Share This Post

Featured News / Featured Slider / ज्ञान वाणी

चेन्नई में आध्यात्मिक कार्यक्रम व पाक्षिक पक्खी प्रतिक्रमण संग क्षमायाचना   

चेन्नई में आध्यात्मिक कार्यक्रम व पाक्षिक पक्खी प्रतिक्रमण संग क्षमायाचना   

शरद पूर्णिमा के अवसर पर स्वाध्याय भवन, साहूकारपेट, चेन्नई में आध्यात्मिक कार्यक्रम व पाक्षिक पक्खी प्रतिक्रमण संग क्षमायाचना   

 

आज शनिवार 28 अक्टूबर 2023 को सामायिक सूत्र पर लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु स्वाध्यायी बन्धुवर आर वीरेन्द्रजी कांकरिया ने सामायिक के पाठों के अर्थ, 32 दोष व प्रश्नोत्तरी पर पूर्ण रूप से प्रकाश करते हुए स्वाध्याय भवन, साहूकारपेट,चेन्नई में परीक्षा का पूर्वाभ्यास करवाया |

श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक तमिलनाडु के कार्याध्यक्ष आर नरेन्द्र कांकरिया ने जानकारी देते हुए कहा कि रविवार 29 अक्टूबर 2023 को रत्न वंश के तृतीय आचार्य भगवन्त पूज्यश्री हमीरमलजी म.सा के पुण्य स्मृति दिवस के अवसर पर सामायिक सूत्र पर लिखित परीक्षा का आयोजन स्वाध्याय भवन, साहूकारपेट, चेन्नई में होगा | श्रीमती पुष्पलताजी गादिया ने नौ दिवसीय नीवी की तपस्या के प्रत्याख्यान किये | योगेश श्रीश्रीमाल ने जीवन सूत्र का संकल्प करवाया |

आर नरेन्द्र कांकरिया ने जैन संकल्प करवाया | गौतमचंद मुणोत ने मंगल पाठ सुनाया | रुपराजजी सेठिया,अम्बालालजी कर्णावट इंदरचंदजी कर्णावट,भाई दीपकजी व योगेशजी श्रीश्रीमाल, गौतमचंदजी मुणोत, कांतिलालजी तातेड़, इंदरचंदजी कर्णावट, ज्ञानचंदजी बागमार, लीलमचन्दजी बागमार किशोरजी डाकलिया ने सायंकालीन प्रतिक्रमण करते हुए दोषों व पापों की आलोचना रुप में समस्त जीवराशि से क्षमायाचना की | सुश्रावक रत्न श्री बादलचंदजी बागमार ने शुद्ध उच्चारण पूर्वक प्रतिक्रमण करवाया | कांतिलालजी तातेड़ ने जीवन व जैन संकल्प करवाया | आचार्य भगवन्तों, उपाध्याय भगवन्त,भावी आचार्यश्री, साध्वी प्रमुखा,चरित्र आत्माओं की जयजयकार पूर्वक शरद पूर्णिमा दिवस मनाया गया |

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar