Share This Post

Featured News / Featured Slider / ज्ञान वाणी

आध्यात्मिक जगत के नवरत्नों का मनाया जाएगा जन्म-दीक्षा-पुण्य स्मृति समारोह

आध्यात्मिक जगत के नवरत्नों का मनाया जाएगा जन्म-दीक्षा-पुण्य स्मृति समारोह

श्रमण संघीय उपप्रवर्तक परम पूज्य श्री पंकज मुनि जी महाराज साहब के पावन सान्निध्य में दक्षिण सूर्य अमर शिष्य डॉ. श्री वरूण मुनि जी महाराज की सद्प्रेरणा से श्री गुजराती वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ गांधीनगर के तत्वाधान में 5 अक्टूबर को सरदार पटेल भवन वसंत नगर में प्रातः 9:00 से 12:30 बजे तक आध्यात्मिक जगत के 9 महापुरुषों के पावन जन्म- दीक्षा- पुण्यतिथि समारोह का आयोजन भव्यातिभव्य रूप से संपन्न होने जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्र संत जगदगुरु परम पूज्य डॉ श्री वसंत विजयानंद गिरी जी महाराज, कर्नाटक प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री थावरचंद जी गहलोत, कर्नाटक प्रदेश के मंत्री श्री दिनेश की गुंड्डू राव, राज्यसभा सांसद श्री लहर सिंह जी सिरोया, लोकसभा सांसद श्री तेजस्वी जी सूर्या आदि गणमान्य हस्तियां समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधार रहे हैं।

दूसरी ओर मौन साधनाचार्य पूज्य श्री बसंत मुनि जी महाराज, शासन प्रभावक पूज्य श्री पुलकित मुनि जी महाराज, धर्म प्रभावक पूज्य श्री ध्यान-योग विजय जी महाराज, उपप्रवर्तनी साध्वी श्री निर्मला जी महाराज,आगम चंद्रिका महासाध्वी श्री आगम श्री जी महाराज साहब, प्रवचन प्रभाविका श्री रिद्धि श्री जी महाराज साहब, शासन प्रभाविका श्री पवन रत्ना श्री की महाराज साहब, दक्षिण सम्राट पूज्य श्री नरेश मुनि जी महाराज साहब की सुशिष्याएं, जिन शासन सूर्य महासाध्वी श्री जिनांग निधि श्री जी महाराज साहब आदि संत साध्वियां भी इस समारोह में अपने मंगल उद्बोधन के द्वारा

इन 9 महापुरुषों के प्रति अपनी पुष्पांजलि- सुमनांजलि प्रस्तुत करेंगे। उपरोक्त जानकारी प्रदान करते हुए दक्षिण सूर्य डॉ. श्री वरूण मुनि जी महाराज साहब ने बताया गत वर्ष गुरु अमर संयम अमृत महामहोत्सव का शुभारंभ राजा जी नगर बेंगलुरु श्री संघ के तत्वाधान में किया गया था। पूरे वर्ष में देश भर में अन्नदानम, वस्त्रदानम, वृक्षारोपण, हेल्थ चेकअप कैंप एवं विभिन्न प्रकार के आयोजन गतिमान रहे।

इस वर्ष *गुरु अमर संयम अमृत वर्ष* का समापन महोत्सव धूमधाम से बड़े ही धर्मोत्साह के द्वारा श्री गुजराती वर्धमान स्थानकवासी जैन संघ गांधीनगर के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। मधुर वक्ता मुनिरत्न श्री रुपेश मुनि जी महाराज साहब ने फरमाया कि इस अवसर पर श्रुताचार्य साहित्य सम्राट पूज्य गुरुदेव श्री अमर मुनि जी महाराज साहब द्वारा संपादित विश्व में प्रथम बार प्रकाशित सचित्र उत्तराध्ययन सूत्र ( चतुर्थ संस्करण,) सचित्र भगवती सूत्र, सचित्र भक्तामर महिमा एवं सचित्र अमर कथाओं का भव्य लोकार्पण गुरु भक्तों के करकमलों द्वारा किया जाएगा।

संघ प्रमुख श्री राजेश भाई मेहता ने बताया कि यह महामहोत्सव पंचदिवसीय कार्यक्रमों के रूप में मनाया जा रहा है जिसमें प्रथम दिवस सामायिक व्रत आराधना एवं जप साधना के द्वारा मनाया गया। द्वितीय दिवस अन्नदानम के रूप में मनाया गया जिसमें 191 प्रज्ञा चक्षुओं को श्री संघ के प्रांगण में भोजन करवाया गया व इसी के साथ उन्हें राशन किट भी भेंट की गई l तृतीय दिवस उवसग्गहरं जाप के महामंगलकारी अनुष्ठान के द्वारा संपन्न हुआ और इसी के साथ अन्नप्रसादम का भी आयोजन किया गया l

संघ के प्रांगण में पधारे सभी श्रद्धालु भाई बहनों ने इसमें प्रसाद ग्रहण किया और साथ ही स्थानक भवन के बाहर सभी आने जाने वाले श्रद्धालु लोगों के लिए, जरूरतमंद लोगों के लिए अन्नप्रसादम की सुंदर व्यवस्था की गई, जिसमें सैकड़ों- हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया । शनिवार को आयंम्बिल तप दिवस मनाया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में भाई- बहन आयंम्बिल तप की सामूहिक आराधना तुरखिया जैन स्थानक भवन के प्रांगण में करेंगे । 5 अक्टूबर को महामहोत्सव का आगाज किया जाएगा, बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ।

 संघ के उपाध्यक्ष श्री भरत भाई मोदी एवं महामंत्री श्री चेतन भाई अजमेरा ने बताया कि इस पावन अवसर पर संघ प्रमुख श्री राजेश भाई मेहता को संघ शिरोमणि दानवीर भामाशाह, सुश्राविका संतोष जी जैन ( राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा जैन कान्फ्रेंस) को गुरु अमर मानव सेवा सम्मान,  युवा रत्न श्री विपुल जी जैन ( राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष आल इंडिया जैन कान्फ्रेंस ) को गुरु अमर भक्त रत्न सम्मान एवं सुश्री प्रियंका जी जैन को गुरु अमर श्रुत साहित्य सेवा सम्मान से नवाजा जाएगा।

इसी के साथ संघ के कोषाध्यक्ष प्रशांत भाई एवं सहमंत्री श्री राजेश जी ने बताया कि इस समारोह में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र ,मध्य प्रदेश, तमिलनाडु ,आंध्र प्रदेश ,तेलंगाना व अन्य अनेक राज्यों से बड़ी संख्या में गुरुभक्त पधार रहे हैं, उन्होंने सकल श्रीसंघों से अपील करते हुए कहा कि सभी श्रद्धालुजन विश्व शांति हेतु महामंगलकारी इस जप अनुष्ठान में अवश्य पधारें यह जप अनुष्ठान विशेष रुप से प्रातः 9:00 से 10 बजे तक आयोजित किया जाएगा इसमें पुरुष सफेद वस्त्रों में एवं महिलायें लाल अथवा सफेद वस्त्रों में पधारेंl

इस कार्यक्रम में मंच संचालक की भूमिका पूणा से विशेष रूप से पधारी बहन श्वेता जी राठौड़ करेंगी और गुरुभक्ति युवा रत्न श्री डी. के. जैन करवाएंगे।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar