Featured News

सौ.सरीता निलेश खिवंसरा यांच्या 11 उपवासाची रविवार पचकावणी

चौसाळा येथील पावन भूमी मध्ये परमपूज्य श्री दिलीपकवरजी म.सा. यांच्या सुशिष्या स्वाध्याय प्रेमी परमपूज्य श्री कुसुमकॅंवरजी म.सा. आणि प्रवचन प्रभाविका परमपूज्य श्री अरुणप्रभाजी म.सा. आधी ठाणा २ यांच्या सानिध्या मध्ये चौसाळा चे सुश्रावक क्रषिमित्र हिरालाल खिवंसरा यांच्यी सुन सौ सरिता निलेश खिवंसरा यांनी निरंकार 11 उपवास केले असून त्याची पचकावणी रविवार दि. 18/08/२०२४ रोजी चौसाळा येथे होणार आहे चौसाळा सारख्या छोट्या गावामध्ये जैन समाजाचे कमी घर असताना २४ वर्षानंतर चातुर्मासचा योग आला सध्या एकासना ,आंबील ,वास ,तेला, आठाई अशा बऱ्याच तपस्या चालू आहेत शनिवारी सकाळी ८:०० वाजता त्यांच्या निवासस्थान वरून वरघोडा ( मिरवणूक )निघून जैन स्थानकात पोहोचणार आहे ९:०० (नऊ वाजता) त्यांची पचकावणी होणार आहे चातुर्मास चे मार्गदर्शक सुभाषचंद बेदमूथा आणि अशोक लोढा आहेत  पचकावणी झाल्यानंतर गौतम प्रसादी ठेवलेली लाभार्थी...

मांगलिक की ले शरण, जीवन में उतारे गुरूओं के आदर्श-चेतनाश्रीजी म.सा.

मोहनीय कर्म संसार छोड़ने के मार्ग में बाधा, व्रति श्रावक बनने का रखे लक्ष्य- समीक्षाप्रभाजी म.सा.  पूज्य इन्दुप्रभाजी म.सा. के सानिध्य में दो-दो सामायिक के साथ भक्तामर के 36वें श्लोक का जाप Sagevaani.com /सूरत,। मरूधर केसरी मिश्रीमलजी म.सा. की 134वीं जयंति एवं एवं लोकमान्य संत शेरे राजस्थान रूपचंदजी म.सा. की 97वीं जयंति के उपलक्ष्य में छह दिवसीय गुरू द्वय पावन जन्मोत्सव कार्यक्रम के पांचवे दिन शनिवार को मरूधरा मणि महासाध्वी जैनमतिजी म.सा. की सुशिष्या सरलमना जिनशासन प्रभाविका वात्सल्यमूर्ति इन्दुप्रभाजी म.सा. आदि ठाणा के सानिध्य में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ गोड़ादरा के तत्वावधान में दो-दो सामायिक के साथ भक्तामर के 36वें श्लोक का जाप किया गया। जाप के माध्यम से तीर्थंकर परमात्मा की आराधना करते हुए सर्वमंगल एवं कष्ट निवारण की कामना की गई। धर्मसभा में आगम मर्मज्ञा डॉ. चेतनाश्रीजी म....

ज्ञानपूर्वक जो संकल्प होता है वही सिद्धि का कारण बनता हैं

*🏳️‍🌈प्रवचन वैभव🏳️‍🌈* 🌧️ 2️⃣8️⃣ 🪔 136) ज्ञानपूर्वक जो साधना या संकल्प होता है वही सिद्धि का कारण बनता हैं.! 137) ज्ञानरहित क्रिया प्राणशून्य देह समान हैं.! 138) दोष नाश अति सरल है दोष को दोष मानो, उनको पुष्ट मत करो, उससे लगाव मत रखो, उन्हें अपना स्वरूप मत समझो 139) जो आत्मा से भिन्न है उससे दिल मत लगाना.! 140) आंसू तो बहोत बहाए है लेकिन आर्तध्यान के.. अब प्रायश्चित के बहाने है.! 🌧️ *प्रवचन प्रवाहक:* *सूरि जयन्तसेन चरण रज* मुनिश्रीवैभवरत्नविजयजी म.सा. *🦚श्रुतार्थ वर्षावास 2024🦚* श्रीमुनिसुव्रतस्वामी नवग्रह जैनसंघ @ कोंडीतोप, चेन्नई महानगर

