Featured News

श्री संदीप मुथा बने तेरापंथ युवक परिषद् के अध्यक्ष

 तेरापंथ युवक परिषद्, चेन्नई का 57वॉ वार्षिक अधिवेशन अध्यक्ष श्री दिलीप गेलड़ा की अध्यक्षता में तेरापंथ सभा भवन, साहूकारपेट में आयोजित हुआ। नमस्कार महामंत्र के बाद विजयगीत संगान के साथ अधिवेशन का शुभारम्भ हुआ। अध्यक्ष दिलीप गेलड़ा ने स्वागत स्वर प्रस्तुत करते हुए अपने पुरे कार्यकाल में पदाधिकारियों, समिति प्रभारियों, तेयुप साथियों, दानदाताओं, सभी संघीय संस्थाओं, समाज के गणमान्य व्यक्तियों के मिले अतुलनीय सहयोग के लिए साधुवाद सम्प्रेषित किया। मंत्री कोमल डागा,कोषाध्यक्ष दिनेश भंसाली, संगठन मंत्री नितेश मरलेचा एवं सभी विभागीय प्रभारियों द्वारा अपनी गतिविधियां सदन पटल पर रखी, जिसे ऊँ अर्हम् की ध्वनि से सर्वसम्मति से पारित किया गया। दिवंगत आत्माओं की पुण्य स्मृति में लोगस्स पाठ का ध्यान किया गया। अध्यक्ष दिलीप गेलड़ा ने सभी कार्यकर्ताओं, संस्कारकों, दानदाताओं इत्यादि का सम्मान किया। आगामी कार्यवा...

विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

महावीर इंटरनेशनल चेन्नई नार्थ टाउन द्वारा’ दिनांक 5 जुन को नार्थ टाउन में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। चेयरमैन दीलखुशराज धोका ने बताया कि पर्यावरण खतरों के बारे में और इससे होने वाले नुकसान को कैसे रोका जा सकता है इन चीजों के प्रति लोगों को जागरूक करने के मकसद से यह दिन मनाया जाता है। गवर्निंग काउंसिल सदस्य ज्ञानचंद कोठारी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण हमारे बच्चों और आने वाली पीढ़ियों को एक बेहतर और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मानव और पर्यावरण के बीच गहरे संबंध को समझाना जरूरी है। तभी लोग इसके प्रति अपनी जिम्मेदारी समझेंगे।   सचिव रमेश नाहटा ने कहा कि प्लास्टिक की थैली से प्रदुषण फैलता है। कपड़े के थैली का उपयोग फटे होने की संभावना के बिना कई चीजें रखने के लिए किया जा सकता है। वे सूक्ष्मजीवों द्वारा विघटित हो जाते हैं और इसलिए पृथ्वी पर कोई ...

मानसिक शांति आज भी प्रकृति की गोद में ही मिलती है: फतेहराज जैन

राजस्थान पत्रिका और एक्ष्नोरा इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वाधान में चलाए जा रहे हरित प्रदेश अभियान के तहत आज विश्व पर्यावरण दिवस पर पोधारोपण कार्यक्रम जिनकुशलसूरीजी जीनचंद्र सूरीजी ट्रस्ट दादाबाड़ी आयनावरम मैं श्रुतप्रभावक मुनिपराज श्री डॉ. वैभवरत्न विजयजी म.सा. आदि मुनि भगवंत की निश्रा मैं आयोजित किया गया। शुरुआत मंगलाचरण से की गई, मुनिराज डॉ. वैभवरत्न विजयजी म.सा. ने पर्यावरण पर विशेष जानकारी देते हुए प्रवचन दियाl इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉक्टर के मुथू कुमार प्रोग्राम ऑफिसर डिपार्टमेंट ऑफ एनवायरमेंट एंड क्लाइमेट चेंज गवेनमेंट ऑफ तमिलनाडु ने पर्यावरण के विशेष गुणों की जानकारी विस्तार से दी। पर्यावरण हितेषी पोस्टर का विमोचन गुरुभगवंत एवं मुख्य अतिथि के हाथो द्वारा किया गया। इस मौके पर एक्ष्नोरा उतरी चेन्नई के सचिव फतेहराज जैन ने कहा कि 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस हम सभी को मनाना चाहिए। पर्यावरण क...

स्वाध्याय भवन, साहूकारपेट चेन्नई मे सम्पन्न हुए सामुहिक सामायिक व प्रवचन

Sagevaani.com /चेन्नई, साहूकारपेट: श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ, तमिलनाडु के तत्वावधान मे संघ गठन व भावी आचार्य पूज्यश्री महेन्द्रमुनिजी म.सा के पचासवें वर्ष के अवसर पर रत्न स्वर्ण महोत्सव वर्ष मनाया जा रहा हैं | संघ के मुख्य सहयोगी संगठन श्री जैन रत्न युवक परिषद के सफल संचालन मे आज 2 जून 2024 रविवार को मासिक सामुहिक सामायिक साधना के अवसर पर जयगच्छीय आचार्यश्री पार्श्वचन्द्रजी म.सा के आज्ञानुवर्तिनी महासती श्री शशिप्रभाजी म.सा निपुणश्रीजी म.सा ने स्वाध्याय भवन, साहूकारपेट, चेन्नई मे प्रवचन सभा मे णमो शब्द की विस्तृत व्याख्या करते हुए फरमाया कि णमो शब्द को ह्रदय से बोले, णमो अर्थात झुकना यह विनय, विनम्रता गुण को प्रकट करता हैं | णमो शब्द की गरिमा, महिमा को समझे,जाने | भरत-बाहुबली का उद्दरण देते हुए कहा कि बाहुबली ने एक वर्ष तक की उत्कृष्ट ध्यान साधना करते हुए अहं भाव का त्याग किया, अहं त...

नैचर मैंचिंग करने से बन सकते वितरागी : साध्वी डॉ गवेषणाश्री

तेयुप द्वारा वितराग पथ कार्यशाला का आयोजन Sagevaani.com /चेन्नई: अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के तत्वावधान में तेयुप चेन्नई की आयोजना में साध्वी श्री डॉ गवेषणाश्रीजी ठाणा-4 के सान्निध्य में वीतराग पथ कार्यशाला का तेरापंथ सभा भवन, साहूकारपेट में आयोजन किया गया।  साध्वीश्री ने नमस्कार महामंत्र द्वारा कार्यशाला का मंगल शुभारंभ किया। तेयुप साथीयों ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। अध्यक्ष श्री दिलीप गेलडा ने स्वागत स्वर प्रस्तुत किया। सभी साध्वीवृन्द ने गीतिका और वक्तव्य से राग से विराग की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी।  साध्वी डॉ गवेषणाश्री ने वीतराग पथ का अर्थ समझाते हुए उस पथ पर गतिशील होने के लिए कोध्र को छोड़ने, धीरज धरने, अपने स्वभाव में रहने इत्यादि बिंदुओं को समझाते हुए कहा कि हमें अपने नैचर के हिसाब से अपने को मैंचिंग बैठाना चाहिए। पानी गर्म में भाप, ठण्डी में बर्फ, कचरे के मिलने पर गंदा हो जाता ...

सिवांची मालानी क्षेत्रीय तेरापंथ संस्थान के श्री शांतिलाल डागा मनोनीत हुए अध्यक्ष

Sagevaani.com /बालोतरा: असाडा रोड पर स्थित सिवांची मालानी क्षेत्रीय तेरापंथ संस्थान में गुरुवार को साधारण सभा की मीटिंग अध्यक्ष डूंगरचन्द सालेचा की अध्यक्षता में हुई। नमस्कार महामंत्र समुच्चारण के साथ कार्यवाही प्रारम्भ हुई। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया गया। अध्यक्ष डूंगरचन्द सालेचा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत कर सभी को कार्यो में सहयोग व अर्थ विसर्जन द्वारा भामाशाहों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।  संस्थान मंत्री श्री ललित श्रीश्रीमाल ने कार्यवाही शुरू करते हुए गत मीटिंग का वक्तव्य और साथ ही 2 वर्षों में हुए कार्यक्रमों का प्रतिवेदन सुनाया, सभी सदस्यों ने ॐअर्हम की ध्वनि से प्रतिवेदन पारित किया। कोषाध्यक्ष श्री बाबूलाल छाजेड़ ने आय व्यय का लेखाजोखा प्रस्तुत कर जानकारी दी।  शासन श्री मुनि हर्षलालजी स्वामी का 2 दिन पूर्व कानाना में स्वर्गवास हो गया था। संस्थान की ओर से लोगस्स पाठ का ध्यान कर ...

श्री इन्दरचन्द डुंगरवाल बने नवगठित तेरापंथ सभा, उत्तर चेन्नई के अध्यक्ष

Sagevaani.com /चेन्नई: जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के निर्देशानुसार महानगरीय परिसीमन के अंतर्गत उत्तर चेन्नई तेरापंथ सभा, तंडियारपेट का गठन हुआ।  नमस्कार महामंत्र से तेरापंथ सभा भवन, तंडियारपेट में कार्यवाही प्रारम्भ हुई। सभा गीत का सामुहिक संगान एवं श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया गया। तंडियारपेट तेरापंथ ट्रस्ट बोर्ड के प्रबंधन्यासी श्री पुनमचन्द माण्डोत ने स्वागत स्वर प्रस्तुत किया। महासभा प्रतिनिधि एवं उत्तर तमिलनाडु आंचलिक प्रभारी श्री विमल चिप्पड़ ने महासभा की गतिविधियों की जानकारी दी। महासभा के निर्देशानुसार ‘उत्तर चेन्नई तेरापंथ सभा’ का गठन कर, सर्वसम्मति से 2024-2026 दो वर्ष के लिए श्री इन्दरचन्द डूंगरवाल को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।  महासभा संवाहक श्री देवराज आच्छा, ट्रस्ट बोर्ड के निवर्तमान प्रबंधन्यासी श्री महेन्द्र माण्डोत इत्यादि ने शुभकामनाएँ सम्प्रेषित की।...

श्री सन्तोष धारीवाल मनोनीत हुए प्रबंधन्यासी

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ ट्रस्ट, ट्रिप्लीकेन के 2024-26 के लिए 15 ट्रस्टियों का हुआ मनोनयन Sagevaani.com /चेन्नई: श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ ट्रस्ट- ट्रिप्लीकेन, चेन्नई का वार्षिक साधारण अधिवेशन भवन परिसर मे सानन्द सम्पन्न हुआ। प्रबंधकन्यासी श्री सुरेशकुमार संचेती ने समागत महानुभावों का अभिवादन कर स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। ट्रस्ट द्वारा संपादित विविध गतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी सदन को दी। विगत अधिवेशन की कार्यवाही एवं मंत्री प्रतिवेदन का वाचन मंत्री श्री विजयकुमार गेलड़ा ने किया। कोषाध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत गत वर्षीय अंकेक्षित हिसाब पारित हुआ।  तत्पश्चात मंच चुनाव अधिकारी श्री सम्पतराज चोरडिया को सुपुर्द किया गया। ट्रस्ट सदस्यों मे से 15 ट्रस्टियों के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की। सदन में उपस्थित सदस्यों ने आगामी वर्ष 2024-2026 सहेतुक प्रबंधकन्यासी के लिए श्री संतोष धारीवाल के नाम...

पंचदिवसीय बालिका संस्कार निर्माण शिविर का शुभारम्भ

साध्वी डॉ गवेषणाश्री ने कहा – संस्कारवान बालिका प्राप्त कर सकती विकास के पायदानों को Sagevaani.com /चेन्नई: जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के तत्वावधान में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा, चेन्नई की आयोजना में साध्वी डॉ गवेषणाश्रीजी ठाणा 4 के सान्निध्य में बुधवार से तेरापंथ सभा भवन, साहुकारपेट, चेन्नई में तमिलनाडु स्तरीय पाँच दिवसीय आवासीय बालिका संस्कार निर्माण शिविर का शुभारम्भ हुआ।  नमस्कार महामंत्र के बाद साध्वी श्री दक्षप्रभा ने मंगलाचरण गीतिका प्रस्तुत की। साध्वी श्री मंयकप्रभा, साध्वीश्री मैरुप्रभा ने अपने विचार व्यक्त किए। महासभा शिविर संयोजक एवं उत्तर तमिलनाडु आंचलिक प्रभारी श्री विमल चिप्पड़ ने महासभा के संस्कार निर्माण शिविर के महनीय कार्यों की रुपरेखा रखी। सभाध्यक्ष उगमराज सांड ने स्वागत स्वर प्रस्तुत करते हुए साध्वीश्री के सान्निध्य प्रदान करने के कृतज्ञता और महासभा द्वारा...

