जैन मेडिकल रिलीफ सोसाइटी के तत्वावधान में जरूरतमंद परिवारो के लिए चिकित्सा केम्प का आयोजन श्री जैन मेडिकल रिलीफ सोसायटी द्वारा 24 दिसंबर रविवार को चंद्रप्रभु जैन कॉलोनी, पोन्नियम्मन मेडु, माधवरम में एक “निःशुल्क चिकित्सा शिविर” का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 75 लोग निःशुल्क मधुमेह, बीपी जांच, महिला स्वास्थ्य संबंधित जांच व परामर्श, नेत्र, दंत चिकित्सा से लाभान्वित हुए। उनमें से 10 लोगों को मोतियाबिंद सर्जरी की सलाह दी गई, 50 लोगों को मुफ्त चश्मे, ट्राई साइकिल, वाकर भी वितरित किए गए। केम्प संयोजक गौतमचंद कांकरिया ने सभी डॉक्टरों, देवराज मानिकचंद मैटरनिटी हॉस्पिटल, भगवान महावीर आई हॉस्पिटल, रत्नाबाई जैन डिस्पेंसरी टीम के स्टाफ सदस्यों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया। एसजेएमआरएस इकाइयों के पदाधिकारियों को उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। शिविर को सफल बनाने में पवन पोक...
Sagevaani.com /बेरछा :–शत्रुजंय तीर्थ पालीताणा मे गिरिराज आदेश्वर दादा की छत्रछाया मे कठिन उपधान तप की तपस्या परम पुज्य गुरूदेव मुनिराज श्री अगम प्रशम वज्र रत्न सागरजी महाराज साहेब की नि श्रा मे पूर्ण कर वापस आऐl तपस्वीयो का बेरछा जैन श्री संघ द्वारा बहुमान का कार्यक्रम दिनांक 24 दिसम्बर मंगलवार को रखा गया था । तपस्वीयो के परिवार वालो द्वारा इसका लाभ लिया गया । इसके अन्तर्गत सुबह 8 बजे नवकारसी (नाश्ता ) इसके पश्चात तपस्वीयो का वरघोडा निकाला गया जिसमे शान्तिनाथ भगवान का रथ चार बघियो मे सवार तपस्वीयो का। वरघोडा बेण्ड बाजोके साथ बहार से पधारे मेहमानो व नगर के श्री संघ के सदस्यो द्वारा बहुत ही धूमधाम से निकाला गया बरघोडा नगर भ्रमण कर रथंभवर रोड श्री सुरजकरणजी जैन के यहा बनाए गये बहुमान स्थल पर पहुंचा । तपस्वीयो का बहुमान श्री संघ बेरछा की तरफ से बोली लगाकर श्री संजय कुमार जी अशोक कुमार ज...
श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ- तमिलनाडु के तत्वावधान में सुश्री दीक्षार्थी बहन योगिताजी सुराणा का अभिनन्दन समारोह स्वाध्याय भवन में सम्पन्न | दिनांक : 22 दिसम्बर 2023, शुक्रवार को सुश्री दीक्षार्थी बहन योगिताजी सुराणा का अभिनन्दन समारोह स्वाध्याय भवन, साहूकारपेट,चेन्नई में श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ- तमिलनाडु के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ | संघाध्यक्ष वीरपिता प्रेमकुमार कवाड ने दीक्षार्थी बहन के प्रति मंगल भावना करते हुए स्वागत भाषण दिया | वीर परिवार से शशि कांकरिया,स्वाध्यायी सोनल सुराणा,निशा सिसोदिया ने संयम चालीसा की स्तुति की | अभिनन्दन समारोह का संचालन करते हुए श्रावक संघ के कार्याध्यक्ष आर नरेन्द्र कांकरिया ने सभा में उपस्थित चेन्नई के दीक्षित वीर परिवारों,राष्ट्रीय संघ,शासन सेवा समिति,स्थानीय संघ की सहयोगी संस्थाओं श्राविका मण्डल,युवक परिषद, स्वाध्याय संघ के प्रति साधुवाद ज्ञा...
चेन्नई वॉलीबॉल (डोटा) फेडरेशन का द्वितीय टूर्नामेंट Sagevaani.com /चेन्नई : शिवानन्द स्पोर्ट्स क्लब द्वारा प्रायोजित फेडरेशन का द्वितीय टूर्नामेंट माधवराम स्थित वासुदेव मंदिर के खेल परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना द्वारा की गई एवं शिवानन्द स्पोर्ट्स के संजू पुरोहित ने सभी का स्वागत किया।फेडरेशन समिति से कानाराम चौधरी ने आयोजक शिवानन्द स्पोर्ट्स क्लब के कैप्टेन सुरेश राजपुरोहित का मोमेंटो से सम्मान किया। मुख्य अतिथि श्री बाबूलाल सिरवी अध्यक्ष ऑल इंडिया वासुदेव समाज एवं विशिष्ट अतिथि सेसाराम परिहार अध्यक्ष वासुदेव मंदिर ट्रस्ट ने रिबन खोलकर टूर्नामेंट का आग़ाज़ किया। फेडरेशन से राजेश सुराणा ने बताया की 14 टीम को दो ग्रुप में बाँटा गया एवं प्रत्येक टीम ने 6 लीग मैच खेले।दोनों ग्रुप से 4 टीमों ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। शिवानन्द स्पोर्ट्स क्लब ने मरीना स्पोर्ट्स क्ल...
टीपीएफ चेन्नई की शानदार प्रस्तुति Sagevaani.com /चेन्नई : नए साल को सही मायने में कई नए रेजोल्यूशनस के साथ स्वागत करते हुए, तेरापंथ प्रोफेशनल फारम चेन्नई चेप्टर अध्यक्ष श्री प्रसन्न बोथरा ने स्वागत स्वर एवं टीपीएफ की गतिविधियों का साझा करते हुए अपने अनोखे अंदाज में कार्यक्रम की शुरुआत की। टीपीएफ चेन्नई के वरिष्ठ सदस्य श्री गौतम बोहरा ने अपने स्वरचित कविताओं के पिटारे से कविताओं का वाचन कर आगंतुको का मनोरंजन किया। टीपीएफ की टीम द्वारा नए साल 2024 का आगाज डांस की प्रस्तुति से किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नेटवर्किंग एवं नए टीपीएफ प्रोफेशनल्स से मेल मिलाप बढ़ाना था। आगे के मंच संचालन के लिए श्री राजेश खटेड को मंच सौंपा गया। 2 घंटे के बड़े ही शानदार गेम शो से आपने सबका मन मोह लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में टीपीएफ हूनर नेशनल कन्वीनर श्री अनिल लुणावत एवं करियर काउंसलिंग कन्वीनर ...
राजस्थानी एसोसिएशन तमिलनाडु के माध्यम से राजस्थानी समाज ने सेवा के कीर्तिमान स्थापित किए हैं तत्कालीन मुख्यमंत्री माननीय अन्नादुरई के कर कमलों से स्थापित आपकी यह एसोसिएशन स्थानीय समाज के साथ तालमेल के साथ सेवा कार्य कर रही है तदर्थ बहुत बहुत बधाई ये उद्गार व्यक्त किए तमिलनाडु विधानसभा के जोलारपेट श्रेत्र के विधायक श्री के देवराज ने। श्री के देवराज दिनांक 17 दिसंबर 2023 प्रातः 10:00 बजे येलगिरी की सुरम्य वादियों में स्थित होटल हिल्स के प्रांगण में आयोजित रजत के राज्य परिषद अधिवेशन मुख्य अतिथि की रुप में उपस्थित थे । प्रारंभ में प्रार्थना एवं तमिल ताय वालत्तु के पश्चात रजत अध्यक्ष श्री मोहन लाल बजाज ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि राजस्थानी एसोसिएशन तमिलनाडु सदैव राजस्थानी समाज को एकजुट कर सामाजिक हितों की सुरक्षा के लिए तत्पर है, राज्य परिषद चेयरमन रजत के निवर्तमान अध्यक्ष श्री...
