुलूस और परिणय वाटिका में होगा आयोजन
Sagevaani.com @शिवपुरी। शिवपुरी में चातुर्मास कर रहीं प्रसिद्ध जैन साध्वी रमणीक कुुंवर जी 20 अक्टूबर को अपने भक्तगणों के कल्याण हेतु बड़ी मांगलिक का पाठ पढ़ेगीं। इस हेेतु देशभर से उनके भक्तगण औेर अनुयायी शिवपुरी पधार रहें हैं। वर्ष भर मेंं एक बार होने वालेे इस बड़ी मांगलिक के पाठ का आध्यात्मिक रूप से विशेष महत्व है और यह भक्तों को हर प्रकार केे विघ्नोंं से मुक्त कराता है। बड़ी मांगलिक का पाठ सुनाने के पहले गुरु णी मैया साध्वी रमणीक कुंवर जी 10 दिन तक साधना में रहती हैं और बड़ी मांगलिक के बाद वह पुरुष भक्तों को यंत्र का वितरण करती हैं। बड़ी मांगलिक के भव्य कार्यक्र्रम का संचालन ओजस्वी प्रवचन प्रभाविका साध्वी नूतन प्रभा श्रीजी करेंगी। इस अवसर पर तपस्वी रत्ना साध्वी पूनम श्रीजी और सुुमधुर भजन गायिका साध्वी जयश्रीजी और साध्वी बंदना श्रीजी की भी गरिमापूर्ण उपस्थिति रहेगी। बड़ी मांगलिक के पाठ को लेकर जैन समाज में अपूर्व उत्साह का वातावरण है।
बड़ी मांगलिक के पाठ का आयोजन परिणय वाटिका में किया जा रहा हैे। श्वेताम्बर जैन श्री संघ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बड़़ी मांगलिक हेतु जुलूस 20 अक्टूबर को सुबह 9 बजे महा मांगलिक यात्रा कोर्ट रोड स्थित श्वेताम्बर जैन मंदिर के पास पोषद भवन से प्रारंभ होगी। इसके बाद यह यात्रा श्रीनाथ कॉम्प्लेक्स सदर बाजार से माधव चौक होते हुए परिणय वाटिका पहुंचेगी।
महा मांगलिक में पुरुष सफेद कुर्ता पाजामा एवं महिलाएं केशरिया,लाल , चुंंदड़ी साड़ी धारण करेंगी। महा मांंगलिक में नवकारसी के लाभार्थी श्री नन्नू लाल जी जिनेन्द्र कुमार जी श्री माल होंगे जबकि महा मांगलिक के मुख्य एवं गौतम प्रसादी के लाभार्थी श्रीमान इन्दर मलजी, तेजमल जी, दीपक जी , अशोक जी, औेर आशीष जी सांखला परिवार होंगेे। आयोजकों ने धर्म प्रेमियों सेे अनुरोध किया कि महा मांगलिक के निकलने वाले जुलूस के मार्ग में अपने अपने प्रतिष्ठान एवं घर पर बेनर लगाने की कृपा करें। जिससे कार्यक्रम की सोभा बढ़ सके। महा मांगलिक में कोई भी काला कपड़ा न पहनेे तथा चमड़े के वेेल्ट औेर पर्स धारण न करें। धर्म प्रेमियों से श्वेताम्बर जैन श्री संघ ने अनुरोध किया है कि आप सपरिवार पधार कर गुरूणी मैया साध्वी रमणीक कुंवर जी के दर्शन, बंदन , प्रवचन एवं महा मांगलिक का लाभ लेवें।
शब्दों मे नहींं किया जा सकता महा मांगलिक की महिमा का बखान
जैन साध्वी नूतन प्रभा श्रीजी ने बताया कि बड़ी मांगलिक की महिमा का शब्दों बखान नहींं किया जा सकता। इसकी महिमा अपरम्पार है। उन्होंने बताया कि जैन शास्त्रों में ऐसी विधियां है जिसके जरिए भक्तों का कल्याण किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि गुरुणी मैया बड़ी मांगलिक का पाठ पढऩे के पहले 10 दिन तक साधना करती हैं और बड़ी मांगलिक में वह करूणा की भावना से प्रेरित होकर भक्तगणों को उस साधना का अमृत बांटती हैं। उन्होंने बताया कि इसका लाभ सिर्फ उन्हें मिलेगा जिनके हृदय में गुरु के प्रति अनन्य श्रद्धा,भक्ति और सम्र्पण की भावना है। उन्होंने बताया कि यही भावना चमत्कार करती है। साध्वी जी ने कहा कि गुरुणी मैया द्वारा दिये गए यंत्र को विधिवत् ग्रहण कर उसकी प्रतिष्ठा अपने निवास स्थान या घर में करें।