भगवान महावीर स्वामी के 2622 वे जन्म कल्याणक मोहत्सव के उपलक्ष में आज एक्ष्नोरा अहिंसा इंडिया द्धारा जीव दया अभियान मरीना बीच पीजियोन फीडिंग सेंटर में आयोजित किया।
इस सेंटर की स्थापना 2008 में हुए थी, तब से लेकर आज तक 365 दिन सुबह 5 से 7 बजे तक हज़ारों की तादाद में कबूतर आते हैं ओर दाना सुगकर चले जाते हैं। हर दिन 1 टन अनाज की जरूरत होती है, कई संस्था एवं कई जीवदया प्रेमियों के सहयोग से निरंतर विकास हो रहा है।
इस मौके पर एक्ष्नोरा अहिंसा इंडिया के महासचिव फतेहराज जैन, गोविंदराज, तमिल मनी, आनंद लक्ष्मण, सारती, ससीकुमार, अमरचंद, नेमीचंद, भीमराज माली, खीमचंद सुराना, भगाराम सीरवी, जगदीश सीरवी, हरदेव ओमपुरी एवं कई जीवदया प्रेमी उपस्थित थे।


