एमकेबी नगर, चेन्नई 15.08.2022 ; स्वतंत्र भारत के 75 वे स्वतंत्रता दिवस आजादी का अमृत महोत्सव पर आज दिनांक 15 अगस्त 2022 को चेन्नई के उपनगर एमकेबी नगर में गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में अणुव्रत समिति, चेन्नई के तत्वावधान में मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाध्यापिका जे. निर्मला रानी के स्वागत स्वर से हुआ। प्रायोजक श्री चंद्रेशजी चिप्पड़ द्वारा ध्वजारोहण हुआ। तिरंगे के सम्मान में उपस्थित अणुव्रत समिति, चेन्नई के सभी सदस्यों एवम विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा तमिल ताई वालूतू का संगान हुआ। अध्यक्ष स्वर में श्री ललित आंचलिया ने अणुव्रत समिति चेन्नई का परिचय देते हुए अणुव्रत गतिविधियों से सदन को अवगत करवाया।
विद्यालय समिति की ओर से अध्यक्ष श्री ललित आंचलिया और प्रायोजक श्री चंद्रेश चिप्पड़ का सम्मान किया गया। मंत्री श्री अरिहंत बोथरा एवं सहमंत्री श्री स्वरूप चन्द दाँती द्वारा प्रधानाध्यापिका को अणुव्रत आचार संहिता के बोर्ड प्रदान किये गये। सुश्री डिंपल चिप्पड़ एवं श्री चेतन चिप्पड़ द्वारा प्रधानाध्यापिका को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में अणुव्रत विश्व भारती के प्रकल्प असली आजादी अपनाओ के तर्ज पर वाद-विवाद और स्वर्ण भारत की झलक पर भाषण तथा पर्यावरण संरक्षण पर एक नाटक का आयोजन किया गया। विद्यालय के बच्चों ने बड़ी उत्सुकता के साथ इस कार्यक्रम तथा प्रतियोगिता में अपनी सहभागिता दर्ज की। श्री ललित आंचलिया ने विद्यालय परिवार का समिति की ओर से आभार प्रकट किया और बच्चो को मिठाई वितरित की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान के संगान से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की सफलता में अणुव्रत समिति के कोषाध्यक्ष श्री पंकज चौपड़ा , समिति सदस्य श्री मनोज डुंगरवाल, श्री महेंद्र कात्रेला, श्री प्रकाश कोठारी की सहभागिता रही।
प्रेषक : स्वरुप चन्द दाँती
सहमंत्री
अणुव्रत समिति, चेन्नई





