222वें भिक्षु चरमोत्सव पर हुआ भव्य धम्मजागरणा का कार्यक्रम भिक्षुमय गीतों से गायक कलाकारों ने बांधा समा Sagevaani.com /माधावरम्: श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ माधावरम ट्रस्ट एवं तेरापंथ युवक परिषद् चेन्नई के सयुंक्त तत्वावधान में आचार्य श्री भिक्षु स्वामी का 222वें चरमोत्सव दिवस पर एक शाम भिक्षु के नाम विशाल धम्मजागरणा का कार्यक्रम आचार्य महाश्रमण तेरापंथ जैन पब्लिक स्कूल मे मनाया गया। अर्हत् वन्दना, नमस्कार महामंत्र से प्रारंभ धम्मजागरणा में ट्रस्ट बोर्ड प्रबंधन्यासी श्री घीसुलाल बोहरा ने पधारे हुए सभी गायक कलाकारों, श्रावक समाज का स्वागत- अभिनन्दन कियाl उपस्थित विशाल जनसैलाब को सम्बोधित करते हुए हुए साध्वी श्री डॉ गवेषणाश्री जी ने कहा कि आचार्य भिक्षु एक कुशल विधिवेता के साथ-साथ एक सहज कवि एवं महान साहित्यकार थे। वे जब तक जिये, ज्योति बनकर जिये। उनके जीवन का हर पृष्ठ, पुरुषार्थ की गौरवमय...
आज के बिजी लाइफ में हमें समय नहीं मिलता साधना करने को तो मानव के शरीर में अनेक रोगों ने बीमारियों ने घेर लिया हैl साथ नेगेटिव सोच के कारण आदमी अपने कार्य में सफलता को प्राप्त नहीं कर पाता इसलिए हमें हमारे जीवन में एक पाॅजिटीविटी को लाना हैl एक ऊर्जा को प्राप्त करना है पहले ऋषि मुनि रेकी की साधना करते थे जिससे वह कॉस्मिक ऊर्जा को प्राप्त करते थे उसे कारण सभी चक्रों को हिल करके सक्रिय करते थे यह आठवीं साधना प्रणाली प्राप्त हैl इसे अपने से हमारी बढ़ती उम्र को भी रोक देती हैl अद्भुत ऐसी साधना है जिसके माध्यम से हमारे अपने हाथों के द्वारा इस ऊर्जा को शरीर में प्रवेश कर सकते हैंl जिससे हमारा शरीर स्वस्थ बनता है 40 वर्ष की उम्र के बाद हमारे शारीरिक कोशिकाएं जो नष्ट होती है वह रे की लेवल से सक्रीय बन जाती हैl रेकी करने के बहुत ही फायदे हैं ब्रह्मांड में जो ऊर्जा है उसे ऊर्जा को प्राप्त करने के लिए...
श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ तमिलनाडु के तत्वावधान में स्वाध्याय भवन में जयगच्छीय आचार्य पूज्यश्री जयमलजी म.सा की जन्मजयन्ति सामायिक दिवस के रुप मे मनाई गयी | वरिष्ठ स्वाध्यायी आर वीरेन्द्रजी कांकरिया ने महासती लीलाबाईजी म.सा के प्रवचनांश तेतलीपुत्र का वांचन किया | श्रावक संघ तमिलनाडु के कार्याध्यक्ष आर नरेन्द्रजी कांकरिया ने राजस्थान के लाम्बिया ग्राम में पिता श्रावक मोहनदासजी व माता श्राविका महिमादेवीजी के यहां जन्मे बालक जयमल के बचपन, वैराग्यमय भावों का उल्लेख करते हुए कहा मेडता में आचार्य भूधर के प्रवचन में सेठ सुदर्शन की जीवनी को सुनकर तुरन्त ब्रह्मचर्य का नियम अंगीकार कर लिया व बाईस वर्ष की वय में दीक्षित हुए,आप अनेक वर्षों तक पंचोले-बेले आदि तपस्याएं करने वाले साधक रत्न थे | आपके व गुरुभाई के बीच कुशलचंद्रजी महाराज में आत्मीय प्रेम था | अपने पच्चास वर्ष के आचार्य काल मे अनेक आत्म...
मेड़ता विधानसभा के विधायक श्री लक्ष्मणरामजी कलरू का अभिनन्दन समारोह सम्पन्न हुआl जिसके प्रायोजक राजेन्द्र हीरावत एवं संयोजक भारत सुराणा रहेl यह समारोह में अभिनन्दन चेन्नई महानगर के जैन समाज के प्रबुद्धगण एवं एवं मेड़ता विधानसभा क्षेत्र के जैन प्रवासी समूह के द्वारा किया गयाl यह समारोह इग्मोर, चेन्नई के हीरावत पैलेस में हुआ | राजस्थान संस्कृति के प्रतीक रुप कूंकम तिलक से स्वागत खुशी सुराणा ने किया । कार्यक्रम मंगलाचरण से प्रारम्भ हुआ | मेड़ता विधानसभा के विधायक लक्ष्मणराम (कलरू) ने मंच की शोभा बढाई | गौतमराज सुराणा, प्रकाश खिंवसरा,महेन्द्र बोहरा सुशील ललवाणी, बाबू कोठारी ने मंच को शोभान्वित किया। विधायक श्री लक्ष्मणराम (कलरू) का माला द्वारा स्वागत गौतम दुग्गड़, शॉल द्वारा भारत सुराणा एवं साफा द्वारा राजेन्द्र हीरावत ने सम्मान किया | राजेन्द्र हीरावत व भारत सुराणा व उनकी टीम द्वारा विधायकजी ...
जीतो बेंगलूरु नॉर्थ की वार्षिक आम सभा सम्पन्न जीतो बेंगलुरु नॉर्थ चैप्टर 2023-24 की वार्षिक द्वितीय आमसभा होटल रेनाइसेंस में आयोजित हुई। जीतो बेंगलुरु नार्थ चैप्टर के अध्यक्ष इंदरचंद बोहरा ने सभी का स्वागत करते हुए कार्यकाल की सफलता का श्रेय समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों को दिया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से यह दो वर्षीय कार्यकाल ने नई ऊँचाइयों को छुआ। मुख्य सचिव सुधीर गादिया ने प्रतिवेदन सभा के समक्ष रखते हुए सभी के सहयोग की सराहना की। कोषाध्यक्ष विजय सिंघवी ने 2023-24 कार्यकाल के संपूर्ण आय व्यय का ब्यौरा विस्तृत रूप से प्रस्तुत किया जिसे सदन ने सर्व सम्मति से पारित किया। चुनाव अधिकारी सुभाष सिंघवी एवं रिटर्निंग अधिकारी सुरेंद्र नाथ ने निष्पक्ष चुनाव कराकर निर्वाचित प्रबंध समिति सदस्यों की घोषणा की। आम सभा की संपन्नता के पश्चात आगामी 2024-26 कार्यकाल के लिए सर्व सम्मति से व...
*🌧️विंशत्यधिकं शतम्* *📚📚📚श्रुतप्रसादम्🌧️* 🌧️ 5️⃣7️⃣ 🪔 अधम से अधम व्यक्ति भी अंत समय में यदि नवकार का स्मरण कर लें.. तो अवश्य देवत्व प्राप्त करता हैं.! 🪔 धन वैभव, भोग विलास, देवराज इन्द्र का पद, छह खंड का साम्राज्य,आदि समस्त भौतिक संपदा सुलभ हैं लेकिन नवकार की प्राप्ति दुर्लभ से अति दुर्लभ हैं.! 🪔 नवकार कृपासे भव्य जीवो को परभव में मनोवांछितो की प्राप्ति होती है.! 🌧️ नवकार की प्राप्ति से सागर सम संसार अंजली जल जितना हो जाता हैं.! *📙पर्यन्त आराधना संग्रह📗* 🌷 *तत्त्वचिंतन:* *मार्गस्थ कृपानिधि* *सूरि जयन्तसेन चरण रज* मुनि श्रीवैभवरत्नविजयजी म.सा. *🦚श्रुतार्थ वर्षावास 2024🦚* श्रीमुनिसुव्रतस्वामी नवग्रह जैनसंघ @ कोंडीतोप, चेन्नई महानगर
समता के अंदर ही धर्म है! धर्म आराधना से मानसिक प्रसन्नता की प्राप्ति होती है! समता का सार है क्षमापना- डॉ. राज श्री जी जीवन क्षणभंगुर है, धर्म आराधना करकर हमें जीवन सार्थक बनाना है!- डॉ. मेघाश्री जी आज आकुर्डी स्थानक भवन मे “ पुच्छिसुणं” के सातवीं गाथा का संपुट हुआ! सातवी गाथा का पठन करने से मिलने वाले लाभ का डॉ. मेघाश्री जी ने महत्व बताया! क्षमापना से मिलने वाले लाभ की जानकारी डॉ. राज श्री जी म. सा. ने प्रवचन दरम्यान विशद की! साधना द्वारा दोषो को मुक्त किया जाता है! हर एक ने क्षमाशील बनना है! सदगुणो के लिए क्षमा मंगल का द्वार है! क्षमा फुलो के हार जैसी है! क्षमारुपी पानी की शरीर को जुरुरत है! साध्वी समिक्षा श्री जी ने अपने मधुरकंठ से “ जहॉं जीवन सुखकर हो, वैसा अपना घर हो” इस भजन की पॅंक्तियॉं रखी! स्वाध्यायी शारदा जी चोरडीया एवं मंजुजी संचेती ने अपने पर्युषण पर्व दरम्यान के स्वांध्यायी रु...
रजस्थानी एसोसिएशन तमिलनाडु (रजत) एवं श्री माहेश्वरी स्पोर्ट्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में जी एस राठी संगीतमय नगर मंथन का आयोजन 15 सितंबर रविवार को सैंट ईब्बाज स्कूल मैलापुर से किया गया। प्रार्थना के पश्चात रजत अध्यक्ष प्रवीण टाटिया ने सभी का स्वागत करते हुए बताया कि रजत ने इस बार फ़िर श्री महेश्वरी स्पोर्ट्स क्लब के साथ म्यूजिकल कार ट्रेजर हन्ट का आयोजन किया है, जिसमें सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है। श्री महेश्वरी स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष किशन झंवर ने भी सबका अभिनंदन किया। रजत व महेश्वरी स्पोर्ट्स क्लब के पदाधिकारियों, मुख्य प्रायोजक गौरीशंकर राठी,अन्य प्रायोजकों व यशस्वी महानुभावों ने ध्वज लहरा कर कार नगर-मंथन की रोमांचक व मनोरंजन से भरपूर यात्रा का शुभारंभ किया। चेयरमैन राधेश्याम मूॅंधड़ा ने ट्रेजर हंट के बारे में जानकारी दी। आपने बताया कि कुल १०२ कारें इस ...
भारत ऋषियों, मुनियों, महात्माओं का देश है। एक से बढ़कर एक ऋषि-मुनि अपने आचार, विचार और वाणी से यहां के जनमानस का मार्गदर्शन करते रहे हैं। मुनियों की इसी परम्परा में एक महामुनि हुए – उत्तर भारतीय प्रवर्तक श्रुताचार्य गुरुदेव श्री अमर मुनि जी महाराज! श्रद्धेय अमर मुनीश्वर ने अपने उदात्त आचार, विचार और धर्म-प्रचार से मानव-समाज को एक नई दिशा दी। वि-सं- 1983, भादवा सुदी पंचमी (सन् 1936) को अविभाजित भारतवर्ष के क्वेटा बलूचिस्तान (वर्तमान पाकिस्तान) में एक प्रतिष्ठित क्षत्रिय कुल में श्री अमर गुरुदेव का जन्म हुआ। सद्गृहस्थ श्री दीवानचन्द जी मल्होत्र की अर्द्धांगिनी श्रीमती बसंती देवी की रत्नकुक्षी से जन्म लेकर बालक अमरनाथ लुधियाना में विराजित आचार्य सम्राट श्री आत्माराम जी म.सा. के सान्निध्य में आए। सद्गुरु का पारस-स्पर्श पाकर अमरनाथ शुद्ध स्वर्णत्व को उपलब्ध हुए। आचार्य श्री के दिशा-दर्शन म...
*संयुक्त मेवाड़ नवयुवक मंडल अध्यक्ष श्री प्रमोदजी सिंघवी, संरक्षक श्री अनिलजी खटोड़ को पूज्य कोमल गुरू द्वारा प्रदत्त कोहिनूर हीरा अलंकरण प्रशस्ति पत्र मंगलवाड़ संघ द्वारा बहुमान के साथ* संयुक्त मेवाड़ नवयुवक मंडल द्वारा तपस्वियों का बहुमान, प्रशस्ति पत्र 15 सितंबर 2024, गुरू अम्बेश दीक्षा भूमि, मंगलवाड़ मेवाड़ भास्कर उपप्रवर्तक पूज्य कोमल गुरू चातुर्मासिक धर्म सभा में आज मंगलवाड़ संघ द्वारा श्री अम्बेश सौभाग्य नवयुवक मंडल ( संयुक्त मेवाड़ ) के अध्यक्ष श्री प्रमोदजी सिंघवी, भीलवाड़ा एवं संरक्षक श्री अनिलजी खटोड़,भीलवाड़ा को *कोहीनूर हीरा* अलंकरण ( पूज्य कोमल गुरू द्वारा उत्कृष्ट सेवा के लिए संयुक्त मेवाड़ नवयुवक मंडल के प्रथम अधिवेशन, 25 अगस्त 2024 को मंगलवाड़ में प्रदत्त ) प्रशस्ति पत्र बहुमान कर प्रदान किया गया! साथ ही संयुक्त मेवाड़ नवयुवक मंडल के संरक्षक श्री अनिलजी खटोड़, पूज्य कोमल ग...
!जय आत्मानन्द-देवेन्द्र-शिव-महेन्द्र!! 🙏 जयगुरू अम्बेश-जय गुरु इंद्र-जय गुरु मगन-जय गुरु सौभाग्य-जय गुरु मदन के पठ्धर सुशिष्य *मेवाड़ भास्कर उप प्रवर्तक युवामनीषी परम् पुज्य गुरुदेव श्री कोमल मुनि जी म.सा. करुणाकर* नवदीक्षित श्री हर्षित मुनि जी मा.सा आदि ठाना -2 🙏 *चार्तुमास मंगलवाड़ चौराहा* 🙏 चित्तौडगढ़ = 50 🚗🚕 दबोक = 45 🚗🚕 उदयपुर = 60 🚗🚕 कपासन-फतेहनगर = 40/40 🚗🚕 *आज 15 सितंबर 2024 का प्रवचन* आज गुरुदेव के दर्शन लाभ व जिनवाणि स्मरण करने श्री अम्बेश सौभाग्य नवयुवक मंडल सयुक्त मेवाड़ के पदाधिकारीगण संरक्षक अध्यक्ष मंत्री कोषाध्यक्ष व अन्य सभी पदाधिकारी , अहमदाबाद श्री संघ , राशमि श्री संघ , खेरोदा श्री संघ , गोराजी का निम्बाहेड , भादसोड़ा , खमनोर , भीलवाड़ा , नाथद्वारा , दरीबा , रूद , जाशमा , डिण्डोली , चन्देसरा श्री संघ व अन्य कई क्षेत्रों से श्राव...
जैन भारती कोकिल कंठी महासाध्वी श्री मीना जी महाराज एवं कर्मठ श्रमणी, महासाध्वी श्री मुक्ता जी महाराज ठाणे 5 जी के सानिध्य में गुरु आत्म, शुक्ल, शिव लज्जा जन्म जयंती बड़ी श्रद्धा एवं उत्साह से मनाई गई! इस उपलक्ष में रखे गए कार्यक्रम में मुख्य मेहमान के रूप में दानवीर परम गुरु भक्त श्री विपिन जैन एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता जैन ( श्रमण जैन स्वीट्स लुधियाना )उपस्थित हुए! श्री विपन जैन एवं श्री सुनीता जी के कर कमलों द्वारा जैन धर्म का ध्वज फहराया गया! इस पूरे समारोह के पश्चात सभी के लिए गौतम प्रसादी की व्यवस्था श्री अच्छरु मल नेम कुमार जैन परिवार की ओर से की गई! इस मौके पर मुख्य मेहमान श्री विपिन जैन, श्रीमती सुनीता जैन, श्रीमती सोनिया जैन, श्री नेम कुमार जैन जी को एस एस जैन सभा नवांशहर के प्रधान सुरेंद्र जैन, उप प्रधान श्री रजनीश जैन गुग्गु, महामंत्री रतन कुमार जैन, कोषाध्यक्ष श्री राके...