जैन भारती कोकिल कंठी महासाध्वी श्री मीना जी महाराज ठाणे 5 जी के सानिध्य में एवं प्रधान सुरेंद्र जैन की अगुवाई में जैन स्थानक नवांशहर में संवत्सरी महापर्व बड़ी श्रद्धा एवं उत्साह से मनाया गया! एसएस जैन सभा के महामंत्री रतन कुमार जैन ने बताया कि इसी उपलक्ष्य में जैन स्थानक में पिछले 8 दिन से लगातार महामंत्र नवकार का अखंड जाप चल रहा है! मासखमण, अठाई व्रत एवं विभिन्न प्रकार की तपस्या करने वालों को सम्मानित किया जाएगा!
इस अवसर पर एस एस जैन सभा के प्रधान सुरेंद्र जैन, महामंत्री रतन कुमार जैन, तृप्ता जैन, रजनी जैन, चंद्र मोहन जैन, दीपक जैन, परीशा जैन ने भजन एवं भाषण के द्वारा अपने विचार रखे! महासाध्वी श्री समृद्धि जी महाराज के निर्देशन में श्री महावीर जैन युवक मंडल, श्री चंदनबाला जैन युवती मंडल, श्री रमणीक बाल कला मंडल के सदस्यों एवं श्री रूपचंद जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल बंगा के बच्चों ने बहुत ही सुंदर कार्यक्रम पेश किया ! जिस ने सबका मन मोह लिया !इस मौके पर महासाध्वी मीना जी महाराज, श्री मुक्ता जी महाराज एवं श्री समृद्धि जी महाराज ने कहा कि संवत्सरी महापर्व को क्षमा पर्व भी कहते हैं! पिछले वर्ष में किसी को भी यदि मन वचन काया से हमनें कष्ट पहुंचाया हो तो आज के दिन उससे क्षमा मांग कर पश्चाताप करते हैं!
उन्होंने कहा इन दिनों में क्षमा मांग कर, तपस्या करके, एवं जाप करके पिछले किए गए कर्मों को की निर्जरा करने में सहायता मिलती है !इस अवसर पर मलेरकोटला, राहों, चनकोआ, लुधियाना, होशियारपुर आदि क्षेत्रों से गुरु भक्तों ने भी आकर तपस्या की एवं इस कार्यक्रम में भाग लिया! मंच संचालन जैन सभा के महामंत्री रतन कुमार जैन ने किया !इस मौके पर श्री नेम कुमार जैन, श्री ज्ञानचंद जैन परिवार, श्री गौरव जैन, श्री गौतम जैन, श्री वरुण जैन, श्री महावीर जैन युवक मंडल, एवं मलेरकोटला के गुरु भक्तों की ओर से प्रसाद की भी प्रभावना की गई! सेवाभावी श्री उत्कर्ष जी महाराज एवं श्री समाही जी महाराज ने संवत्सरी महापर्व पर भजन सुनाया एवं महासाध्वी श्री मीना जी महाराज ने मंगल पाठ सुना कर सबको आशीर्वाद दिया!