साहूकारपेट मे गुणानुवाद सभा

दो दिनो मे आठ चरित्र आत्माओं के संथारा पूर्वक समाधिमरण को प्राप्त करते हुए देवलोकगमन हो जाने पर श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ, तमिलनाडु के तत्वावधान मे स्वाध्याय भवन साहूकारपेट मे गुणानुवाद सभा सोमवार 27 मई 2024 को सम्पन्नl 26 व 27 मई 2024 दो दिनो मे जिन शासन की अपूरणीय क्षति रुप मे आठ चरित्र आत्माओं के संथारा पूर्वक समाधिमरण को प्राप्त करते हुए देवलोकगमन हो जाने पर श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ, तमिलनाडु के तत्वावधान मे 27 मई को स्वाध्याय भवन साहूकारपेट मे गुणानुवाद किया गया | गुणानुवाद सभा मे श्रावक संघ तमिलनाडु के कार्याध्यक्ष आर नरेन्द्रजी कांकरिया ने चरित्र आत्माओं का परिचय देते हुए कहा कि जयगच्छीय श्री चिरंजयमुनिजी म.सा.महासती श्री दयाश्रीजी म. सा. ज्ञानगच्छ से महासती श्री मंजूलाजी म.सा साधुमार्गी संघीय श्री नरेन्दमुनिजी म.सा., सूर्यप्रभजी म.सा, साध्वी श्री जिज्ञासाश्रीजी म.सा गु...

गुनवन्तचन्द्रजी महाराज के देवलोकगमन होने पर  गुणानुवाद सभा

उपाध्याय प्रवर श्री गुनवन्तचन्द्रजी महाराज के देवलोकगमन होने पर स्वाध्याय भवन, चेन्नई मे गुणानुवाद सभा दिनांक 24 मई 2024 शुक्रवार को श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ, तमिलनाडु के तत्वावधान मे स्वाध्याय भवन, साहूकारपेट, चेन्नई मे जयगच्छीय उपाध्याय प्रवर गुनवन्तचन्द्रजी महाराज के पुण्य धरा पीपाड राजस्थान मे संथारा पूर्वक देवलोकगमन हो जाने पर गुणानुवाद किया गया | श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ तमिलनाडु के कार्याध्यक्ष आर नरेन्द्रजी कांकरिया ने गुणानुवाद करते हुऐ कहा कि आपका जन्म दार्जलिंग के सोदाना ग्राम मे 5 अक्टूबर 1956 को देवचन्दजी- इन्द्रादेवीजी बैंगाणी के यहां हुआ, बाल्यकाल नागौर जिले के लाडनू ग्राम व कलकता मे बीता | आपके बड़े भ्राता ने भी भागवती दीक्षा ली और जिनशासन की प्रभावना की थी | युवा गुणवन्तचन्द्र ने सोलह वर्ष की युवा वय मे संसार से विरक्ति होने के पश्चात उन्नीस वर्ष की उम्र मे श्...

पर्यावरण के बिना धरती मां का श्रंगार अधूरा है: फतेहराज जैन

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष मैं डिपार्टमेंट ऑफ एनवायरमेंट एंड क्लाइमेट चेंज गवेनमेंट ऑफ तमिलनाडु ने एक हफ्ता भर अलग अलग तरीके से पर्यावरण की जानकारी देने का निर्णय लिया। इसमें ऑनलाइन वेबिनार, स्पीच कंपोटिशन, ड्राइंग कंपोटिशन, रंगोली, इनोवेटिव आइडिया कंपोटिशन, वेबिनार ऑन लैंड रेस्टोरेशन, ट्री प्लांटेशन (पौधारोपण) आए दिनों इतनी गर्मी बढ़ रही हैं, इसका समाधान हमारे हाथो मैं ही है। डिपार्टमेंट के कुछ अधिकारियों ने राजस्थान पत्रिका एवं एक्ष्नोरा इंटरनेशनल द्वारा चल रहे हरित प्रदेश अभियान की सराहना करते हुए कहा कि हमारे इस सेमिनार मैं आपके सहियोग की जरूरत है। उनके कहने पर आज चारी स्ट्रीट कॉर्पोरेशन पार्क मैं व्रक्षा रोपण अभियान एवं पौधे वितरण का आयोजन किया गया। पार्क मैं कई पौधे लगाए एवं पार्क मैं आने वाले लोगो को करीबन 100 पौधे वितरण किए। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉक्टर के मुथू कुमार प्रोग्राम ...

Skip to toolbar