Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

प्रतिक्रमण सीखों अभियान के अंतर्गत चेन्नई व तमिलनाडु के अनेक केन्द्रों में परीक्षा सम्पन्न

प्रतिक्रमण सीखों अभियान के अंतर्गत चेन्नई व तमिलनाडु के अनेक केन्द्रों में परीक्षा सम्पन्न

युवक परिषद् तमिलनाडु के संचालन में प्रतिक्रमण सीखों अभियान के अंतर्गत चेन्नई व तमिलनाडु के अनेक केन्द्रों में परीक्षा सम्पन्न

जैन परिवार के हर सदस्य को प्रतिक्रमण कंठस्थ हो आचार्य भगवन्त श्री हीराचन्द्रजी म.सा की प्रेरणा को लक्ष्य को लेकर चेन्नई में श्री जैन रत्न युवक परिषद् तमिलनाडु के तत्वावधान में प्रतिक्रमण के चतुर्थ चरण की परीक्षा का आयोजन रविवार 3 अगस्त 2025 को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ |

श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ के निवर्तमान कार्याध्यक्ष आर नरेन्द्रजी कांकरिया ने बताया कि अखिल भारतीय श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ के तत्वावधान में रत्न स्वर्ण महोत्सव मनाया जा रहा हैं | रत्न स्वर्ण महोत्सव के अन्तर्गत प्रतिक्रमण के चतुर्थ चरण की परीक्षा चेन्नई के साहूकारपेट में बेसिन वाटर वर्क्स स्ट्रीट स्थित स्वाध्याय भवन सहित महानगर के अनेक क्षेत्रों व तमिलनाडु के अनेक केन्द्रों पर आयोजन युवक परिषद् के संचालन में रखा गया |

 परीक्षा के सफलता पूर्वक संचालन में जैन रत्न युवक परिषद् तमिलनाडु के शाखा प्रमुख सन्दीपजी ओस्तवाल कार्य उपप्रमुख अभयजी सुराणा सचिव मनोजजी कवाड परीक्षा समिति संयोजक राकेशजी खींवसरा पवनजी बोहरा दीपकजी श्रीश्रीमाल निर्मलजी बोहरा विनोदजी जैन वीरेन्द्रजी ओस्तवाल वी करणजी कांकरिया हेमन्तजी बाफना भरतजी बागमार सुनीलजी ओस्तवाल प्रवीणजी सेठिया सहित कर्मठ कार्यकर्तागण का योगदान रहा | प्रतिक्रमण सीखों अभियान के चतुर्थ चरण में पांच पदों की भाव वन्दना से लेकर प्रतिक्रमण संबंधित विशेष तथ्यों पर आधारित लिखित परीक्षा ली गयी,परीक्षा में सेकण्डों की संख्या में परीक्षार्थियों ने भाग लिया |

श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ तमिलनाडु के निवर्तमान कार्याध्यक्ष आर नरेन्द्रजी कांकरिया ने कहा कि श्री जैन रत्न युवक परिषद् तमिलनाडु जो कि रत्न श्रावक संघ, तमिलनाडु का मुख्य सहयोगी संगठन हैं,चेन्नई में विभिन्न क्षेत्रों में रविवारीय नैतिक व धार्मिक संस्कारीय शिविर, विभिन्न धार्मिक थोकड़ों की परीक्षाओं,सामूहिक सामायिक संघ सेवा,परोपकार,गुरु दर्शन यात्रा,ग्रीष्मकालीन शिविर आदि अनेक कार्यक्रमों का आयोजन निरन्तर रुप से करता आ रहा हैं,उन्होंने इन सद्कार्यों के लिए युवक परिषद् तमिलनाडु को साधुवाद करते हुए प्रतिक्रमण की परीक्षा के सफलता पूर्वक आयोजन हेतु युवक परिषद् तमिलनाडु का आभार व्यक्त किया |

प्रेषक :- “स्वाध्याय भवन”

24 / 25 बेसिन वाटर वर्क्स स्ट्रीट साहूकारपेट,चेन्नई 600 079.

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar