Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

कन्यादान आखिर क्यों’ विषयक प्रतियोगिता का आयोजन

कन्यादान आखिर क्यों’ विषयक प्रतियोगिता का आयोजन

चेन्नई, नॉर्थ टाउन: विसर्जन दिवस, गुरुदेव श्री तुलसी के 27वें महाप्रयाण दिवस के उपलक्ष में अभातेममं के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल, चेन्नई के तत्वावधान में मंगलवार रात्रिकालीन कार्यक्रम भाषण प्रतियोगिता ‘कन्यादान आखिर क्यों’ विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन साध्वी श्री शिवमाला ठाणा-4 एवं समणी डॉ ज्योतिप्रज्ञा एवं समणी मानसप्रज्ञा के सानिध्य में बिन्नी मिल में रखा गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वीश्री द्वारा नमस्कार महामंत्र से हुआ। साध्वी श्री अमितरेखा एवं समणी मानसप्रज्ञा ने दान को जैन परंपरा के आधार पर उसके अनेकों महत्व बताते हुए कन्याओं को गुरु चरणों में दान करने की प्रेरणा दी।

 

 अध्यक्षा पुष्पा हिरण ने स्वागत स्वर प्रस्तुत करते हुए कन्यादान के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्या श्रीमती माला कातरेला ने कन्यादान विषय पर प्रकाश डालते हुए उसके महत्व को सभी के समक्ष प्रस्तुत किया। श्री मुकेश रांका ने कन्यादान पर कविता प्रस्तुत की। सभी प्रतियोगियों ने अपने अपने तरीके से ‘कन्यादान आखिर क्यों’ विषय पर अपने भाव व्यक्त किए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया सुश्री निधि आच्छा, द्वितीय स्थान सुश्री दीक्षा मालू एवं तृतीय स्थान पर श्रीमती मनाली गोलेछा रही। सभी प्रतियोगियों को महिला मंडल की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई सहमंत्री लता पारख एवं कोषाध्यक्ष हेमलता नाहर ने।

कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती राजेश्वरी रांका का इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का कुशल संचालन मंत्री रीमा सिंघवी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन राजेश्वरी रांका ने दिया। इस कार्यक्रम में नॉर्थ टाउन परिवारों का महिला मंडल को भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। साध्वीश्रीजी के मंगल पाठ से कार्यक्रम संपन्न हुआ।

समाचार सम्प्रेषक – स्वरूप चन्द दाँती

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar