Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

कन्या सुरक्षा सर्कल पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम

कन्या सुरक्षा सर्कल पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल बालोतरा के तत्वाधान में आजादी का अमृत महोत्सव 75 वे स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष में कन्या सुरक्षा सर्कल पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया। गया। महिला मंडल मंत्री संगीता बोथरा ने बताया कि सर्वप्रथम सर्कल के आसपास एवं चारों और हाथ में तिरंगा लहराते हुए तिरंगा यात्रा निकाली गई। फिर ध्वजारोहण नगर सभापति सुमित्रा जी वेदमेहता, तेरापंथ सभा अध्यक्ष धनराज जी ओस्तवाल, पूर्व चेयरमैन प्रभा सिंघवी , महिला मंडल अध्यक्ष निर्मला देवी संकलेचा द्वारा किया गया।

राष्ट्रगान का संगान किया गया और ध्वज को सलामी दी गई। इस अवसर पर तेरापंथ सभा उपाध्यक्ष राणमलजी फोला मेहता ,मंत्री महेंद्रजी वैद ,अणुव्रत समिति अध्यक्ष जवेरीलालजी सालेचा, उपाध्यक्ष संजय जी भंडारी, अभातेयुप सदस्य मनोज ओस्तवाल, तेयुपअध्यक्ष संदीप ओस्तवाल मंत्री नवनीत बाफना तेयुप मीडिया प्रभारी नवीन सालेचा, jtn प्रतिनिधि खुशाल ढेलडिय़ा ,अभातेमम सदस्य मारवाड़ क्षेत्र प्रभारी सारिका बागरेचा, उपाध्यक्ष चंद्रा बालड,रानी बाफना ,कोषाध्यक्ष उर्मिला सालेचा सहमंत्री इंदु भंसाली, रेखा बालड प्रचार प्रसार मंत्री पुष्पा सालेचा, कन्या मंडल प्रभारी श्वेता सालेचा निर्वतमान अध्यक्ष अयोध्या देवी ओस्तवाल, कन्या मंडल संयोजिका साक्षी वैद मेहता सहसंयोजिका मनीषा ओस्तवाल और कार्यसमिति सदस्य सहित काफी गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar