Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

दीपावली पूजन थाली डेकोरेशन प्रतियोगिता

दीपावली पूजन थाली डेकोरेशन प्रतियोगिता

तेरापंथ महिला मण्डल द्वारा आयोजित

साहूकारपेट, चेन्नई  :- तेरापंथ महिला मंडल चेन्नई के तत्वावधान में दीपावली के उपलक्ष्य में दीपावली पूजन थाली डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को तेरापंथ सभा भवन, साहुकारपेट में किया गया।  हस्तनिर्मित थाली डेकोरेशन के साथ जैन संस्कार विधि द्वारा पूजन सामग्री सहित प्रतियोगिता रखी गयी। इस प्रतियोगिता का साध्वीवृंद ने अवलोकन किया। लगभग 13 बहनों ने बड़े उत्साह के साथ इस प्रतियोगिता में भाग लिया। निर्णायक की भूमिका अभातेयुप जैन संस्कारक श्रीमान स्वरूप चन्द दाँती एवं अभातेमम राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्या श्रीमती दीपा पारख निभाई।

स्वरूप चन्द दाँती ने सभी प्रतियोगियों को जैन संस्कार विधि पूजन एवं सामग्री के बारे में विशेष जानकारियों से सभी अवगत कराया एवं दीपाजी ने अपने भावपूर्ण विचार व्यक्त करते हुए रिजल्ट घोषित किया। इस प्रतियोगिता का अनेक भाई बहनों ने अवलोकन करते हुए सराहना की। कार्यक्रम में पधारे हुए सभी का स्वागत अध्यक्षा पुष्पा हिरण ने किया। कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती सरोज चिप्पड़ एवं रक्षा आच्छा ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष श्रम किया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर श्रीमती अंजू आच्छा एवं द्वितीय विमला कोठारी ने एवं तृतीय रानी मांडोत रही। महिला मण्डल द्वारा विजेता एवं अन्य सभी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया। आभार ज्ञापन मंत्री रीमा सिंघवी ने किया। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी गण, परामर्शक श्रीमती सुरज मुथा एवं कार्यसमिति सदस्यों की उपस्थिति रही।
           

स्वरुप चन्द दाँती
प्रचार प्रसार प्रभारी
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, चेन्नई

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar