Share This Post

ज्ञान वाणी

अनिष्टहारी भगवान अरिष्ठनेमी पाश्र्वनाथ अनुष्ठान का आयोजन

अनिष्टहारी भगवान अरिष्ठनेमी पाश्र्वनाथ अनुष्ठान का आयोजन

चेन्नई में पहली बार सम्पूर्ण जैन विधि से निशुल्क अनिष्टहारी भगवान अरिष्ठनेमी पाश्र्वनाथ अनुष्ठान (महामंगलकारी अनुष्ठान) का आयोजन मंगलवार को सुबह 6.35 बजे से अयनावरम के कुन्नूर हाई रोड स्थित जैन दादावाड़ी में किया गया। श्रमण संघीय जैन दिवाकर दरबार में बड़ी संख्या श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लिया। यह अनुष्ठान बुधवार सुबह 7.15 बजे तक चलेगा। गुरु दिवाकर कमला वर्षावास समिति, चेन्नई के तत्वावधान एवं साध्वीवृंद कुमुदलता, महाप्रज्ञा, पद्मकीर्ति व राजकीर्ति के सान्निध्य में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। समारोह के अध्यक्ष भाजपा दिल्ली के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, समारोह गौरव राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुनिल सिंघी तथा चित्तौडग़ढ़ के सांसद चन्द्रप्रकाश जोशी थे।

अरिष्ठनेमी भगवान पाश्र्वनाथ के महामंगलकारी अनुष्ठान के दौरान प्रथम कलश की स्थापना भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, आशा विजयवर्गीय द्वरा किया गया। द्वितीय कलश स्थापना राष्ट्रीय अल्पसंख्यक भारत सरकार के सदस्य सुनील सिंघी एवं राजस्थान चित्तौड़ जिले के सांसद चंद्र प्रकाश जोशी ने किया। भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने अपने संबोधन में कहा कि अनुष्ठान एक संजीवनी बूटी है। अनुष्ठान से मैं खुद ऊर्जा लेने आता हूं। सांसद सीपी जोशी ने बताया कि प्रेरणा से मैंने रात्रि भोजन का त्याग कर दिया। सुनील सिंघी ने इस अनुष्ठान में बैठकर शांति महसूस की, उन्होंने कहा कि जैन धर्म प्राचीन धर्म है। इस अनुष्ठान में पूरे देश के श्रद्धालु आए हैं। इस मौके पर समिति के चेयरमैन सुनील खेतपालिया को दानवीर रतन की पदवी दी गई। यह अनुष्ठान भव्य और दिव्य रहा।

समारोह में गुरु दिवाकर कमला वर्षावास समिति के अध्यक्ष पवन कुमार कोचेटा, महामंत्री हस्तीमल खटोड़, कोषाध्यक्ष सुरेश डुंगरवाल तथा सह कोषाध्यक्ष गौतम ओसवाल, दीपचंद लूणिया, पदम कांकरिया, प्रकाशचंद ललवाणी समेत अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों ने योगदान दिया। इस आयोजन में गुरु दिवाकर कमला महिला मंडल, युवा संघ, बहु मंडल ने सहयोग दिया। अनुष्ठान में सिंधनूर, रायचूर, गंगावती, मुंबई, वसई, बेंगलूरु, पुणे, हैदराबाद, चित्तौड़ एवं अहमदनगर समेत देश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात तथा तमिलनाडु के आराधकों ने आकर अनुष्ठान में डुबकी लगाई।

इस अवसर पर चेयरमैन, जिला अध्यक्ष एवं डॉक्टर, वकील आईएस, आईपीएस ऑफिसर भी पधार कर अनुष्ठान की ऊर्जा प्राप्त की। 3500 से अधिक आराधाकों ने भाग लेकर इस अनुष्ठान को स्वर्णिम बनाया। अतिथियों व पदाधिकारियों को विभिन्न पदवियों से सम्मानित किया गया। इसी अवसर पर बेंगलूरु से जैन कॉन्फ्रेंस विश्वस्त मंडल के चेयरमैन केसरीमल बुरड़ एवं अनेक संघ के पदाधिकारियों द्वारा 2019 के चातुर्मास की विनती रखी गई। यह अनुष्ठान भक्तों ने अमेरिका, लंदन, न्यूयार्क, यूके में भी ऑनलाइन किया।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar