Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

तप जप के साथ भाव शुध्द होगे तभी इस आत्मा का उध्दार हो सकता है: प्रवर्तक सुकन मुनि महाराज

तप जप के साथ भाव शुध्द होगे तभी इस आत्मा का उध्दार हो सकता है: प्रवर्तक सुकन मुनि महाराज

सोजत — नवपद आंयबिल ओली के पंचम दिवस

 तप जप के साथ भाव शुध्द होगे तभी आत्मा का उध्दार हो सकता है। नवपद ओली आंयबिल तपस्या करने वाले सभी तपस्वियों और श्रध्दालूओ को मरूधर केसरी गुरूसेवा समिति मे प्रवर्तक सुकन मुनि महाराज ने धर्मसंदेश प्रदान करतें हुये कहा कि तप जप करने साथ मानव के जीवन मे सहनसिलता व समभाव अगर आगये तो अपने जीवन को उज्जवल और आत्मा को पवित्र बना सकता है वह तभी संभव होगा जब तप के साथ भाव शुद्ध होगे।

इसदौरान पंडित रत्न रितेश मुनि व उपप्रवर्तिनी मैंनाकंवर मसासती इन्दुप्रभा आदि सभी ने सभा मे धर्म संदेश देतें हुये कहा कि परमात्मा की वाणी मे भेद नही होता है वह सबके लिये समान है इसे सुनकर भीतर मे उतारने वाला स्वयं तो तिरेगा ही वह दुसरो को भी इस वाणी के द्वारा तिरा सकता है । इस दौरान युवा प्रणेता महेश मुनि, अखिलेश मुनि, डॉक्टर सुशील, डॉ दर्शनप्रभा, साध्वी श्रध्दा, दिप्ती प्रभा, हिरलप्रभा आदि मुनियो और साध्वी मंडल ने दोपहर स्वाध्याय और महामंत्र का जाप करवाया गया।

जाप मे पधारे सभी को धोका परिवार की ओर से सभी को प्रभावना दि गई तथा आयंबिल ओली करने वाले तपस्वियों को सामूहिक पारणा करवाया । मरूधर केसरी गुरूसेवा समिति के विकास थोका ने बताया कि सोमवार को गुरू सेवा परिसर मे भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक दिवस पर गुणगान और तप त्याग के साथ गुरूभगवंतो के सानिध्य मे महावीर जंयती मनाई जायेगी।

सुनिल चपलोत मीडिया प्रवक्ता

श्री मरूधर केसरी गुरूसेवा समिति सोजत सिटी

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar