Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

गरीब जैन परिवार को अपना घर देगा रायसोनी परिवार

गरीब जैन परिवार को अपना घर देगा रायसोनी परिवार

दुर्ग/छत्तीसगढ़ जैन संत गौरव मुनि का जन्म जय आनंद मधुकर रतन भवन दुर्ग में दान एवं सेवा विषय पर प्रवचन चल रहा था उस समय प्रवचन में रायसोनी परिवार के सदस्य गुलाब राय सोनी एवं किशोर राय सोनी प्रवचन सभा में उपस्थित थे। संत गौरव मुनि के दान विषय पर प्रवचन से प्रभावित होकर श्रमण संघ परिवार के लिए जय लाल गुलाब मधुबन के नाम से एक भवन बनाकर देने की घोषणा की। धर्म सभा में की और वह घोषणा आज छत्तीसगढ़ प्रवर्तक पूज्य गुरुदेव रतन मुनि के आशीर्वाद से अब मूर्त रूप लेने जा रही है।

रायसोनी परिवार की प्रमुख सदस्य माता हावड़ी बाई सोनी की प्रेरणा से उनके पुत्र गुलाब किशोर राय सोनी ने एक सर्व सुविधा युक्त भवन जय लाल गुलाब मधुबन श्रमण संघ के लिए बनाकर देने जा रहे हैं। जहां यहां आने वाले साधु साध्वी के सानिध्य में धार्मिक क्रियाओं का संचालन एवं चातुर्मास एवं अन्य दिवस में साधु संत यहां विराजमान रहेंगे। साथ ही श्रमण संघ दुर्ग की सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां संचालित होगी।

उप प्रवर्तक डॉ सतीश मुनि के जन्मदिवस पर संत श्री रतन मुनि के सानिध्य एवं आशीर्वाद से आज भवन का अनावरण एवं भूमि पूजन का कार्यक्रम शहर विधायक श्री अरुण वोरा जिला कलेक्टर डॉक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे महापौर श्री धीरज बाकलीवाल मदन जैन के आतिथ्य में संपन्न हुआ। आज के इस आयोजन में जैन समाज के सभी वर्ग के लोग बड़ी संख्या में भूमि पूजन के कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

अनेक संस्थाओं ने किया रायसोनी परिवार का अभिनंदन

जय आनंद मधुकर रतन भवन में आयोजित समारोह में वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रमण संघ,भारतीय जैन संघटना, महावीर सुविधा केंद्र सहित अनेक सामाजिक संस्थाओं एवं संघ प्रमुख होने रायसोनी परिवार का अभिनंदन किया और इस सेवा कार्य की अनुमोदना करते हुए खुले मन से समाज प्रमुखों ने तारीफ की।




किशोर अर्चना सरोवर का निर्माण
जैन समाज के गरीब परिवार को मिलेगा मकान

श्री राय सोनी परिवार के सदस्य गुलाब एवं किशोर रायसोनी आज घोषणा की बांधा तालाब परिसर में सर्व सुविधा युक्त 25 जैन परिवारों के लिए फ्लैट की व्यवस्था करने जा रही है।
जैन समाज के गरीब परिवार की सूची तैयार कर जो जैन परिवार किराए के घर में रहते हैं। उन्हें मकान उपलब्ध हो यह योजना अति शीघ्र मूर्त रूप लेने जा रही है।
जय आनंद मधुकर रतन भवन में आयोजित कार्यक्रम का संचालन मंत्री टीकम छाजेड़ ने किया।

आज के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान मदन जैन सुशील कोठारी पारसमल संचेती, निर्मल बाफना, जसराज पारख नेमीचंद नाहर निर्मल मेहता दीपक जैन जैन सोशल ग्रुप, भारतीय जैन संघटना के सदस्य एवं रायसोनी परिवार के अतिथि विशेष रुप से शामिल हुए।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar