Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

चातुर्मास मंगल प्रवेश

चातुर्मास मंगल प्रवेश

Sagevaani.com /Chennai: दक्षिण तप विजेश्वर छत्तीसगढ़ शिरोमणि तपराज राजेश्वरी गुरुमाता श्री जयमाला जी म.सा. “जीजी” स्पष्ट वक्ता साध्वी रत्ना श्री आनंद प्रभा जी म. सा. “आशा जी” प्रवचन प्रभावीका साध्वी रत्ना श्री चंदन बालाजी म.सा. चंचल जी प्रखर वक्ता जप साधिका साध्वी रत्ना श्री डॉक्टर चंद्रप्रभा जी म.सा. “चंद्रिका जी” विद्या अभिलाषी अध्ययनशीला साध्वी रत्ना श्री विनीत रुपप्रज्ञा जी म.सा.” नवरंग जी” सेवाभावी साध्वी रत्ना श्री सुरभि जी म. सा. “मंजू जी”आदि ठाणा 6 का आमेट नगर में चातुर्मास हेतु स्टेशन चारभुजा रोड से पुलिस थाना, बस स्टेशन, लक्ष्मी बाजार,सब्जी मंडी, हॉस्पिटल के सामने महावीर भवन में प्रवेश हुआl जिसमें सभी श्रावक श्राविकाएं कतारबद्ध लाईन लगा जयकारों के साथ चल रहे थेl जगह-जगह स्वागत द्वारा लगाए गये चंदन बाला महिला मंडल की महिलाओं कलश लेकर आगे चल रही थीl

श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के सभी वरिष्ठ सदस्य साथ में चल रहे थे एवं अंबेश नवयुवक मंडल के सभी सदस्य नारों के साथ व्यवस्था को संभाल हुए थेl संघ के सदस्य प्रकाश चंद्र बडोला एवं मुकेश सिरोया ने बताया कि साध्वी श्री चंदनबालाजी मा.सा.ने मंगला चरण से जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि आमेट कि पावन धारा पर 33 वर्ष पहले चातुर्मास की स्मृतियां तरो ताजा हो गए हैंl चातुर्मास आत्म साधना हेतु किया जाता है जितनी भक्ति, तपस्या, जाप, स्वाध्याय हो उतना ही हमारा जीवन साधना के राजमार्ग पर आगे बढ़ेगा। साध्वी आनंदप्रभा, साध्वी विनितप्रज्ञा ने प्रवचन में कहा कि यह चातुर्मास हमें भक्तिमय बनाना है जीवन अनमोल है मनुष्य जीवन बार बार नहीं मिलता है उसे इस चातुर्मास में सुंदर भक्ति मय बनाकर अपनी आत्मा का कल्याण करना हैl

इस अवसर पर तेरापंथ सभा अध्यक्ष यशवंत चोरड़िया, मूर्ति पूजक संघ अध्यक्ष प्रताप सिंह मेहता, लादूलाल बापना अध्यक्ष शांताकुज मुंबई संघ अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सूर्या चातुर्मास व्यवस्था समिति अध्यक्ष ललित डागी,उपाध्यक्ष भंवरलाल सरणोत, संरक्षक धर्मेश कोठारी, देवगढ़ ओसवाल संघ पूर्व अध्यक्ष श्री कोमल सिंह मेहता,भगवानसिंह ताल, सुरेश दक आमेट पवन मेहता, शांतिलाल सिरोया ,गुरु सौभाग्य महिला मंडल देवगढ़ अध्यक्ष शीला पोखरना, शांतिलाल जी दक अध्यक्ष विजापुर, राजेंद्र कोठारी बेंगलुरु, बसंतीलाल पोखरना अध्यक्ष मोखुंदा, संयुक्त महिला मंडल की पूर्व प्रचार मंत्री श्रीमती कमलेश मेहता, नरेश संचेती, सुशील सूर्या, राजेन्द्र बडोला, कैलाश खाब्या, दिनेश सरणोत पार्षद, राजेश हिरण, दिनेश बाबेल, कैलाश हिरण, चन्दमल बापना, महावीर कोठारी, अनिल मुणोत, उदय सिंह भाटी, ज्ञानचंद लोढ़ा, व अंबेश नवयुवक मंडल के सभी सदस्य व वह आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों व शहरी क्षेत्र के श्रावक श्राविकाएं अच्छी उपस्थिति रही इस पूरे कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र बडोला ने कियाl

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar