Sagevaani.com /चेन्नई: अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद् चेन्नई द्वारा पुरे जून माह में विभिन्न स्थानों पर ‘मेगा ब्लड़ डोनेशन ड्राइव 2024’ के अन्तर्गत केम्पों का आयोजन किया जा रहा है। तेयुप सदस्यों के साथ अनेकों सामाजिक कार्यकर्ता इस मुहिम में जुड़े हुए हैं। 1 जून से प्रारम्भ अभी तक 21 जगहों पर केम्पों का आयोजन किया जा चुका है। जिसमें लगभग 500 से अधिक युनिट रक्त का संग्रहण हुआ। इसी कड़ी में शुक्रवार को चेन्नई शहर के मदीपकम क्षेत्र में संतोष फैन हाउस में तेयुप के साथ मिलकर- माली समाज से सेवाभावी सुखलाल माली चेनाराम, मनोहर और सुनील सैनी ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया और 28 यूनिट संग्रह किया गया। तेयुप अध्यक्ष संदीप मुथा और निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप गेलडा ने सभी का सम्मान किया। इस अभियान में राजस्थान पत्रिका प्रिंट मीडिया और न्यूज शुभ सोश्यल मीडिया ...
Sagevaani.com /चेन्नई: जो हमारे स्वास्थ्य को संतुलित व स्वस्थ बनाता है, मन को शुद्ध बनाता है, आत्मा को पवित्र बनाता है- उसे योग कहते है। भारतीय संस्कृति में योग का मन, वचन और शरीर से गहरा संबंध माना गया है। योग के माध्यम से हमें शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक आरोग्य की प्राप्ति होती है। स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन एवं पवित्र भावधारा की प्राप्ति यौगिक क्रियायों से संभव है। उपरोक्त विचार दसवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आचार्य श्री महाश्रमणजी के विद्वान सुशिष्य मुनिश्री हिमांशुकुमारजी ने अणुविभा के तत्वावधान में अणुव्रत समिति, चेन्नई एवं श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ ट्रस्ट, ट्रिप्लीकेन की आयोजना में तेरापंथ भवन में ‘योग अपनाएं- आरोग्य पाएं’ कार्यक्रम में विस्तार से बताएं। ◆ _शरीर को साधना- यह श्वास एवं मन को साधने में बनता सहायक_ मुनिश्री ने प्रेरणा पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि शरीर ...
Sagevaani.com /ट्रिप्लीकेन, चेन्नई: श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा अध्यक्ष श्री अशोक खतंग का ट्रिप्लीकेन तेरापंथ सभा भवन पधारने पर ट्रस्ट बोर्ड द्वारा सम्मान किया गया। ट्रस्ट बोर्ड के प्रबंधन्यासी श्री संतोष धारीवाल, उपाध्यक्ष श्री विजयराज गेलड़ा, निवर्तमान प्रबंधन्यासी श्री सुरेश कुमार संचेती, पूर्व प्रबंधन्यासी श्री सुरेशचंद बोहरा, श्री गौतमचंद सेठिया ने सभाध्यक्ष का सम्मान किया। सभा संगठन मंत्री श्री चन्द्रेश चिप्पड़, साहूकारपेट ट्रस्ट के प्रबंधन्यासी श्री विमलचंद चिप्पड़ एवं ट्रिप्लीकेन ज्ञानशाला प्रभारी माणकचन्द बोहरा भी उपस्थित थे। पूर्व प्रबंधन्यासी श्री गौतमचंद सेठिया ने शुभेच्छा वक्तव्य में कहा कि तेरापंथ सभा आगामी वर्ष में नित्य नए नए आयाम स्थापित करे एवं गण की महिमा को खुब ख्याति अर्जित करें। समाचार सम्प्रेषक : स्वरूप चन्द दाँती
Sagevaani.com /चेन्नई: अणुविभा के तत्वावधान में अणुव्रत समिति, तेरापंथ एजूकेशन एण्ड मेडिकल ट्रस्ट, प्रेक्षा फाउंडेशन और संघीय संस्थाओं की आयोजना में साध्वी डॉ गवेषणाश्री ठाणा 4 के सान्निध्य में तेरापंथ जैन विद्यालय, पट्टालम् में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ‘योग से बने निरोग’ कार्यक्रम समायोजित किया गया। कार्यक्रम में 300 से अधिक बच्चों के साथ लगभग 400 अभिभावकों, अध्यापकों, श्रावक समाज उपस्थित रहा। नमस्कार महामंत्र के बाद विद्यालय विद्यार्थीयों ने अणुव्रत गीत संगान से मंगलाचरण किया। विद्यालय परिवार से प्रधानाध्यापिका श्रीमती आशा क्रिस्टी ने, ट्रस्ट चेयरमैन श्री एम जी बोहरा, अणुव्रत समिति अध्यक्ष ललित आंचलिया, प्रेक्षा फाउंडेशन से भारती मुथा ने स्वागत स्वर के साथ अपने विचार व्यक्त किए। साध्वी डॉ गवेषणाश्री ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग हैं। जैन तीर्थंकर ऋषभदेव से ...
राजस्थान पत्रिका एवं एक्ष्नोरा इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस विद्योदया गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल टी नगर में मनाया गयाl स्कूल की प्रधान अध्यापिका शांति ने स्वागत भाषण दियाl योग गुरु सारधामणि एवं मलरवती ने योग के गुणों के बारे मे विस्तार से जानकारी दी एवं योग करवाये। करीबन 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस मौके पर एक्ष्नोरा नॉर्थ सचिव फतेहराज जैन ने योग दिवस पर विशेष जानकारी देते हुए कहा कि योग व्यक्ति के शरीर, मन, भावना और ऊर्जा के स्तर पर काम करता है। योग को चार भागों मैं बाट सकते है, हम कर्मयोग मैं शरीर, ज्ञानयोग मैं मन, भक्तियोग मैं भावना तथा क्रियायोग मैं ऊर्जा का प्रयोग करते है। योग साधना मैं अष्टांग योग – यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान एवं समाधि का अभ्यास सबसे अधिक किया जाता है। बंध और मुद्रा, षटूकर्म युत्काहार, मंत्र जप आदि भी यो...
On June 20, 2024 (a Thursday), at 3.30 p.m., at the school premises, SRKM Sarada Vidyalaya Girls HR SEC SCHOOL T. Nagar Greater Chennai Corporation, Exnora Greater Chennai, and Rajasthan Patrika jointly organised a celebration on World Environment Day 2024 & Health Awareness Programme on Diseas Prevention & Swachh Bharath Mission. The awareness programme was led by school headmaster Smt. N. SHANTHI, who also gave a warm welcome to everyone in attendance. The Greater Chennai Corporation’s DR. T.G. SRINIVASAN Health Education Officer recited the pledge emphasising the value of health and the environment and gave the students a key note address. The special speech to the students was given by ExNoRa Greater Chennai President Mr. R. GOVINDARAJ, Secretary North, J. FATHERAJ JAIN, ...
Sagevaani.com /चेन्नई: बीकानेर डिस्ट्रिक्ट जैन एसोसिएशन चेन्नई की वर्ष 2023-2024 की 28 वीं वार्षिक आमसभा साहुकारपेट एन एस सी बोस रोड स्थित राजस्थानी एसोसिएशन हॉल में रविवार को आयोजित हुई। सभा का शुभारम्भ महिला प्रकोष्ठ द्वारा सामूहिक मंगलाचरण से हुआ। अध्यक्ष श्री कन्हैयालाल पुगलिया ने स्वागत भाषण दिया। सहमंत्री श्री सुशील कुमार पुगलिया ने गतवर्ष की कार्यवाही का वाचन किया एवं सालभर में किए गए कार्यों की जानकारी मंत्री प्रतिवेदन द्वारा, कोषाध्यक्ष श्रीमनोज बैद ने वर्षभर का आय- व्यय का लेखा जोखा, महिला प्रकोष्ठ संयोजिका श्रीमती राजश्री सेठिया ने वार्षिक प्रतिवेदन एवं सह संयोजिका श्रीमती सुरभी सांड ने आय-व्यय ब्योरा दिया, जिसे सदन ने सर्व समिति से पारित किया। मेसर्स के के एस एंड कंपनी के श्री सुशीलकुमार कोचर को पुनः वर्ष 2024-2025 के लिए लेखा अंकेक्षक मनोनीत किया गया। तदोपरांत मंच चुनाव अधिका...
तेरापंथी सभा ट्रस्ट पल्लावरम की नवगठित टीम का शपथग्रहण Sagevaani.com /पल्लावरम्, चेन्नई: आचार्य श्री महाश्रमणजी के सुशिष्य मुनिश्री हिमांशुकुमारजी ठाणा 2 के सान्निध्य में बुधवार को श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा ट्रस्ट, पल्लावरम का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। मुनिश्री के नमस्कार महामंत्र मंगलाचरण से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। तेरापंथी महासभा तमिलनाडु आंचलिक प्रभारी श्री विमल चिप्पड द्वारा श्रावक निष्ठा पत्र वाचन के पश्चात 2024-2026 की नवगठित टीम के पदाधिकारीयों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई। इसके पूर्व पुर्वाध्यक्ष श्री मांगीलाल पितलिया ने मंच संचालन करते हुए सभी पदाधिकारीयों का परिचय प्रस्तुत किया। शपथ ग्रहण के पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री दिलीप भंसाली ने अपने दो वर्षीय विजन की प्रस्तुति दी। नवगठित टीम को प्रेरणा पाथेय प्रदान करते हुए मुनिश्री हिमांशुकुमार ने कहा कि देव, गुरु, ध...
महिला मण्डल द्वारा विसर्जन दिवस का आयोजन Sagevaani.com /तिरुप्पुर: अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तिरुपुर महिला मंडल की आयोजना में गणाधिपति गुरुदेव श्री तुलसी के 28 वें महाप्रयाण दिवस को ‘विसर्जन दिवस’ के रूप में मुनिश्री रश्मिकुमारजी ठाणा- 2 के सानिध्य में तेरापंथ भवन, तिरुप्पुर में मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ तुलसी अष्टम से किया गया। महिला मंडल की बहनों द्वारा प्रेरणा गीत का संगान किया गया। सभी भाई -बहनों द्वारा सामूहिक जप किया गया। अध्यक्षा श्रीमती नीता सिंघवी ने सभी का स्वागत किया। मुनिश्री प्रियांशुकुमारजी ने कहा कि विसर्जन केवल पद का नहीं होता, अपनी बुराइयों का त्याग करना, मस्तिष्क में चल रहे बुरे विचारों को छोड़ना भी विसर्जन ही कहलाता है। आचार्य तुलसी ने अपने जीवन में अनेक इतिहास गढ़े। मुनिश्री रश्मिकुमारजी ने कहा कि गणाधिपति पूज्य गुरुदेव तुलसी स...
अणुव्रत आचार संहिता के तहत् व्यसन मुक्त, नशामुक्त रहने की दी प्रेरणा सफल बनने के लिए करवाये जीवन विज्ञान के प्रयोग Sagevaani.com /तिरुवतियुर/चेन्नई – आचार्य महाश्रमण की सुशिष्या साध्वी डॉ गवेषणाश्री ने महावीर जैन विद्यालय, तिरुवतियुर, चेन्नई में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहाँ कि जीवन में बाधाएं, विपदाएँ समस्या आएगी, लेकिन हम डिगे नहीं, झुके नहीं, अपितु सम्मान पूर्वक सामना करे और आगे बढ़ते जाएं। ◆ अणुव्रत, जीवन विज्ञान अपना बने सफलतम साध्वीश्री ने बालक-बालिकाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जीवन सफलतम बनाने के लिए आचार्य तुलसी द्वारा प्ररुपित अणुव्रत, जीवन विज्ञान- ‘साइंस ऑफ लीविंग, आर्ट ऑफ लींविग जीवन जीने की कला’ यदि हमने सीख ली, तो समझो जिन्दगी सफल। उसके लिए आवश्यक है लक्ष्य का निर्धारण, इच्छाशक्ति और संकल्पशक्ति की। नेपोलियन, कोलंबस आदि की सफलता का भी श्रेय पुरुषार्थ ए...
पारिवारिक मूल्यों को बनाए रखने और युवा पीढ़ी में संस्कृति के पोषण के उद्देश्य से राजस्थानी एसोसिएशन तमिलनाडु (रजत) का राजस्थानी ओलम्पियाड रविवार को नेहरू स्टेडियम में शुरू हुआ। लगभग ढ़ाई महीने तक चलने वाले ओलम्पियाड के तहत विभिन्न खेलों का आयोजन होगा जिसमें प्रवासी राजस्थानी खिलाड़ी भाग लेंगे। ओलम्पियाड के दूसरे चरण की शुरुआत में पारिवारिक माहौल नजर आया जहां खिलाड़ी, आयोजक और प्रशंसक समूचे प्रवासी परिवार के ही थे। मुख्य सहयोगी के. सुभाषचंद रांका और मोहन गोयन्का फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किए जा रहे ओलम्पियाड के उद्घाटन समारोह में रजत अध्यक्ष प्रवीण टाटिया ने सभी का स्वागत किया। ओलम्पियाड चेयरमैन अशोक मूंदड़ा ने रविवार से शुरू होकर लगभग ढ़ाई महीने तक चलने वाले ओलम्पियाड के तहत आयोजित होेन वाले खेलों की जानकारी दी तथा इसके पीछे के उद्देश्यों को स्पष्ट किया। महासचिव हेमंत दूगड़ ने रजत की गति...
मिलन का प्रसंग आल्हादकारी हैं – मुनि दीपकुमार Sagevaani.com /तिरुपुर: तमिलनाडु तिरुपुर में रविवार को मनोहरकारी प्रसंग घटित हुआ, मुनिश्री रश्मिकुमारजी ठाणा– 2 और मुनिश्री दीपकुमारजी ठाणा– 2 का आध्यात्मिक मिलन देखकर। चारों तरफ संत मिलन का नजारा देखकर हर्षोल्लास छाया हुआ था। जनता इस मिलन को देखकर भाव विभोर दिखाई दे रही थी। मिलन के बाद संतों का भव्य रैली के साथ तेरापंथ भवन में पधारना हुआ, जहां पर आध्यात्मिक मिलन समारोह का आयोजन तेरापंथ सभा– तिरुपुर द्वारा आयोजित किया गया। मुनि श्री रश्मिकुमार ने कहा कि संत मिलन उल्लास का प्रतीक है। मुनि श्री दीपकुमारजी से बर्हिविहार में प्रथम बार मिलना हुआ है। इन्होंने शासन गौरव मुनि श्री राकेशकुमारजी स्वामी की बहुत सेवा की। जो बड़ों की सेवा करता है, उसे कभी पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ता। मुनिश्री सेवाभावी और व्याख्यानी संत हैं । मुनी काव्यकुमारजी भी सेवा भावन...