अहिंसा तो हमारे जीवन में होनी ही चाहिए: साध्वी आनन्द प्रभा

आमेट के महावीर भवन मे वीरपत्ता की पावन भूमि पर चातुर्मास हेतु विराजित साध्वी तपाचार्य जयमाला मा. सा. आदि ठाणा-6 के सानिध्य मे साध्वी आनन्द प्रभा ने कहा जैन दर्शन में अहिंसा का सर्वोत्तम स्थान है। प्रकृति में सब जीवों का विशेष महत्व है। जैन दर्शन सब जीवों की रक्षा करने व हिंसा को त्याग करने का उपदेश देता है। अहिंसा का व्यापक अर्थ है: किसी भी प्राणी को तन, मन, कर्म, वचन और वाणी से कोई हानि न पहुंचाना।अहिंसा हमारे व्रतों में मूल है और हमारे आचरण का प्राण तत्त्व है, अहिंसा तो हमारे जीवन में होनी ही चाहिए। यथार्थ में, सत्य आदि जितने व्रत हैं, वे सब अहिंसा की रक्षा के लिए ही हैं। अहिंसा को पूरी तरह आत्मसात करके चलना चाहिए और अहिंसा को आत्मसात करने के लिए हमें अहिंसा के स्वरूप को ठीक तरीके से समझना चाहिए। साध्वी विनीत प्रज्ञा ने कहा धम्मो मंगलमुद्दिट्ठं अहिंसा संजमो तवो। देवा वि तस्स पणमंति जस्स ...

अध्यात्म से जुड़ना ही क्रिया का उद्देश्य हैं

*🏳️‍🌈प्रवचन वैभव🏳️‍🌈* 🌧️ 2️⃣7️⃣ 🪔 131) अध्यात्म से जुड़ना ही क्रिया का उद्देश्य हैं.! 132) मुझे जो चाहिए वो बाहर कही नही हैं.! 133) साधना के तीन चरण: १) राग भाव कम करना.. २) पाप के प्रति उदाशीनता.. ३) दर्शन मोह के नाश का पुरुषार्थ 134) स्मृति के, मान्यता के पापों का नाश ज्ञान पुरुषार्थ से ही संभव हो सकता हैं.! 135) जिसमें आनंद न हो वह साधना नही मजदूरी हैं.! 🌧️ *प्रवचन प्रवाहक:* सूरि जयन्तसेन चरण रज मुनि श्रीवैभवरत्नविजयजी म.सा. *🦚श्रुतार्थ वर्षावास 2024🦚* श्रीमुनिसुव्रतस्वामी नवग्रह जैनसंघ @ कोंडीतोप, चेन्नई महानगर

स्वतंत्रता हमें बहुत ही बलिदानों के बाद मिली: पंकज मुनि

राजाजी नगर श्री संघ में विराजित श्रमण संघीय उप प्रवर्तक, सेवा सुमेरू भोले बाबा श्री पंकजमुनिजी म.सा, दक्षिण सूर्य श्री वरुणमुनिजी म.साआदि ठाणा4, के सानिध्य मे 15.08.2024, गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रातःश्री संघ के अध्यक्ष श्रीमान प्रकाशचन्दजी चाणोदिया द्वारा ध्वजारोहण किया गयाl जिसमे संघ के समस्त पदाधिकारीयों, कार्यकारिणी सदस्यों, त्रिशला महिला मण्डल, त्रिशला बहु मण्डल, राजाजीनगर युवा, ब्राह्मी कन्या मण्डल एवम जिनेश्वर युवा आदि के समस्त सदस्य उपस्थित रहेl सभी ने सम्मिलित राष्ट्र गान कियाl पूज्य श्री पंकज मुनि जी म.सा ने फरमाया कि यह स्वतंत्रता हमें बहुत ही बलिदानों के बाद मिली है, समस्त स्वतंत्रता सेनानीयों ने अपना अमूल्य सहयोग से एवं बलिदान से ही हमें यह आज़ादी प्राप्त हुई | पूज्य गुरुदेव वरूण मुनिजी ने प्रवचन सन्देश में कहां स्वतंत्रता जीवन का लोकतांत्रिक पर्व है यह संविधान ...

जिनशासन के महान प्रभावक गुरूदेव महान, श्रद्धाभाव से करे गुरू मिश्री रूप रजत गुणगान

भक्ति भाव से मनाई गई पूज्य गुरूदेव मिश्रीमलजी म.सा. एवं रूपचंदजी म.सा. की जयंति*  श्रावक-श्राविकाओं ने गुरू द्धय के चरणों में समर्पित की तेला तप की भेंट Sagevaani.com /सूरत । मरूधर केसरी पूज्य मिश्रीमलजी म.सा. की 134वीं जयंति एवं एवं लोकमान्य संत शेरे राजस्थान पूज्य रूपचंदजी म.सा. की 97वीं जयंति के उपलक्ष्य में छह दिवसीय गुरू द्वय पावन जन्मोत्सव कार्यक्रम के तीसरे दिन गुणानुवाद सभा के रूप में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। मरूधरा मणि महासाध्वी जैनमतिजी म.सा. की सुशिष्या सरलमना जिनशासन प्रभाविका वात्सल्यमूर्ति इन्दुप्रभाजी म.सा. आदि ठाणा के सानिध्य में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ गोड़ादरा के तत्वावधान में मुख्य समारोह का आयोजन मंगल पाण्डे कम्युनिटी हॉल में किया गया। समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों से श्रावक-श्राविकाएं गुरू भक्ति करने के लिए पहुंचे थे। गुरू द्धय के चरणों में क...

जीवन में महान वहीं बनता जो सीख जाता गम खाना-दर्शनप्रभाजी म.सा.

मरूधर केसरी मिश्रीमलजी म.सा. की 134वीं जयंति एवं एवं लोकमान्य संत शेरे राजस्थान रूपचंदजी म.सा. की 97वीं जयंति के उपलक्ष्य में छह दिवसीय गुरू द्वय पावन जन्मोत्सव कार्यक्रम के चौथे दिन शुक्रवार को मरूधरा मणि महासाध्वी जैनमतिजी म.सा. की सुशिष्या सरलमना जिनशासन प्रभाविका वात्सल्यमूर्ति इन्दुप्रभाजी म.सा. आदि ठाणा के सानिध्य में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ गोड़ादरा के तत्वावधान में दो-दो सामायिक के साथ श्री उवसग्गं स्रोत का जाप किया गया। जाप के माध्यम से तीर्थंकर प्रभु पार्श्वनाथ की आराधना की गई। जाप के माध्यम से सर्वमंगल एवं कष्ट निवारण की कामना की गई। जाप मधुर व्याख्यानी डॉ. दर्शनप्रभाजी म.सा. ने सम्पन्न कराया। जाप में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं शामिल हुए। जाप के बाद प्रवचन में महासाध्वी इन्दुप्रभाजी म.सा. ने कहा कि गुरू द्धय जयंति महोत्सव में तप साधना व धर्म आराधना का जिस तरह...

परमात्मा को पाने के लिए अहंकार का त्याग आवश्यक: साध्वी कमलप्रभा

श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ स्थानक नाथद्वारा में युवाचार्य पूज्य गुरुदेव श्री मधुकर मुनि जी महाराज साहब की सुशिष्या महासती कमलप्रभा जी महाराज साहब के शुभ सानिध्य में चातुर्मासिक धर्म आराधना चल रही है । साध्वी कमलप्रभा ने अपने प्रवचन में फरमाया की -जागने के लिए नींद का त्याग आवश्यक है उसी प्रकार परमात्मा को पाने के लिए अहंकार का त्याग आवश्यक है आज व्यक्ति अभिमान करता है मानव को देखकर मानव अहंकार में फुला रहता है खंबे की तरह अकड़ा रहता है मगर मानव का अहम और अकड़ ही उसे छोटा बनाने वाली है अहंकार मानव के कद को छोटा ही नहीं बौना भी बना देता है जो झुक कर रहता है वहां अनबन की खाईयां नहीं बनती आपसी क्लेश जल्दी मिट जाता है जब बाढ़ आती है तो प्रवाह के पानी में वही पौधा नहीं टूटता है जो झुक जाता है जो झुकता नहीं है तनकर करके खड़ा रहता है उसे पानी का प्रवाह तोड़कर गिरा देता है इसलिए अर्हम ब...

मानवता धर्म की शोभा है

*🏳️‍🌈प्रवचन वैभव🏳️‍🌈* 🌧️ 2️⃣6️⃣ 🪔 126) मानवता धर्म की शोभा है.! 127) सिर्फ क्रिया से या सिर्फ ज्ञान से स्वयं को धर्मी माननेवाले जिनशासन की आशाताना करते हैं.! 128) सद्क्रिया के प्रति आदर का भाव है तो भाव परिवर्तन अवश्य होगा.! 129) बोध ही ज्ञान की सफलता हैं.! 130) प्रबल संकल्प एवं अविरत पुरुषार्थ से ही सिद्धि की प्राप्ति होती हैं.! 🌧️ *प्रवचन प्रवाहक:* *युग प्रभावक वीर गुरुदेव* *सूरि जयन्तसेन कृपापात्र* श्रुत संस्करणप्रेमी,शिष्यरत्न मुनि श्रीवैभवरत्नविजयजी म.सा. *🦚श्रुतार्थ वर्षावास 2024🦚* श्रीमुनिसुव्रतस्वामी नवग्रह जैनसंघ @ कोंडीतोप, चेन्नई महानगर

वालीबॉल प्रतियोगिता का आज समापन हुआ

राजस्थानी असोसिएशन तामिलनाडु के तत्वावधान में चल रहे गोयल्स मार्बल व ग्रेनाइट आर पी एल वालीबॉल प्रतियोगिता का आज समापन हुआ। डी जी वैष्णव महाविद्यालय में 12 टीमों के इस टूर्नामेंट में अभीज ग्लेडिएटर्स चैंपियन बनी व सुराना स्ट्राइकर्स उप-विजेता बनी। अभीज ग्लेडिएटर्स के ही अभिनन्दन प्लेयर आफ दी टूर्नामेंट रहे व उनकी ही टीम के वीतराग फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच रहे। इसके पहले हुए दोनों सेमीफाइनल्स के मैन ऑफ द मैच सुराना स्ट्राइकर्स के कमलेश व अभीज ग्लेडिएटर्स के शिवा मैन ऑफ द मैच बने। 12 टीमों के इस राऊण्ड रोबिन टूर्नामेंट में कुल 35 मैचेज खेले गए। समापन समारोह में राजस्थानी असोसिएशन के गत वर्ष के अध्यक्ष मोहन जी बजाज, इस वर्ष के मंत्री हेमंत दुगड़, ओलम्पियाड के सह-संयोजक मदन राठी, वेटरन खिलाड़ी फूलचंद जी नाहर, ओलम्पियाड के समन्वयक अजय नाहर, वालीबॉल समिति के सह-संयोजक प्रीथ्वीराज छलानी व सदस्य ग...

78वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

आकुर्डी- निगडी- प्राधिकरण जैन श्रावक संघ के प्रांगण मे चातुर्मासार्थ विराजीत महासाध्वी डॉ. राज श्री जी, डॉ. मेघा़्श्री जी, साध्वी जिन आज्ञा श्री जी के प्रमुख उपस्थिति में 78वाँ स्वतंत्रता दिवस सदभावना प्रतिष्ठान, आधार ज्येष्ठ नागरिक संघ, पालवी ज्येष्ठ महिला संघ द्वारा आयोजित समारोह मे मनाया गया! डॉ. अनिरुध्द टोणगांवकर दांपत्य के करकमलोद्वारा ध्वजारोहण किया गया! साध्वी डॉ. राज श्री जी म.सा.ने स्वतंत्रता दिवस के शुभअवसरपर पर अपना उद् भोदन कर शहिदों को श्रध्दासुमन अर्पित कर स्वंतत्रता सेनानियों को आदरपुर्वक स्मरण किया और उपस्थित जनसमुदायको बधाई दी! समारोह के आयोजक श्री उल्हास जी शेट्टी, अजयजी लढ्ढा, साजिद जी पठाण का आभार प्रकट कर आ.नि.प्रा. संघ के अध्यक्ष सुभाष जी ललवाणी ने उपस्थित सन्माननीय जन समुदाय को स्वतंत्रता दिवसपर बधाई दी! श्री संघ के पदाधिकारी एवं समाजके अनेक मान्यवर उपस्थित थे! इस अ...

Skip to toolbar