Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

गुरुदेव श्री स्वस्थ एवं दीर्घायु रहें इसके लिए जय आनंद मधुकर रतन भवन में नवकार महामंत्र का जाप अनुष्ठान रखा गया

गुरुदेव श्री स्वस्थ एवं दीर्घायु रहें इसके लिए जय आनंद मधुकर रतन भवन में नवकार महामंत्र का जाप अनुष्ठान रखा गया

दुर्ग / आज प्रातः ऋषभदेव परिसर के प्रांगण में मास खमण के तपस्वी श्रीमती मीना देवी ओस्तवाल ने आज 32 उपवास का संकल्प लिया गुरुदेव गौरव मुनि की प्रेरणा से वे 33 उपवास के पश्चात पारणा करेंगी।
वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रमण संघ के बैनर तले श्रीमती मीना देवी ओस्तवाल का अभिनंदन किया गया इसके पूर्व भी श्रीमती ओस्तवाल ने तेरा तेला, अठाई 11 की तपस्या।

आयबिल के कई मास खमण आपने पूर्ण किए हैं परम पूज्य रतन मुनि के प्रति आस्था रखने वाली श्रीमती मीना देवी ओसवाल ओस्तवाल ने इस तप आराधना में प्रेरणा एवं आशीर्वाद के लिए के लिए गुरु भगवंतो का आभार व्यक्त किया है।

श्री रूपचंद संतोष कुमार ओस्तवाल परिवार ने साधु संतों की सेवा में 32000/-रुपए देने की घोषणा की।
ऋषभदेव परिसर में आयोजित समारोह में प्रथम युवाचार्य श्री मधुकर मुनि एवं मिश्रीमल जी महाराज का पुण्य स्मृति दिवस को गुणानुवाद सभा के रूप में मनाया गया। संत श्री गौरव मुनि ने अपने उद्बोधन में पुलिस वाली पुण्यशाली आत्माओं के जीवन चरित्र का वर्णन किया और उनके द्वारा किए गए कार्यों का धर्म सभा में बखान किया।

उन्होंने श्री रतन मुनी जी महाराज एवं अन्य गुरु भगवंत ओके सा स्वास्थ्य लाभ हेतु परमपिता परमात्मा से मंगल कामना की। श्री गौरव मुनि ने 32 उपवास की तपस्या बहना श्रीमती मीना देवी रूपचंद ओस्तवाल को मंगल पाठ का श्रवण कराया।

गुणानुवाद सभा को सम्बोधित किया आयोजित धर्मसभा को टीकम छाजेड़ कांता ओस्तवाल दीपक कोठारी ललिता दर्डा दिव्या बरलोटा कविता नाहर अनीता बाफना धर्म सभा में अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कल्पना ओस्तवाल ने किया। श्री रूपचंद संतोष कुमार ओस्तवाल परिवार ने कार्यक्रम में आए गुरु भक्तों के भोजन प्रसादी का लाभ लिया।



श्री रतन मुनि जी महाराज के स्वास्थ्य लाभ हेतु जाप अनुष्ठान।

=======================
4 दिसंबर को प्रातः 8:45 से 9:45 बजे तक श्री गौरव मुनि के मार्गदर्शन में वरिष्ठ संत छत्तीसगढ़ प्रवर्तक श्री रतन मुनि जी महाराज के स्वास्थ्य अनुकूल नहीं होने के कारण उन्हें रायपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पूज्य गुरुदेव श्री स्वस्थ एवं दीर्घायु रहें इसी कामना के साथ कल जय आनंद मधुकर रतन भवन में नवकार महामंत्र का जाप अनुष्ठान रखा गया है। संघ के अध्यक्ष निर्मल बाफना ने सभी जैन समाज के लोगों से गुरुदेव श्री के स्वास्थ्य लाभ हेतु जाप में भाग लेने का आह्वान किया है।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar