Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

अणुव्रत समिति द्वारा चेन्नई प्राथमिक विद्यालय में ध्वजारोहण का कार्यक्रम

अणुव्रत समिति द्वारा चेन्नई प्राथमिक विद्यालय में ध्वजारोहण का कार्यक्रम

Sagevaani.com @चेन्नई ; अणुव्रत समिति एवं लायंस क्लब के सयुंक्त तत्वावधान में चेन्नई उपनगर के एम के बी नगर में चेन्नई माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में 77वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम समायोजित किया गया।

विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती अंबिकादेवी ने ध्वजारोहण किया। अतिथियों, अध्यापिकाएं, विद्यार्थी, अभिभावकों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी देते हुए वंदे मातरम् तथा जय हिंद इत्यादि के नारे लगाए। विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षको ने तमिल ताई वालुतु का संगान किया।

प्रथम चरण में प्रधानाचार्य द्वारा स्वागत स्वर में अणुव्रत समिति चेन्नई और उसकी गतिविधियों से अवगत कराते हुए अध्यक्ष का परिचय दिया। अध्यक्ष ललित आंचलिया ने अणुव्रत समिति का परिचय, उनकी गतिविधियों का विवरण देते हुए एक लघु कथा द्वारा संक्षेप में अणुव्रत अभियान की जानकारी दी। अणुव्रत के नियमो को तमिल भाषा में वाचन कर बच्चों को अणुव्रत नियमों को अपनाने की प्रेरणा दी।

विशेष आमंत्रित नगर निगम पार्षद श्री दिल्ली बाबु के साथ प्रधानाचार्य को अणुव्रत नियमों का बोर्ड दिया गया। निगम पार्षद ने समिति के इस पहल की सराहना करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। प्रधानाचार्य द्वारा समिति अध्यक्ष का सम्मान किया।

मंत्री स्वरूप चन्द दाँती ने बताया कि अणुव्रत समिति चेन्नई के द्वारा विद्यालय परिवार को 6 छत पंखे प्रदान किए। बच्चो ने गीत गायन, नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण प्रतियोगिता का मनमोहन कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

दूसरे चरण में अणुव्रत समिति अध्यक्ष द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया और प्रतियोगिता में संभागीं बच्चो को पुरस्कार, सर्टिफिकेट और मेडल वितरित लायंस क्लब के अध्यक्ष राजकुमार जैन द्वारा किये गए। उपस्थित लगभग 200 बच्चों, अभिभावकों, मेहमानों को मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान द्वारा हुआ। इस अवसर पर अणुव्रत समिति उपाध्यक्ष अरिहंत बोथरा, कोषाध्यक्ष पंकज चौपड़ा, संगठन मंत्री कुशाल बांठिया, नरेंद्र भण्डारी, अनिल बोथरा, रोशन बोथरा, उषा आंचलिया इत्यादि अनेकों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

समाचार सम्प्रेषक : स्वरूप चन्द दाँती

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar