आकुर्डी- निगडी- प्राधिकरण श्री संघ के प्रांगण गुरुमॉं उपप्रवर्तिनी पु. चंद्रकलाश्री जी म. सा. प्रवचन विभु पु. स्नेहाश्रीजी म. सा. दिवाकर दिप्ती पु. श्रुतप्रंज्ञा श्री जी म. सा. के पावन सानिध्य मे दिपोत्सव के शुभअवसरपर धर्मआराधना एवं उत्तराध्ययन सुत्र का वाचना जारी है!
आज का धर्मतिलक का लाभ संघके पुर्व विश्वस्त राजकुमार जी ,दिनेशजी। विश्वस्तरीय ज्योती जी , साधनाजी खिंवसरा परिवारने लिया! लक्ष्मी पुजन के पावन अवसरपर गुरुमॉं पु. उपप्रवर्तिनी पु. चंद्रकला श्री जी द्वारा विशेष लक्ष्मी मंत्र अपने करकमलोद्वारा वितरीत की गया ! मोतीलालजी चोरडीया एवं शारदा जी चोरडीया परिवार द्वारा कुटे अस्पताल में मिठाई का वितरण किया गया! श्रीमती मिराबाई लुणीया ने आज 284वे आयंबील के प्रत्यांख्यान लिए! आकुर्डी निगडी प्राँधिकरण जिनेश्वरी ग्रुपद्वारा महावीर निर्वाण कल्याणक पर एक सुंदर स्तवन की प्रस्तुति की गयी! संघाध्यक्ष सुभाषजी ललवाणी ने उपस्थित धर्मअनुरागीयोंको दिपोत्सव की शुभकामनाएँ दी!
शारदाजी चोरडीया ने मंच संचलन किया!





