Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

टीपीएफ द्वारा प्रमाण पत्र वितरण समारोह

टीपीएफ द्वारा प्रमाण पत्र वितरण समारोह

★ हुनर के अन्तर्गत टैली एवं ग्राफिक डिजाइनिंग कोर्स

Sagevaani.com चेन्नई : तेरापंथ भवन साहुकारपेट में साध्वी लावण्यश्रीजी ठाणा 3 के पावन सान्निध्य में प्रात:कालीन प्रवचन के दौरान तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम द्वारा संचालित आचार्य महाप्रज्ञ नॉलेज सेंटर (ए एम के सी) के तहत हुनर प्रोजेक्ट के दो कंप्यूटर कोर्स- बोट (बेसिक ऑफ अकाउंटिंग एंड टैली) एवं ग्राफिक डिजाइनिंग में उत्तीर्ण संभागीयों को प्रमाण पत्र द्वारा पुरस्कृत किया गया।

साध्वीवृंद के नमस्कार महामंत्र से मंगलाचरण हुआ। टीपीएफ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ कमलेश नाहर ने टीपीएफ की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। एएमकेसी के राष्ट्रीय संयोजक डॉ दिनेश धोका ने देश भर में संचालित इसकी गतिविधियों से अवगत कराते हुए समाज से पूर्ण सहयोग का आह्वान किया। हुनर प्रोजेक्ट राष्ट्रीय संयोजक श्री अनिल लुणावत ने बताया कि टैली कोर्स का 18वाॅ एवं ग्राफिक डिजाइनिंग कोर्स का 5वाॅ बैच सानंद संपन्न हुआ। जिसमें लगभग 40 विद्यार्थियों ने लाभ लिया। यह कक्षाएं प्रतिदिन सायंकाल 7:00 से 8:30 बजे सुचारु रुप से तेरापंथ जैन विद्यालय, पट्टालम में चलती है। अकाउंटिंग एंड टैली 2 माह एवं ग्राफिक डिजाइनिंग 3 माह का कोर्स है।

 साध्वी लावण्याश्रीजी ने अपने प्रेरणा पाथेय में टीपीएफ के इस महनीय उपक्रम हुनर को सराहा और युवाओं को शिक्षित करने के इस प्रयास की प्रशंसा की। अभिभावकों को भी संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी कक्षाओं का लाभ लेकर हमारी आने वाली पीढ़ी को तैयार करने में अपना योगदान दे।

विद्यार्थियों में से अरिहंत लुणावत एवं भविक नाहर ने इस कोर्स के सुखद अनुभव एवं उपयोगिता को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर तेरापंथ मेडिकल एवं एजुकेशनल ट्रस्ट के श्री महावीर गेलड़ा, तेरापंथ सभा चेन्नई मंत्री श्री अशोक खतंग, तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष श्री दिलीप गेलड़ा उपस्थित इत्यादि अनेकों गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित थे। हुनर प्रोजेक्ट के ग्राफिक डिजाइनिंग अध्यापक श्री सिद्धांत लुंकड़ का सम्मान किया गया। हुनर संयोजक श्री विवेक बोथरा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

समाचार सम्प्रेषक : स्वरूप चन्द दाँती

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar