Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

सांवत्सरिक प्रतिक्रमण क्षमापना सम्पन्न                    

सांवत्सरिक प्रतिक्रमण क्षमापना सम्पन्न                    

श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ-तमिलनाडु के तत्वावधान मे सांवत्सरिक प्रतिक्रमण क्षमापना सम्पन्न

श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ तमिलनाडु के तत्वावधान मे स्वाध्याय भवन, साहूकारपेट मे पर्युषण पर्वराधना सम्पन्न हुई| श्रावक संघ तमिलनाडु के कार्याध्यक्ष आर नरेन्द्रजी कांकरिया ने सांवत्सरिक प्रतिक्रमण पश्चात श्रावक संघ युवक परिषद, श्राविका मण्डल, स्वाध्याय संघ के समस्त सदस्यों व सर्व जीव राशि से क्षमायाचना करते हुए पर्वाधिराज पर्युषण पर्व पर प्रतिक्रमण कराने हेतु लीलमचंदजी बागमार, संदीपजी ओस्तवाल, राजेंद्रजी सांखला, शांतिलालजी कर्णावट, मांगीलालजी सेठिया, विक्रमजी बागमार व लोगस्स का प्रकट ध्यान कराने हेतु समकितजी कांकरिया व शांतिलालजी कर्णावट को साधुवाद ज्ञापित किया व एकान्तर तपस्या करने वाले सभी तपस्वी रत्नों के संघ की और से सुखसाता पूछते हुए मंगल कामना की |

पर्युषण पर्व मे कांतिलालजी तातेड़ वीरेन्द्रजी ओस्तवाल योगेशजी श्रीश्रीमाल, लीलमचंदजी बागमार ने अष्ठ दिवसीय पौषध व संवर की साधना की |

संघ के कार्याध्यक्ष आर नरेन्द्रजी कांकरिया ने स्वाध्याय संघ, तमिलनाडु के अंतर्गत 41 क्षेत्रों पर पर्युषण पर्व पर अष्ठ दिवसीय साधना आराधना कराने हेतु स्वाध्यायीगणों को साधुवाद ज्ञापित करते हुए व्यवस्था संभालने हेतु संयोजक नवरतनमलजी बागमार व सहसंयोजक प्रसन्नजी भंसाली को साधुवाद ज्ञापित किया व उपस्थित सभी सदस्यों से पक्खी पाक्षिक पर्व पर स्वाध्याय भवन व धर्म स्थानों पर प्रतिक्रमण करने हेतु संकल्प करने का निवेदन किया व स्वाध्याय भवन मे धर्म साधना व प्रतिक्रमण व्यवस्था मे पूर्ण सहयोग करने हेतु श्री मालारामजी व प्रकाशजी का आभार व्यक्त किया |

प्रकाशजी कांकरिया ने बेला व शांतिलालजी कर्णावट ने तेला तप पौषध सहित किया | सांवत्सरिक पर्व पर बृहद आलोयना का पाठ करते हुए पापों की वार्षिक आलोचना की | सांवत्सरिक पर्व पर सुभाषजी ललवाणी चम्पालालजी बोथरा, कांतिलालजी तातेड़,लीलमचंदजी बागमार नरेन्द्रजी कांकरिया, एम प्रकाशजी कांकरिया, संदीपजी ओस्तवाल, वीरेन्द्रजी ओस्तवाल भरतजी बागमार, मोहितजी छाजेड एन शांतिलालजी कर्णावट योगेशजी श्रीश्रीमाल ने पौषध- संवर की साधना की|

श्री जैन रत्न युवक परिषद तमिलनाडु के शाखा प्रमुख सन्दीपजी ओस्तवाल ने युवक परिषद तमिलनाडु के सदस्यों की ओर से श्रावक संघ व सभी सदस्यों से सांवत्सरिक क्षमायाचना की |

 वरिष्ठ श्रावक रत्न श्री चम्पालालजी बोथरा ने मांगलिक सुनाते हुए प्रत्याख्यान कराए |

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar