सन इलेक्ट्रो डिवायसेस प्रा. लि. के मोबिलीटी डिविजन का शानदार उद्घाटन! “इलेक्ट्रिकल साईकल का करेंगे उत्पादन! पुर्व विधायक श्री विलास जी लांडे जी के करकमलो द्वारा अनेक गणमान्यवरोंके उपस्थिती मे हुआ उद् घाटन! चाकण औद्योगिक वसाहत मे स्थापित सन -इलेक्ट्रो डिवाईसेस अपने फ़िलहाल में बनाये जानेवाले उत्पादनोसंग नये क्षेत्रमे पदार्पण कर रही है!
बॅटरीपर चलनेवाली सायकल बनाकर पर्यावरण का संतुलन साधने हेतु प्रयास इस माध्यमसे होगा! नये प्लॉंट का उद् घाटन भोसरी क्षेत्र के पुर्व विधायक विलासजी लांडे जी के करकमलो द्वारा अनेक गणमान्य उद्योजक, विविध कंपनीयों के वरिष्ठ अधिकारी, एवं सन परिवारके सदस्योंके प्रमुख उपस्थीती में हुआ! पहली इलेक्ट्रीक साईकल कंपनी के संचालक मंडल राघवेंन्द्र जी खेडकर,महेश जी खेडकर,संकेत जी जैन, विक्रांत जी लांडे, रोहन जी खेडकर, सुभाषजी जैन ललवाणी आदि द्वारा लॉंच की गयी !
5 प्रकार की साईकल बनानेका कंपनी का मानस है! संचालक मंडलने उपस्थित मान्यवरोंका स्वागत किया ! साईकल के फ़ीचर्स की जानकारी संकेत जैन ने दी! सुभाष ललवाणी ने उपस्थित मान्यवरोंका स्वागत कर आभार प्रदर्शित किये एवं सभोसे सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की!