तेरापंथ जैन विद्यालय, पट्टालम में छात्र अभिभावकों के लिए हुआ आयोजित Sagevaani.com /चेन्नई : तेरापंथ एजूकेशनल एण्ड मेडीकल ट्रस्ट एवं आचार्य श्री तुलसी डाइग्नोसिस सेंटर- संचालक तेरापंथ युवक परिषद् के द्वारा तेरापंथ जैन विद्यालय पट्टालम के प्रांगण में प्रातः स्वास्थ्य सघन जाँच शिविर का स्कूल छात्र अभिभावकों के लिए आयोजन किया गया। विद्यालय सिल्बर जुबली वर्ष के सुअवसर पर मेगा हैल्थ चैकअप कैंप का एटीडीसी द्वारा द्वितीय बार आयोजित किया गया। इससे पूर्व 28 नवम्बर को स्कूल छात्रों एवं शिक्षकों के लिए आयोजित किया गया था। शिविर का आयोजन नमस्कार महामंत्र के उच्चारण के साथ किया गया। स्कूल मेडिकल समिति संयोजक श्री विकास सेठिया, तेयुप सहमंत्री श्री सुनील मूथा एवं श्री प्रदीप सुराना की भूमिका बेहद सराहनीय रही। इस कैप को सफल बनाने में पट्टालम स्कूल की प्रशिक्षका श्रीमती सुमति, श्रीमती युवा रानी, श्रीमती ग...
आज संकरा नेत्रालय हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ बद्रीनाथ जी को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हॉस्पिटल के वीडी स्वामी ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित किया गयाl करीबन दो सो लोगों ने श्रद्धांजलि सभा में भाग लियाl उसमे फतेहराज जैन को भी जाने का मौका मिलाl इस मैके पर उन्होने कहा कि डॉ बद्रीनाथ जी एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने अपने जीवन में हर व्यक्ति को खुशी से हस्ते हस्ते आखों के हज़ारों ऑपरेशन कराए l कई बार हमने भी गुरुदेव मेडिकल फाउंडेशन के लेटर देकर भेजने पर निशुल्क ऑपरेशन करके भेजा था। ऐसे इंसान कम ही मिलते हैं। आज हमारे बीच नहीं हैं मगर उनके द्वारा दी गई रोशनी से आज हज़ारों लोग उन्हें याद करते हैंl केवल चेन्नई ही नहीं देश विदेश से हर व्यक्ति संकरा नेत्रालय हॉस्पिटल आते है, तो केवल डॉ बद्रीनाथ जी की कुशलता के कारण आते हैं ऐसे डॉ साहब को मन की गहराईयों से श्रद्धांजलि देते हैं।
श्री संभवनाथ जैन मंदिर व्यापारी जैन संघ में आचार्य श्री देवेंद्रसागरसूरिजी ने प्रवचन देते हुए कहा कि संघर्ष जीवन की एक कसौटी है जो अंत में विजय का द्वार खोलती है और समस्या का समाधान करती है। संघर्ष का जीवन जीना है तो भूल को भूलना सीखना होगा। प्रतिशोध के कटु परिणाम ही आते हैं। इसलिए क्षमा सहज-सरल जीवनशैली का मूल मंत्र है। जीवन में परिवर्तन का क्रम चलता रहता है। अगर एक जैसी परिस्थितियां बार-बार हो रही हों तो कभी यह नहीं समझना चाहिए कि अब जीवन में सब कुछ समाप्त हो गया है। मेरे लिए कुछ नहीं बचा है। संघर्षशील व्यक्ति को एक बार पुन: उसी जोश व उत्साह के साथ नए सिरे से प्रयास में जुट जाना चाहिए। प्रयास सफलता की कुंजी होती है। संघर्ष काल में यह बात हमेशा ध्यान में रहनी चाहिए कि व्यक्ति के स्वयं के हाथ में कुछ नहीं है। व्यक्ति पुरुषार्थ कर सकता है, लेकिन परमार्थ का फल समय से पूर्व प्राप्त नहीं कर सक...
पू.आचार्य श्री विजयराज जी म.सा. ने फरमाया की शिष्य ने पूछा गुरुदेव से श्रावक की क्या पहचान है? श्रावक की *दो पहचान है* पहली है *पापभीरु ओर दूसरी है व्यवहार कुशलता* 🔻 *पाप* होते है तीन कारणों से- मन से होते है वो मानसिक, काय से होते हे वो कायिक पाप है। काया से पाप होते है वे कायिक पाप है । लोग *पुण्य व धर्म* कम करते है पाप ज्यादा करते है क्योंकि *आकर्षण होता है* परिणाम दुखदायी होती है। प्रवर्तिया पापमयी है, ज्ञानियों की दृष्टि में दुःखदायी है। किमपाक फल जहरीला होता है गंध अच्छी, रूप सुन्दर ,,स्थाद अच्छा होता है, वर्ण सुन्दर गंध अच्छी, फल देखकर मनुष्य आकर्षित होता है। भूल से भी किंपाक फल को खा उसका परिणाम मारक होता है, फल खाने के बाद ज्यादा नही रह सकता है। *पाप* भी दिखने में अच्छे, करने में अच्छे लगते है पाप का फल दुखी दाई, नरक में ले जाता है। उत्तराध्ययन सूत्र:- *अपतथं अमबगं बुजझा* वह राजा...
पू.आचार्य श्री विजयराज जी म.सा. ने फरमाया की साफ न किया अगर दिल को गंगा नहाये तो क्या हुआ,, पापों में मनवा घुम रहा, माला फिराये तो क्या हुआ,, साफ किया न मगर दिल को गंगा नहाये तो क्या हुआ….. भगवद गीता, रामामण, निस दिन सुनता रहता है,, अमल किया इन पर कुछ भी, , नर तन मिला तो क्या हुआ,, मुख से राम-राम करता है और मन में हेरा फेरी है, जाकर मंदिर मस्जिद में सीस झुकाये तो क्या हुआ….. झूठी माया के खातिर तु पाप बटोरता रहता है, दीन दुःखी की बात न पुछे -२ ब्राह्मण जीमाये तो क्या हुआ तर्ज : रहने दो इन आँखों को आत्मीय बंधुको माता बहनो,,, शिष्य ने पुछा गुरुदेव श्रावक की क्या पहचान है? पहली पहचान श्रावक *पापभीरु* होता है, जो पाप से डरता है, जो पाप से डरते है नही वे साधक श्रावके नहीं हो सकता है। *पाप* क्या है? *में और मेंरा यही हे पाप का घेरा।* में में जीते हो के नहीं? हर व्यक्ति ‘...
पू.आचार्य श्री विजयराज जी म.सा. ने फरमाया की तिस धममे नीचे सासाइये, सिझ्झी सिझम चाणेणं, सिझी संति तहावरे (तर्फ: दिल के मरमान) साधना का है समय सोना नहीं , मनुज जन्म हमको खोना नहीं, भाग्य से जीन देव का शासन मिला … भुलकर के भी कभी रोना नहीं, मनुज तन हमको मिला खोना नही.. साधना का हे समय—- 🔻किसी ने पुंछा गुरु देव श्रावक की क्या पहचान है? ①श्रावक पापभीरू होता है – जो पाप से डरता, भयभीत होता है वह श्रावक है,, हम अपना चिंतन करे हम पाप से डरते हे क्या?? हम पाप से नहीं *पापी से डरते है।* पाप *पाप* ही रहने वाला हे वह पाप कमी धर्म, नहीं बनेगा। *तिरस्कार* पाप का करना चाहिए *पापी का नहीं।* पापी से घृणा, अपेक्षा, अवहेलना करते है। पापी तो कभी भी *धर्मी* बन सकता है। अर्जुनमाली प्रतिदिन 6 पुरुष 1 महीला की हत्या 6 महीने तक करता रहा। वह कितना पापी । भगवान ने अर्जुनमाली की उपेक्षा नहीं की,, व...